Wednesday, May 13, 2009
मतगणना 16 को,आरओ की मौजूदगी में कर्मियों ने किया अभ्यास
Monday, May 4, 2009
मिजाज व एकजुटता के लिए असरारुल व मस्तान ने दिया मुबारकबाद
तीसरे चरण में किशनगंज लोकसभा सीट का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेसी समर्थक गदगद हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मौलाना असरारुल हक ने मतदान के बाद अपने समर्थकों से भेंटकर, तो कहीं टेलीफोन से संपर्क कर लोगों की मिजाज व एकजुटता के लिए तहे दिल से बधाई दिये। इसी क्रम में शनिवार को समर्थकों का उत्साह उस वक्त देखते ही बना जब कांग्रेस विधायक जलील मस्तान अमौर से कोचाधामन होते हुए बहादुरगंज दूर दराज गांवों तक पहुंचे एवं हाथ उठाकर लोगों को मुबारकबाद दिया।
श्री मस्तान ने कहा कि एकमुश्त हरवर्ग के लोग बधाई के पात्र हैं। चुनावी अंकगणित व जोड़ घटाव के आधार पर किशनगंज सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को पक्की बताया एवं कहा कि सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चला जाएगा। अब यहां लड़ने लड़ाने का काम भी बंद हो जाएगा।
उन्होंने अपने व पार्टी के पुराने दिनों व लोगों की सोच पर भी चर्चा किये एवं कहा कि पूर्व की सभी हार अबकी बार लोकसभा में जीत की कड़ी बनने जा रही है। इस दौरान नगर पार्षद एहतशाम अंजूम, मुखिया मुश्ताक, शेरशाहवादी नेता अब्दुल रज्जाक, मोकिम, अहमद, बाबुल सहित कई दर्जन लोग साथ साथ थे।
सवा छह लाख पड़े मत, हार-जीत की उम्मीदवार करे रहे समीक्षा
चुनाव आयोग मतदाता जागरूकता अभियान एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के तमाम प्रयासों के बावजूद 15 वीं लोकसभा के लिए मतदाताओं ने कम मतदान करके सभी का पशोपेश में डाल दिया है। मतदान के कम औसत ने ने सभी दलों के प्रबंधकों की धड़कने बढ़ा दी है। वहीं जीत-हार को लेकर कद्दावरों के प्रभाव की समीक्षा शुरू हो गई है। हालांकि मतदान के बाद सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे ठोकने में किसी से पीछे नहीं
को हुए मतदान के बाद पूरे किशनगंज संसदीय क्षेत्र में लगभग सवा छह लाख मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें सर्वाधिक परीक्षा जिनके सहारे दलों के प्रत्याशी चुनाव में थे। उनकी होगी । समीकरणों पर चुनाव के बाद चर्चा तेज है। ज्ञात हो किशनगंज संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के दो, जदयू के दो एवं राजद की भी कड़ी परीक्षा होगी । मतदान केन्द्रों से मिले पहले रूझान से जो संकेत मिले हैं वह चौंकाने वाले हैं।
पूरे संसदीय क्षेत्र में मतदान के बाद से ही रूझानों के अनुसार चर्चाओं का दौर प्रारंभ है। मतदाताओं के साथ ही दलों के चुनावी प्रबंधक आंकड़ों के खेल को अपने अपने हिसाब से व्याख्या कर रहे हैं। बातों ही बातों में सभी दल के प्रत्याशी अपने अपने प्रत्याशियों के जीतने का दावा भी कर रहे हैं। सभी दल हर जाति वर्ग के समर्थन से दिल्ली पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
थानेदार पर हमले के आरोप में विधायक गिरफ्तार
दरोगा पर जानलेवा हमले के आरोप में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने किशनगंज के कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की गिरफ्तारी तब हुई, जब वे पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा में जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल के साथ संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं।
किशनगंज के एसपी रामनारायण सिंह के मुताबिक विधायक तौसीफ पर 27 अप्रैल को एक मुकदमा
दर्ज हुआ था। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने किशनगंज के गड़वनधाना के थानेदार मनु प्रसाद को पीटा और घंटों बंधक बनाए रखा। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस तौसीफ को खोज रही थी। एसपी ने कहा कि मैंने स्वयं पांजी पाड़ा जाकर विधायक तौसीफ को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
मुख्यमंत्री सारे मामले की सीआईडी जांच कराएं,देंगे धरना: विधायक
बहादुरगंज थानाक्षेत्र के लोहागाड़ा हाट में 27 अप्रैल को जदयू की मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने जा रहे समर्थकों की जांच कर रहे गर्वनडांगा थानाध्यक्ष मनु प्रसाद को उग्र भीड़ के बंधक से बचाने वाले विधायक तौसीफ आलम सहित अन्य 27 लोगों पर दर्ज प्राथमिकी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीआईडी से जांच कराएं और जिस पार्टी के उकसाने पर थानाध्यक्ष ने स्वयं विधायक पर प्राथमिकी दर्ज करवाई और एक तरफा कार्रवाई की गई है,उसका पर्दाफास होना चाहिए। यह बात जदयू के ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कही। वे मौके पर विधायक तौसीफ आलम की पुलिस अधीक्षक आर। एन. सिंह द्वारा तीन मई को गिरफ्तारी पर गिरफ्तारी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उग्र भीड़ को समझाने के लिए नेता और पुलिस प्रशासन को उग्र भीड़ की सहानुभूति प्राप्त करके ही उन्हें शान्ति किया जाता, यही काम 27 अप्रैल को विधायक तौैसीफ आलम ने उग्र भीड़ को शान्ति करने के पहले किया और दूसरे थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर थानाध्यक्ष गर्वनडांगा को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस प्रकार आनन-फानन में कार्रवाई की गई है,वह भी जांच का विषय है।
उम्मीदवारों पर नजर, पीकअप वैन से रख रहे थे मजिस्ट्रेट
Friday, May 1, 2009
ठाकुरगंज प्रखंड में 54 फीसदी मतदान
15 वीं लोकसभा के लिए गुरुवार को प्रखंड में 54 फीसदी मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने तक प्रखंड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के सभी 136 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान की खबर है। हालांकि ईवीएम खराब रहने के कारण कई बूथों पर मतदान बाधित हुआ। ठाकुरगंज नेशनल कालेज के बूथ संख्या 165 पर मतदान शुरू होने के बाद 13 वोट गिरते ही मशीन खराब हो गई जो डेढ़ घंटा बाद ठीक हुई। यही हालात कुड़ीमनी में रही, जहां आधा घंटा मतदान बाधित रहा।
प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद देहाती क्षेत्रों में दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन सरपट दौड़ते रहे। प्रशासन द्वारा कुछेक जगहों पर दो पहियों को रोका तो गया परंतु देहाती क्षेत्रों में स्थिति राम राज की थी। बीडीओ विहीन ठाकुरगंज प्रखंड में डीआरडीए निदेशक व्यासमूनि प्रधान शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए कैंप किये हुए थे। क्षेत्र से मिलने वाली किसी भी शिकायत पर तुरंत मोबाइल के जरिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन पदाधिकारी से संपर्क कर स्थिति का जायजा ले समस्या का निदान कर रहे थे।
रहमतपाड़ा में लाठीचार्ज,तीन को लगी चोट,प्रशासन किया इंकार
संसदीय सीट पर 50 प्रतिशत मतदान, सात गिरफ्तार : डीएम
Thursday, April 30, 2009
राजद कार्यालय में छापा, मिला कुछ नहीं
चुनाव आयोग के तल्ख निर्देश पर किशनगंज संसदीय सीट से चुनाव लड़ रह केन्द्रीय राज्यमंत्री व राजद प्रत्याशी तस्लीमउद्दीन के प्रधान कार्यालय पर छापामारी की गई। हालांकि छापामारी में जिला प्रशासन को कुछ भी हाथ नहीं लगा, अनुमंडल पदाधिकारी खुरशीद आलम और एसडीपीओ कामिनी बाला को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इधर छापामारी से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं जिला राजद के कार्यकारी अध्यक्ष उस्मान गनी ने बताया कि जिला प्रशासन जदयू के एजेड के रूप में कार्य कर रही है। राजद समर्थकों में भय पैदा करने को ले चुनाव के एक दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा छापामारी की। हालांकि जनता इनका माकूल जवाब देगी।
मिली जानकारी के अनुसार संध्या पांच बजे खगड़ा स्टेडियम के समीप स्थित राजद के प्रधान कार्यालय पर सघन छापामारी की गई। जिला प्रशासन को कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी खुरशीद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधान पर छापेमारी की गई। जिला प्रशासन फ्री एंड फेयर चुनाव कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छापेमारी असामाजिक तत्वों के जमावड़े, पैसे द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशों के खिलाफ है।
उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में राजद कार्यालय से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। बरहाल जिला प्रशासन की कार्रवाई से प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। देखना यह है कि चुनाव के दिन यह कार्रवाई कितनी कारगर साबित होती है। अभियान में टाउन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, कनीय अवर निरीक्षक भोला सिंह सहित दर्जनों सेप के जवान शामिल थे।
सेक्टर मैजिस्ट्रेट माइक्रो आवजार्वर सभी निर्भीक होकर काम करे : डीएम
पुलिस बल के सभी पदाधिकारी सेक्टर मैजिस्ट्रेट, पोलिंग मैजिस्ट्रेट, माइक्रो आवजार्बर निर्भिक होकर काम करे, जिससे किशनगंज संसदीय क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो सके। जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक राम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से यह निर्देश दिया है सभी दंडाधिकारियों एवं आवजार्बरों को। उन्हे अपने-अपने गति गंतव्य पर विदा करने के पूर्व वे उन्हे निर्देशित कर रहे थे।
उन्होंने उन्हे बताया कि उनकी सुरक्षा हेतु जोनल मैजिस्ट्रेट क्षेत्र में घूमते ही रहेंगे । साथ ही जिला प्रशासन कंट्रोल रूम में स्ट्राइकिंग फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने माइक्रो आबजार्बरों एवं कैमरा मैनों को भी उनके उत्तर दायित्वों से अवगत कराया तथा उन्हे बताया कि निर्वाचन आयोग की पैनी निगाह सभी के कार्यकलापों पर रहेगी । जिनसे भी कोई चूक होगी अथवा जिनके द्वारा शांति भंग होगी, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।
आवांछनीय तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर : डीएम
Wednesday, April 29, 2009
जदयू नेता के घर पर छापा, चार लाख रूपये जब्त, गिरफ्तार
उम्मीदवारों द्वारा चुनाव में नोट व वोट के खेल के नाजायज कोशिशों पर पानी फेरने के लिए मंगलवार को एसडीओ के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता के आवास में छापामारी की। इस छापामारी में तीन लाख 90 हजार 270 रूपये व 38 पीस भाजपा के झंडे जब्त किया और भाजपा नेता त्रिलोक चन्द्र जैन व रोकड़पाल सीताराम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कुछ ही घंटों में थाने से ही बेल पर छोड़ दिया। एसडीओ खुर्शीद आलम इसे रूटीन छापेमारी बता रहे है। इधर श्री जैन ने बताया कि उन्हे नाहक परेशान व बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा यह साजिश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ के नेतृत्व में भारी संख्या में सुरक्षा बल के साथ श्री जैन के आवास पर आ धमके और सीधे गद्दी के बगल में एक कमरे में जा घुसे जहां तिजोरी के ऊपर व बाहर भारी मात्रा में बिखरा पड़ा था। प्रशासन की मानें तो पैसे से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशों के खिलाफ थी। छापामारी दल में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला, पुलिस निरीक्षक पारस नाथ सिंह, टाउन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।
चुनाव में सत्ता से जुड़े नेताओं को सिखा सकते हैं सबक,आज भी जारी है पलायन
चुनाव के महासमर में किशनगंज लोकसभा के नेताओं का भविष्य आधे से अधिक बेरोजगार तय करेंगे। वोटरों का एक बड़ा हिस्सा यदि एकमत हुए तो बेरोजगारी और पलायन की पीड़ा सत्ता से जुड़े नेताओं के लिए सीख हो जाएगी। प्रखंडवार नजर डालने पर डगुरुआ में एक लाख 12हजार दो 38, बायसी में एक लाख 19 हजार एक सौ 32,ं वैसा में एक लाख पांच हजार पांच सौ तीस, अमौर में एक लाख 53 हजार,छह सौ 86, कोचाधामन में एक लाख 56 हजार 28, किशनगंज में एक लाख 30 हजार पांच सौ दो, पोठिया में एक लाख 28 हजार नौ सौ 42, ठाकुरगंज में एक 48 हजार दो सौ 65, दिघलबैंक में एक लाख दो सौ 96 ,बहादुरगंज में एक लाख 42 हजार 99, टेढ़ागाछ में 71 हजार 94 लोग बेरोजगार है।
सनद रहे कि चुनाव के इस मौसम में बेरोजगार तबका लोकसभा क्षेत्र से लगातार पलायन कर रहा है। किशनगंज रेलवे के सुपरवाइजर डी।के.उपाध्याय ने बताया कि गत वर्ष मार्च -अप्रैल में जितने टिकटों की बिक्री हुई थी,उसमें कमी नही आयी है।
