Thursday, February 19, 2009

मुख्यमंत्री के दरबार में बीएसएफ इन्सपेक्टर ने लगायी गुहार

सीमा सुरक्षा बल किशनगंज सेक्टर मुख्यालय में कार्यरत निरीक्षक किसकी लाल राय 14 फरवरी को रहमतपाड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि अंतत: मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हे न्याय मिलेगा जिसके लिए वे पिछले लगभग 20 सालों से भटकते रहे हैं। इसके लिए वे न्यायालय के दरवाजे भी खटखटाते रहे लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण उसे आज तक न्याय नहीं मिला है।
बड़े उदास व निराश मन से उन्होंने बताया कि उसने पहले सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा की, अभी वे सीमा सुरक्षा बल के किशनगंज सेक्टर मुख्यालय में निरीक्षक के पद पर रहकर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और देश की रक्षा के प्रति समर्पित होकर सुख-शांति से जीवन व्यतीत करना चाहते हैं लेकिन उनके अपने ही लोग जमीनी विवाद के कारण उनका शोषण व दोहन कर रहे हैं।
उनकी पत्‍‌नी तक को जलाने की चेष्टा की गई है। जागरण से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनके साथ-साथ उनका लड़का भी सीमा सुरक्षा बल में ही कार्यरत है लेकिन वे स्वयं अपने परिवार को असुरक्षित पा रहे हैं। वह कमांडेट की अनुमति से ही मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बहुत उम्मीदें लेकर आये हैं। उन्हे विश्वास है कि हमें न्याय जरूर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment