Friday, October 30, 2009

नगर में स्टेट बैंक ने शुरू की एटीएम सेवा

स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के ठीक नीचे एटीएम काउंटर गुरूवार को ग्राहकों की सेवा में समर्पित कर किया गया। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक जय कृष्ण ठाकुर ने विधिवत फीता काटकर इस सेवा का शुभारंभ किया एवं एटीएम को सुचारू रूप से विधि-व्यवस्था के बीच जारी रखने के उद्देश्य से शाखा के पदाधिकारियों को समुचित सुझाव व निर्देश भी दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ठाकुर ने बताया कि इस शाखा के प्रति ग्राहकों ने सकारात्मक रवैया का परिचय दिया है, । महज सात-आठ माह के समय में अब तक यहां लगभग दो हजार ग्राहकों ने खाता खोला है। श्री ठाकुर ने स्टाफ की संख्या बढ़ाए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि शुरूआती दौर में ही ये समस्या रहती है। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारी अंजनी कुमार झा, शाखा प्रबंधक राजन कुमार सिंह, व्यवसायी संजय भगत, एच. रहमान, मुरली अग्रवाल, सुभाष साह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे ।

दो करोड़ रुपए मूल्य के ट्रांसफार्मर पाटर््स गायब

दो करोड़ रुपए मूल्य के ट्रांसफार्मर पाटर््स की चोरी पोल पर लगे ट्रांसफार्मरों में से हो गई है। 477 राजस्व गांवों में निवास कर रहे 20 हजार वीपीएल परिवारों के घरों में लाइन दी गई है। प्रत्येक राजस्व गांवों के दस प्रतिशत वीपीएल परिवारों को लाइन की सुविधा दी गई है। जिसमें से पावर सब स्टेशन की सुविधा से वंचित टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के 17 गांवों में 750 परिवारों को लाइन कनेक्शन दिया गया है। विद्युतीकरण का कार्य 2008 में पूरा हो जाना चाहिए था। यह जानकारी राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना पर कार्य करा रही पीसीआईएल किशनगंज के प्रबन्धक के। एच। धीरन्द्र के कार्यालय सूत्रों ने 29 अक्टूबर को दी।

इससे पहले बिहार राज्य विद्युत परिषद के कार्यपालक अभियंता किशनगंज अखिलेश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में कुल 730 राजस्व गांव हैं जिसमें से 560 गांवों को विद्युतीकरण करने के लिए पीसीआईएल को ठेका दिया गया था। इस समय 477 गांवों में बिजली-पोल आदि पीसीआईएल द्वारा गाड़ व लगा दिया गया है। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत 206 गावों को लाइट कनेक्शन दिया गया है। इससे पहले बिहार राज्य विद्युत परिषद के सौजन्य से 132 गांवों को लाइट कनेक्शन दिया चुका था।

उन्होंने एक सवाल पर जानकारी दी कि 1977 में टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय को ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत अररिया से लाइन दी गई थी, जिसका गत 18-20 वर्षो से कोई अभिलेख मौजूद नही है। विद्युत आपूर्ति के विषय में जानकारी दी कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 20 मेगावाट की जरुरत है, 17 मेगावाट बिजली स्वीकृत है, 14 मेगावाट बिजली मिल रही है जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जैसे ही 17 मेगावाट बिजली मिलेगी, आपूर्ति 21 घंटे हो जाएगी। गौरतलब है कि अभी भी 292 गांव विद्युतीकरण की सुविधा से वंचित हैं और राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के दूसरे फेज का अता-पता नही है।