वर्ष 2008 में 68 लाख लाख 78 हजार नौ सौ 89 रुपए की बिक्री हुई थी, अप्रैल में 65 लाख 92 हजार तीन सौ 44रुपए की बिक्री हुई थी,वहीं 2009 में एक मार्च से 20 मार्च तक 78 लाख तथा एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक 75 लाख रुपए के टिकटों की बिक्री हुई है,जो दर्शाता है कि किशनगंज से पलयान करने वालों की संख्या यथावत है।
Tuesday, April 28, 2009
जंगल राज के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार: मोदी
आक्रोशित भीड़ ने की थानाध्यक्ष की पिटाई,बनाया बंधक
चुनावी हलचल से कोई लगाव नहीं, चिंता है फकत रोटी की
आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर किशनगंज संसदीय क्षेत्र के टेढ़ागाछ प्रखंड के मतदाताओं में कोई खास उमंग नहीं है। यहां के गरीब किसान एवं मजदूर रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। पेट की जुगाड़ में उन्हें उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं की चमचमाती गाड़ी में कोई दिलचस्पी नहीं है। बैठक या आम सभा में अब पहली जैसी भीड़ कहां। दाल रोटी की समस्या मुंह बाये खड़ी है, बच्चे गरीबी के कारण शिक्षा और भोजन से महरुम हैें। कौन उम्मीदवार किस पार्टी से खड़ा है,इससे भी मतलब नहीं है।
अब्दुल जलील, तस्लीमुद्दीन्र नइमोद्दीन, करुणा प्रसाद दास, विजय सिंह आदि किसानों ने जागरण को बताया कि हमलोगों की तकदीर झूठे वादों और खोखली योजनाओं से बदलने वाली नहीं है। हमें क्या मतलब है किसी पार्टी से टिकट मिला या नहीं। जागरण के सवाल पर कि कहा कि आप यहां के नागरिक हैं, अच्छी सरकार बनाना आपका दायित्व है।
तब उनलोगों ने कहा कि जो भी नेता आज तक जीत कर गये विकास तो अलग बात है दर्शन दुबारा नहीं किया। दबे मन से कहा सरकार बनाने के लिए वोट जरूर देंगे, 30 अप्रैल को देखा जायेगा। अभी तो अपने और अपने परिवारों के पेट की चिंता है। यहां के मजदूरों ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को छलावा बताया,कहा कि मजदूरी करें आज और पैसा के लिए बैंकों का चक्कर लगायें यह संभव है।
Monday, April 27, 2009
अपनी माटी और देश से है मुझे बेपनाह मोहब्बत :असरारुल
बहादुरगंज मुख्य बाजार में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मौलाना असरारुल हक ने कहा कि अपनी माटी व देश से उनको विशेष मोहब्बत है। मोहब्बत का ही कमाल है कि कई दफे चुनाव हारने के बाद भी आज वहीं हिम्मत व जज्बा हमारे सभी लोगों के भीतर है। धरातल पर परिणाम भी सामने है कि छोटी- बड़ी हर एक चुनावी सभा में समर्थकों की भीड़ हुजूम की भांति उमड़ पड़ती है। यही भीड़ मेरी हिम्मत व हौसला को बुंलदगी प्रदान करती है।
उन्होंने आगामी 30 तारीख को क्षेत्र के हरवर्ग के लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एकजुटता के साथ वोट डालने की अपील किया और कहा कि बौखलाएं विपक्षी कांग्रेसी नेता को अपना बेटा कहकर समाज को गुमराह कर रहे है,आप लोग उन्हे अवश्य इसका उत्तर मुझे मतदान करके दें । मौलाना असरारुल ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ छाप की क्षेत्र में गुंज मची हुई है।
विरोधी हैरानगी में है एवं रोज नये नय तिकड़म रच रहे है। परंतु इन सबसे कुछ बिगड़ने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि इस जंग में कुछ लोग धन बल का जमकर सहारा लेने पर तुले है। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वक्त आ गया है ऐसे किसी भी नापाक इरादा रखने वाले लोगों को सबक सिखाने से हरगिज बाज नहीं आयें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए विकास कार्य केन्द्र की यूपीए सरकार के बदौलत ही संभव हो पाया है। जिसके चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह है।
विकास कार्य के लिए क्षेत्र की जनता कांग्रेस आलाकमान का शुक्र गुजार है। काग्रेस प्रत्याशी मौलाना हक ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अतित से लेकर आजतक यह क्षेत्र हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारगी को मिसाल के रूप में जाना जाता रहा है। भावना स्वर की दूरियां एवं तहजीब को भी सहजतापूर्वक समझा जा सकता है कि आज भी यहां के लोग जाति, मजहब से ऊपर उठकर एक दूसरे को रिश्ते की तर्ज पर मामू, चाचा, खालू, नाना कहकर ही संबोधित करते है।
