Monday, February 9, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 9

एक सच्चा इंसान प्रतिदिन आता है दूसरे के काम :तस्लीम - एक सच्चा इंसान वह है जो प्रतिदिन दूसरे इंसान के काम आए। यह विचार केन्द्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन ने मजगामा पंचायत के महियापुर में नूरी मस्जीद की तामीर में आयोजित अज्मत सहाबार कांफ्रेंस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शनिवार की रात को सम्बोधित कर रहे थे।

कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित - विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लंबी अवधि से चल रही हड़ताल का सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है।

रैक उतारने के क्रम में ट्रैक्टर से मजदूर की मौत - स्थानीय स्टेशन में रविवार को मालगाड़ी ट्रेन से सीमेंट उतारने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते रेलवे बैगन से माल उतार रहे सभी मजदूर एकत्रित होकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग करने लगे।

No comments:

Post a Comment