आलू बीज का मूल्य आसमान पर व प्रभावित होगी खेती

आलू बीज के मूल्य को लेकर क्षेत्र के किसान चिंतित है । यह जानकारी किसानों ने बुधवार को छत्तरगाछ आलू मंडी में दी । किसान निर्मल दास ,नुरूल हक , जमिल अख्तर, सत्यनारायण गणेश ,जगदीश प्र. गणेश आदि किसानों ने बताया कि आलू बीज बाजार में 18 सौ से 22 सौ प्रति क्िवटल है । एक बीघा खेत में दो किंवन्टल बीज लगेगा । किसानों के अनुसार आलू का मूल्य और नही घटा तो बड़़े किसान भी आलू की खेती अधिक नहीं कर पाएंगे । इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल प्रसाद साह ने जानकारी दी कि आलू का बीज पोपरी सोना , पोपरी पोखराज, पोपरी कंचन का बीज 15 सौ रुपए प्रति क्विंटल अररिया, पूर्णिया, नालंदा और सारण में उपलब्ध है। उन्होंने इससे पहले जानकारी दी कि आलू क बीज पर अनुदान की जानकारी उद्यान पदाधिकारी ही दे पाएंगे। साथ ही बताया कि समाचार पत्र में बिहार सरकार द्वारा जानकारी दी गई थी कि प्रति हेक्टेयर एक हजार रुपए अनुदान आलू की खेती करने पर किसानों को दी जाएगी ।

पैक्स के माध्यम से सृजित होगा क्षेत्र में रोजगार

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बचत कर रहे गरीबों को स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2009-10 में 120 लाख 39 हजार रुपए बतौर अनुदान जिले में उपलब्ध कराया गया है। पैक्स द्वारा संचालित सहकारी बैंक में भी समूह बनाकर रोजगार के लिए अनुदान प्राप्त किया जा सकेगा । यह जानकारी स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कालपीर पैक्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीमुद्दीन ने गुरूवार को आम मे सभा दी । बैठक में निर्वाचित पैक्स सदस्यों, सहकारिता विभाग के पदाधिकारी, पंच प्रतिनिधि और वरिष्ठ किसानों ने भाग लिया।

शुभारंभ में पैक्स अध्यक्ष अजीमुद्दीन ने पैक्स के कार्याें के संबंध में विशदता से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को पैक्स के माध्यम बहुत सारी सुविधाएं मिलेगी, जिसमें से धान क्रय का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि नवम्बर माह से प्रदेश में चयनित 32 सौ पैक्स अध्यक्षों के माध्यम से सरकार द्वारा समर्थित मूल्य पर धान पैक्स केन्द्रों पर क्रय किया जाएगा। आम सभा में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आबिद हुसैन, पैक्स प्रबंधक दीपक कुमार दास के अलावे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधिगण एवं पूर्व अध्यक्ष पन्ना लाल पंडित सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

नगर पंचायत मुख्यालय में यूनीसेफ ने किया नमक का जांच

राष्ट्रीय आयोडिन अल्पता विकार उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थित थोक एवं खुदरा नमक विक्रेताओं के दुकान में उपलब्ध नमक का जांच किया गया। इस मौके पर यूनिसेफ डीएफएम मृणाल कुमार व आयोडाइज्ड नमक आपूर्तिकत्र्ता कल्याण संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में प्रयोग में लाने जाने वाले नमक में आयोडीन की मात्रा की जांच की जा रही है ।

जांच कर्ता द्वय ने बताया कि रक्त में आयोडीन कमी से होने वाले रोग तथा नमक का रख रखाव को ले यह जांच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक यशवंत कुमार ने कहा कि नमक का जांच स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी संभव है। शरीर में आयोडिन की कमी हर उम्र के लोगों के लिए खतरनाक है। आयोडिन की कमी से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से अपंग पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि आयोडिन रहित नमक का उपयोग करने से गूंगा, बहरा, घेंघा आदि रोगों होते हैं है।

आपदा दिवस पर छात्रों ने निकाली गांव और नगर में रैली

अन्तर्राष्ट्रीय आपदा दिवस के अवसर पर सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरूवार को रैली निकाली गई। दिघलबैंक निप्र के अनुसार ग्रामीणों को आपदा के प्रति सचेत करने के लिए बच्चों ने हाथ में स्लोगन लिखे तख्ते, बैनर लेकर नारे लगाये। संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्रों का भ्रमण कर रैली पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हुई । इससे पूर्व टप्पू मध्य विद्यालय से रैली को स्थानीय मुखिया अनिल साह और सरपंच कृष्ण प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विदा किया था। इस मौके पर बीईओ दिनेश प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश झा, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