इस दिली लगाव को कोई दूर नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरी धर्म निरपेक्षता को लेकर छींटकशीं करते है, जो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि वक्त आने दो, इंसानियत व भाईचारगी का और सुन्दर मिसाल पेश कर क्षेत्र को समृद्ध व मजबूत बनाऊंगा। शिक्षा व तालिम के क्षेत्र में समृद्धि के खातिर क्षेत्र में अधिकाधिक स्कूल, कालेज व टेक्नोलोजी संस्थान खोलवाया जाएगा।
तब छींटाकशी करने वालों की बोलती खुद व खुद ही बंद हो जाएगी। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसहाक आलम, खलीकुर जामा चौधरी, इंतखाब आलम उर्फ बबलू , माधव मोदी, मुफ्ती अतहर जावेद, अयूब कासमी, अंजार सिद्दिकी, प्रमुख इम्तियाज, अतिकुर रहमान मदन मोहन साहा, जिला पार्षद तंजीम, ललित कुमार, मुखिया पिंटू चौधरी, नगर पार्षद एहतशाम, जिला पार्षद मो. कमरुज्जमां, जन्नती बेगम, मानिक इकबाल, मसूद आलम सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।
केन्द्रीय मंत्री ने किया कांग्रेस कार्यालय पर हमला,प्राथमिकी
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत हल्दीखोड़ा में स्थित कांग्रेस पार्टी के ग्राम पंचायत कार्यालय पर केन्द्रीय राज्यमंत्री सह राजद प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन ने 25 अपैल की रात को स्वयं अपने आदमियों के साथ रुपए बांटने गए और कांग्रेस समर्थकों द्वारा उसके बाद मुर्दाबाद का नारा लगाने पर वे उन पर हमला बोलकर आतंकित किया और बाद में अपने आदमियों से ही अपनी गाड़ी का शीशा तोड़कर कांग्रेस समर्थकों पर कोचाधामन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई ।
यह जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी मो।असरारुल हक के चुनाव अभिकर्ता फैयाज आलम ने कोचाधामन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद रविवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एम।इसहाक आलम ने पत्रकारों को दी और कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री के पद पर आसीन रहते हुए श्री तस्लीम ने झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का काम किया है,जिससे हम मैदान छोड़कर भाग जाएं। उन्होंने कहा कि हम लोग महात्मा गांधी के बताएं रास्ते पर चलते हुए चटकना खा लेंगे लेकिन जीत दर्ज करेंगे।
श्री इसहाक ने कहा कि जिन लोगों पर प्राथमिकी केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तस्लीम ने दर्ज कराई है,उन लोगों की छवि पर आज तक कोई धब्बा नही लगा है, कांग्रेस कार्यालय पर हमला के समय जो लोग उनके साथ थे,उनकी छवि जग जाहिर है। इससे पहले कोचाधामन थाना में कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता, मुखिया और पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद श्री तस्लीम ने एक मुखिया के मोबाइल नम्बर से जानकारी दी कि वे चुनाव प्रचार करके 25 अप्रैल की रात को लौट रहे थे,तभी कांग्रेस समर्थक लोग हमला बोलकर जिस वाहन से वे चल रहे थे,उसका शीशा उन लोगों तोड़ दिया।
केन्द्रीय मंत्री सहित कई पर प्राथमिकी दर्ज
केन्द्रीय राज्य मंत्री सह राजद प्रत्याशी पर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देने व मारपीट तथा छिनतई की प्राथमिकी कोचाधामन थाना में दायर किया गया है। जिसमें कांग्रेस समर्थक इंतखाब आलम बबलू ने केन्द्रीय मंत्री तसलीम उद्दीन व मुजाहिद मास्टर के अलावा राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देने, मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज किया गया है।
थाना कांड संख्या 70/09 धारा 147, 149, 447, 341, 323, 379,427, 506, 171 बी भादवि के तहत सूचक पूर्व जिला पार्षद इंतखाब आलम बबलू ने वाद-आवेदन मे लिखा है कि कांग्रेस कार्यालय आकर केन्द्रीय मंत्री व राजद प्रत्याशी हमारे कायकर्ताओं को अपने तरफ करने के लिए पैसा का प्रलोभन दे रहे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विरोध करने पर मंत्री व समर्थकों ने मारपीट की जिसमें साहेब आलम घायल हो गया है।
इसी दौरान एक कार्यकर्ता का जबरन घड़ी भी छीन लिया। हालांकि पुलिस राजद खेमे से किसी की गिरफ्तारी समाचार प्रेषण तक नहीं हुई है। उधर घटना की गंभीरता देखते हुए अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।