ठाकुरगंज जाटीम के अनुसार प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में प्रधान शिक्षिका शांति, पद्मजा रानी, सुरेन्द्र झा, मो। मासूम अंसारी तथा प्रधान सहायक अजय कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने नगर क्षेत्र में विशाल रैली निकाल करके आपदा से बचाने के उपायों की जानकारी दी। इससे पहले आपदा न्यनीकरण दिवस मनाने के लिए प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के बच्चों ने ग्रामीण क्षेत्र भातगांव एवं गलगलियां में शिक्षक अमर कुमार राय, शंभू प्रसाद , प्रवीण कुमार, राकेश कुमार आदि के नेतृत्व रैली निकाली और नारे लगाकर लोगों को आपदा से बचने के नियमों की जानकारी दी।

वहीं सुबाबाई कन्या मध्य विद्यालय ठाकुरगंज की प्रधानाध्यापिका रत्ना घोषाल. शांति देवी, जया सिन्हा, पूजा कुमारी, हेमलता कुमारी, संध्या कुमारी एवं काजरी लाहीड़ी के नेतृत्व में भी आपदा प्रबन्धन संबंधी विशाल रैली निकालने से नगरवासी बच्चों की बातों को सुनने के लिए गुरूवार को विवश हो गए।

Thursday, October 29, 2009

ट्रक चालक की मौत के रहस्य का पर्दाफाश व थानाध्यक्ष कटघरे में

दुर्घटना में मरे हुए ट्रक चालक को न्यायालय से जीवित दिखाकर जमानत कराने का पर्दाफाश पुलिस इंस्पेक्टर सत्य नारायण सिंह ने किया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को गलगलिया थाना से छोड़ा गया था। पर्यवेक्षण प्रतिवेदन में फर्जी ट्रक चालक तथा ट्रक मालिक पर 182, 211, 420 तथा 177 भादिव के तहत कांड दर्ज करने का आदेश है। पुलिस फाईल से मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज पुलिस सर्किल के गलगलिया थाना क्षेत्र में 27 जनवरी 09 को ट्रक संख्या एनएल 04 ए 9258 बन्दरबाड़ी गांव के निकट एलआरपी सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले थाना परिसर में लगा दिया था। इस संदर्भ में दैनिकी 395 समय 17 बजे दर्ज किया। ट्रक चालक की मृत्यु की अफवाह पर छह दिनों बाद कांड संख्या 17/09 दिनांक 02 फरवरी 09 धारा 279, 337, 335 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई । पर्यवेक्षण में पुलिस निरीक्षक सत्यनाराण सिंह ने नये अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया हैं कि पूर्व के अनुसंधानकर्ता के गलतियों के कारण प्राथमिकी छह दिनों बाद दर्ज की गई है। ट्रक चालक 27 जनवरी 09 को दुर्घटना के दिन ही मर गया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने ट्रक मालिक से सांठ-गांठ कर ट्रक चालक को जिन्दा दिखाकर फर्जी चालक को को‌र्ट्र में खड़ा करा जमानत दिलाया था। इसी आधार पर थानाध्यक्ष ने न्यायालय से चालक का बेल व गाड़ी छोड़ने के निर्देश के बाद ट्रक को उनके आनर को थानाध्यक्ष ने सिपुर्द कर दिया था । वर्तमान पर्यवेक्षण का कांड 279, 304 ए भादवि के अंतर्गत वर्तमान अनुसंधानकर्ता ने फर्जी ट्रक चालक, ट्रक मालिक के विरूद्ध सुसंगत धारा में कांड अंकित करने का निर्देश दिया है।

ट्रैंक्टर व टैम्पो की टक्कऱ में आठ यात्री घायल

बुधवार की शाम ठाकुरगंज-किशनगंज पथ पर लूनधारा रेल गेट के समीप ईट लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर एवं माल वाहक टैम्पो में ओवरटेक करते समय टक्कर हो गयी जिससे आठ लोग घायल हो गए और तैयबपुर निवासी राज कुमार पासवान की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरंगज में चिकित्सा के दौरान मौत हो गई । आस-पास के लोगो के सहयोग से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त टैम्पो दस फीट गहरे पानी में गिरा हुआ है। एक व्यक्ति लापता बताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोर की मदद से गायब यात्री को पानी में खोज रही है। गौरतलब है कि ठाकुरगंज से किशनगंज की ओर जा रही ईट लदा ट्रैक्टर लूनधारा रेल रोड के समीप पीछे से आ रही टैम्पो को साईड देने के क्रम में टकरा गया ।

टक्कर इतना जबर्दस्त था कि दोनों वाहन रोड के साईड में गड्ढे में उलट गए । इसी समय मौके पर पहुंचे स्थानीय नागरिक तथा यात्रियों के सहयोग से नौ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरगंज लाया गया है। कार्य पर तैनात डा। डी।एन.झा के अनुसार घायलों में नरगीश, तमीजा, अखतरून, तोहिद, दोहिद सभी पटेश्वरी, रईसा तथा ट्रैक्टर मालिक सह चालक नवीन झा इटालवस्ती , जातरी बेगम साकिन जामनी गुड़ी का ईलाज चल रहा है। जबकि राज कुमार पासवान की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गई। वहीं चार घायलों को विशेष चिकित्सीय जांच की आश्वयकता है। घटना स्थल पर ठाकुरगंज पुलिस निरीक्षक सत्यनारायण सिंह, थानाध्यक्ष मितेश कुमार व सुरक्षा बल गोताखोरों की मदद से लापता यात्री की खोजबीन कराने में जुटे हुए हैं।

जिले में खुलेआम हो रही है तस्करी

जिले में तस्करी का धंधा परवान पर है। स्थानीय बस अड्डे में खुलेआम चीनी सुपारी का बोरा लगा रहता है। स्थानीय कस्टम विभाग को सूचना देने पर भी मौके नहीं पहुंचते, उस दौरान तस्करों के एजेंटों द्वारा रखे बोरों को अन्यंत्र हटा दिया जाता है। इसी प्रकार प्रतिबंधित फेसीडील सीरप के पांच कार्टून लदे ठेलाभान को जब्त कर कस्टम विभाग ने अपना पीठ थपथपा कर वाह-वाह करता हो। लेकिन सच्चाई है कि किशनगंज से पश्चिम बंगाल व नेपाल के सीमावर्ती प्रखंड़ों में अब इसे भेजा जाता है।
सूत्रों की माने तो छोटा-मोटा परचुनिया का समान जब्त कर कस्टम विभाग समाचार-पत्रों में अपना उपस्थिति दर्ज अपने आलाधिकारी के गुड बुक में बने रहना चाहते हैं,बड़ी मछलिया को अपने गिरफ्त में नहीं लेते । मजे की बात यह है कि ट्रेनों में छापेमारी पटना के विशेष दस्ता द्वारा की जाती है। सिल्लीगुड़ी-अलुआबाड़ी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद होने के बाद सुपारी तस्करी का सुगम जरिया बस व ट्रक बन गया है। स्थानीय कस्टम पदाधिकारी रेल कर्मियों के असहयोगात्मक रवैया से ट्रेन में छापेमारी नहीं करने की बात कहते हैं । वही रात भर राजमार्ग 31 के किनारे कस्टम पदाधिकारी मार्शल लगाकर केवल आवाम को दिखाने के लिए खड़े रहते है।

जिले में सात सौ किलोमीटर बनेगी प्रधानमंत्री सड़क

जिले में सभी एक हजार की आबादी के ऊपर के गांवों को पीएम सड़क से जोड़ने के लिए 1,048 किलीमीटर सड़क की जरुरत है जिसमें से 40 किलोमीटर सड़क पर कार्य पूर्ण हो चुका है। 180 किलोमीटर पर सड़क पर कार्य जारी है। इतनी लम्बी सड़क का डीपीआर तैयार है। तीन सौ 50 किलीमीटर लम्बी सड़क का प्राथमिक सर्वे हो चुका है। इसके बाद शेष तीन सौ किलोमीटर पर भी कार्य शुरू होगा जिसके पूर्ण हो जाने के बाद जिले में केवल पांच सौ आबादी के नीचे वाले गांव ही पक्की सड़क से वंचित रहे जाएंगे। यह जानकारी आरडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने दी। वे 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सड़क की गुणवत्ता को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

कार्यशाला में एसडीओ आरडब्लूडी रघुनंदन विश्वास, प्रताप पासवान, अरबिन्द कुमार, अरुण कुमार व डीपीआर पदाधिकारी प्रभाकर के अलावा कनिष्ठ अभियंता अबू हुसैन, ए. कुमार श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन, ब्रजबिहारी साई के साथ आरडब्लूडी के 29 ठेकेदारों ने भाग लिया। शुभारंभ में कार्यपालक अभियंता श्री कुमार ने चेताया कि पीएम सड़क को अनुबंध के समय सीमा के अन्दर हर हाल में तैयार करना होगा। साथ ही उन्होंने साफ किया कि सड़क की गुणवत्ता को शत-प्रतिशत बनाए रखना होगा। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण संबंधी नयी तकनीक की जानकारी भी ठेकेदारों की दी। कार्यशाला का समापन सभी ठेकेदारों को मिंट्टी कंपेक्शन की जांच का व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ किया गया।

Wednesday, October 28, 2009

हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं व विकास है लक्ष्य

सिर्फ हंगामा खड़ा करना हमारा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि सीमांचल की सूरत बदलनी चाहिए। आइये, इस बदलाव के लिए आज हम सब संकल्प ले एवं एक जुटता के साथ भ्रष्टाचारियों, कालाबाजारियों, विचौलियों व भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दें । ऐसे ही अल्फाजों व शब्दों की बौछार के साथ मंगलवार को स्थानीय मार्केटिंग यार्ड परिसर में सीमांचल विकास मोर्चा के बैनर तले आयोजित हुंकार रैली में दूर-दराज से आये वक्ताओं ने हुंकार भरा एवं वक्त के अनुसार लोगों से अपनी आवाज बुलन्द करने की अपील की। इससे पूर्व क्रांति मोर्चा का विलय सीमांचल विकास मोर्चा में करने का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी।के।ठाकुर व संचालन कार्यक्रम के संयोजक प्रो। मुसब्बीर आलम ने जोशीले अंदाज में किए।

कार्यक्रम के बतौर मुख्यअतिथि सह मोर्चा के संयोजक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो। तसलीम उद्दीन भ्रष्टाचारियों को सचेत करते हुए कहा कि सीमांचल में बदहाली के शिकार लोग अब खामोश नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्यों को लेकर आज इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता यहां एकमुश्त शपथ लेने आयी है। ये हुंकार रैली सीमांचल में विकास की एक आगाज है। उन्होंने व्यवस्था पर घोर अफसोस जताते हुए कहा कि अभी तो अंगड़ाई है, आगे जबर्दस्त लड़ाई है। सीमांचल के पिछड़े व शोषितों ने तय किया है कि वे अब चुप नहीं बैठेगें। इसके लिए मोर्चा आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेगी एवं लोगों को उसका हक-हकूक दिलवाकर ही चुप होगी।

कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सीमांचल के भौगोलिक दशा-दिशा से लोगों को अवगत कराया एवं कहा कि आज भी यहां के लोग बदहाल व शोषित जिदंगी जी रहे है। हालांकि जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का नुमाइंदगी तो किया परंतु लोगों के अधिकार को लेकर वे हमेशा दबी जुबान से ही बातें करते रहे, जो अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभा को पूर्व मंत्री सरफराज आलम, उस्मान गनी, देवेन यादव, ओमप्रकाश साहा, मुश्ताक आलम, जहूर अकरम, विजय झा, मास्टर मुजाहिद आलम, दानिश इकबाल, नौशाद आलम, प्रो. रामाकांत झा, इजहार अशफी, प्रो. अब्बार आलम, नारायण यादव, क्रांति कुंवर आदि ने भी संबोधित किया।

हुंकार रैली के जरिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री तस्लीम ने कराया शक्ति का एहसास

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो। तसलीम उद्दीन ने मंगलवार को बहादुरगंज में सीमांचल विकास मोर्चा के बैनर तले एक सम्मेलन आयोजित कर अपने विरोधियो को शक्ति का एहसास करा दिया। राजनीति के मजे हुए पुराने खिलाड़ी रहे तसलीम ने विरोधियों के सामने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर यह साबित कर दिया कि सीमांचल में अब भी उनका जनाधार बरकरार है। उन्होंने एक तीर से दो निशाना साधते हुए जहां अप्रत्यशित भीड़ जुटा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को अपने खेमे में लाने में सफल रहे वहीं विरोधियों को सोचने को मजबूर कर दिया। परोक्ष में कहे तो यह रैली आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के कद्दावर नेताओं का उनसे जुड़ाव सीमांचल मोर्चा को ऊर्जा प्रदान कर रहा है जो स्थानीय प्रतिनिधियों को आने वाले चुनाव में कड़ी टक्कर देने की संभावना है।

एक ओर जहां श्री तसलीम ने स्थानीय समस्याओं की बात कर आम जनता के दिलों में दस्तक दी है। दूसरी ओर अफरशाही, भष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाकर विरोधियों को सकते में डाल दिया है। उधर हुंकार रैली, मशाल जूलूस व नुक्कड़ सभा के जरिये गरीब जनता को उनके अधिकार का एहसाह कराते हुए हक व हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया है। बरहाल यह कयास लगाना मुश्किल है कि श्री तसलीम कोई राष्ट्रीय पार्टी में जाते या फिर सीमांचल विकास मोर्चा के बैनर तले ही किशनगंज, अररिया, पूर्णियां, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा जिलो में आगामी विधान सभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा कर एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरने की प्रयास करेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने दी अभिकर्ताओं को ग्रेच्युटी राशि

स्थानीय एलआईसी शाखा कायार्लय में मंगलवार को वरीय शाखा प्रबंधक बी.बी. भादुड़ी ने वरिष्ठ अभिकर्ताओं को ग्रेच्युटी राशि का चेक प्रदान किया । इस मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक श्री भादुड़ी ने कहा कि केन्द्रीय कर्मियों की तरह 60 वर्ष की आयु पूरा करने वाले अभिकर्ताओं को एलआईसी द्वारा अधिकतम दो लाख रूपये तक ग्रेच्युटी दी जाती है। वहीं ग्रेच्युटी चेक प्राप्त करने के उपरांत वरिष्ठ अभिकर्ता ताराचंद अग्रवाल, धरनीधर सिंह, नकुल प्रसाद सिन्हा व नोनी गोपाल घोष ने एलआईसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ताओं को रोजगार के साथ सम्मान भी प्रदान करता है। वही सहायक शाखा प्रबंधक एस.के. हलधर ने आगामी 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली नई योजना जीवन निश्चय की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें निवेशक को गारंटेड एडीशन लाभ दिया जाएगा। निश्चित अवधि के लिए जारी इस योजना के तहत कोई भी न्यूनतम दस हजार रूपये एकल प्रीमियम जमा कर सकता है। इस अवसर पर विकास पदाधिकारी एस.के. पासवान, अजमल अख्तर, अभिकर्ता सी.एम.सिंह, अमित दास अजय सिन्हा, नुरूल इस्लाम नारायण घोष, शिबू घोष,दिलीप सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।

संसाधन केन्द्र में संकुल समन्वयकों की विभिन्न योजनाओं को ले बैठक

स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के सभा कक्षा में मंगलवार को संकुल समन्वयकों की बैठक हुई जिसमें तालिमी मरकज के संचालन, विद्यालय के पोषक क्षेत्र का निर्धारण, मुख्य मंत्री अक्षरआंचल योजना के कार्यान्वयन हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अफाक आलम ने कई आवश्यक निर्देश दिए । इससे पहले श्री आलम ने मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना पर विशेष कार्य करने हेतु सभी संकुल समन्वयकों से उत्साहित किया। बैठक में धीरेन्द्र राम ,दीनानाथ झा, परमानंद चौधरी , मो.सुलेमान, अखिल कुमार शर्मा , बीईओ आफाक आलम तथा महफूज आलम मौजूद थे । गौरतलब है कि आठ सितम्बर को अक्षर आंचल योजना का जिले में समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया था और उसी समय से ईद, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर लगातार अवकाश रहने से यह योजना प्रभावित हुई ।

थाना मुख्यालय में पुलिस बल का अभाव

स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस बल अनुपलब्ध रहने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित करीब नौ सरकारी बैंकों के पास निजी सुरक्षा गार्ड नहीं होने के कारण सुरक्षा की जिम्मेवारी चौकीदार -दफादारों के हवाले है। बैंकों में कर्मचारियों की कमी होने के कारण प्रतिनियुक्त चौकीदार भी सुरक्षा कार्य को छोड़कर बैंक के छोटे-छोटे कार्यो में ही व्यस्त देखे जाते हैं। गौरतलब है कि प्रखंड के शहरी क्षेत्र में कोसी ग्रामीण बैंक की दो शाखा, बैंक आफ बड़ौदा की एक शाखा, सेंट्रल बैंक की एक-एक शाखा कार्यरत है। इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्र के गांगी पंचायत में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा और कटहलबाड़ी हाट में सेंट्रल बैंक की भी एक शाखा कार्यरत है। जबकि नगर क्षेत्र में कापरेटिव बैक एवं भूमि विकास बैंक की भी एक-एक शाखा स्थित है। सभी बैंकों के पास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एक भी सुरक्षा गार्ड नहीं है। स्थानीय थाना से प्रतिनियुक्त चौकीदार व दफादार बैंकों की रखवाली कर रहे हैं।

Tuesday, October 27, 2009

ैनरेगा से क्षतिग्रस्त तटों के मरम्मत कराने का रास्ता साफ

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से तटबंधों के मरम्मत कराने की योजना को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी स्थानीय सांसद मौलाना असरारुल हक काशमी ने 23 अक्टूबर को दूरभाष पर दी । वे पोठिया प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत स्थित पोरलाबाड़ी ग्राम पंचायत में डोक नदी के कटाव से प्रभावित गांवों को नरेगा योजना की राशि से बांध बनाने को ले चलाए गए मुहिम और उसका प्रभाव की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कटाव से प्रभावित पोरलाबाड़ी पंचायत स्थित हल्दा गांव निवासी सह पूर्व मुखिया मो। शमीम अख्तर और पोरलाबाड़ी के मुखिया शरबतिया लाल ने जागरण में छपी आधा दर्जन से अधिक रिपोर्ट बतौर ज्ञापन मुझे सौंप कर कटाव देखने के लिए गांव ले गए थे।

उन्होंने कहा कि उस समय प्रशासनिक अड़चनों के कारण नरेगा से नदियों के किनारे बांध नही बनाए जा सकते थे, लेकिन अब बनेंगे, केन्द्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना के तहत तटबंध बनाने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि उस समय जागरण की पहल को मान लेने पर हल्दागांव, कब्रिस्तान, मस्जिद बच जाता है। उल्लेखनीय है नरेगा से हल्दा गांव में तटबंध बना देने से दो सौ एकड़ भूमि में फिर से कृषि कार्य होने लगेंगे।

तसीलम समर्थकों ने निकाला मसाल जुलूस

स्थानीय थाना क्षेत्र के खरखरी स्थित पीडब्लूडी सड़क और हल्दागांव को डोंक नदी के कटाव से बचाने के लिए कटाव रोधक बोल्डर बिछाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया मो. शमीम रब्बानी ने बताया कि कटाव रोधक बोल्डर बिछ जाने से कम से कम सात गांवों को डोक नदी के कटाव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद मौलाना असरारुल हक काशमी जून 2009 में कटाव को देखने के बाद कटाव निरोधक बोल्डर बिछवाने का वादा किए थे। मुखिया सरबतिया लाल ने कहा कि सांसद का प्रस्ताव मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति गांव-वासी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।

तीन ग्राम पंचायतों में 27 सोलर लाइट की आपूर्ति

सीमा विकास निधि से नेपाल सीमा पर स्थित तीन ग्राम पंचायतों में 27 सोलर लाइटें लगाई गई थी जिसमें से आधा दर्जन लाइटें खराब पड़ी हैं। यह जानकारी संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने दी और भारी आक्रोश जताते हुए कहा कि यह सीमा विकास निधि की राशि का दुरुपयोग है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत वर्ष सीमा विकास निधि से स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों खनियाबाद, बीबीगंज व भोरहा में विभिन्न स्थानों पर 27 सोलर लाईटें लगाई गयी थी जिसमें आधा दर्जन से अधिक सोलर लाइटें खराब हो गई हैं। यह जानकारी खनियाबाद, बीबीगंज व भोरहा पंचायतों के ग्रामीणों ने देते हुए बताया कि वहीं ग्राम पंचायतों द्वारा क्रय की गई सोलर लाईटें की हालत बदतर है। बुद्धिजीवियों की मानें तो ग्राम सभा सदस्यों की राय है कि सीमा विकास निधि से जो सोलर लाईट खरीदी गई है उसकी जांच होनी चाहिए। उधर सूत्रों ने बताया कि सरकारी संपत्ति होने के कारण जनप्रतिनिधिगण सोलर लाईटों की गुणवत्ता पर ध्यान नही देते हैं, जो कार्य के प्रति भारी उदासीनता को द्योतक हैं।

नवम्बर माह में पैक्स अध्यक्षों का एक साथ होगा अभिनंदन: महमूद

जिला में पैक्स चुनाव में चुने गए 126 अध्यक्षों को किशनगंज जिला जदयू अध्यक्ष की ओर से हार्दिक बधाई तथा अभिनंदन । किशनगंज जिला जदयू अध्यक्ष प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी और लोकसभा प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ ने प्रेस को जारी बधाई संदेश में यह बात कही और बताया कि नवम्बर माह में एक साथ सभी पैक्स अध्यक्षों का अभिनंदन किया जाएगा। इससे पहले जानकरी दी कि मुख्यमंत्री नीतिश ने पैक्स के महत्व को समझते हुए पैक्स का चुनाव आयोग के देखरेख में कराकर पूरे बिहार में एक अच्छा वातावरण का सृजन किया है । द्वय नेता ने बताया कि पैक्स के अधिकार को और बढ़ाया जाएगा । साथ ही जानकारी दी कि नवम्बर के अन्त तक जिले सभी 126 पैक्स अध्यक्षों का जदयू की ओर से सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा जाएगा , इस दिशा में पहल जारी है । बयान के अनुसार सम्मान समारोह में पंचायती राज मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास जारी है ।

प्रत्येक माह लगेगा एमजीएम में मुफ्त आंख आपरेशन शिविर - डा.दिलीप

स्थानीय तेरापंथ भवन में लायंस क्लब की बैठक हुई जिसमें कई कार्ययोजनाओं को मूर्ति रूप देने के लिए विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि नवम्बर 09 से फरवरी 2010 तक 16 फ्री मेडिकल कैंप आयोजित आठ विभिन्न पंचायतों व इतने ही उत्क्रमित विद्यालयों में आयोजित किये जाऐंगे । यह जानकारी सोमवार को एक प्रेस बयान जारी करके दी गई जिसके अनुसार इससे पहले नवम्बर से फरवरी तक के लिए कुशल प्लान प्रस्तुत करते हुए सचिव डा। सुब्रत पाल और मनीष दफ्तरी ने अपने अगले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रक्तदान को बढ़ावा देने एवं अकस्मात रक्त की उपलब्धता की नीति सामने रखी।
वही मेडिकल कालेज के निर्देशक डा. दिलीप जायसवाल प्रत्येक माह एमजीएम कालेज की तरफ से मुफ्त आंख जांच व आपरेशन शिविर लगाने की बात कही । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी डा. चौरसिया चंद्रशेखर आजाद, क्लब के निर्देशक एमएलसी डा. दिलीप कुमार , लायंस क्लब जिला 322 ई की गर्वनर डा. नंदा गर्ग , दालचंद संचेती ,अशोक गर्ग ,श्रीमती वैश्यमंत्री जिला इकाई के अध्यक्ष राजकरण दफ्तरी ,प्रमुख कमरूल होदा ,मिक्की साह ,इलियास रहमानी आदि मौजूद थे ।