Showing posts with label kishanganj headlines. Show all posts
Showing posts with label kishanganj headlines. Show all posts

Tuesday, April 14, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: अप्रैल 14

नामांकन वापसी के बाद 15 प्रत्याशी मैदान में - किशनगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए नामांकन की वापसी के दिन सोमवार को एक भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस तरह अब कुल 15 प्रत्याशी मैदान में जोर अजमाईश करेगे।

चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी कराने के लिए पुलिसिया का... - ठाकुरगंज पुलिस सर्किल में एक हजार पचास नागरिकों पर दप्रस 107, तीन सौ एकहत्तर पर दप्रस 116, बत्तीस पर दप्रस 113 की कार्यवाही की गई है। इसके अलावे तीन सौ सोलह लीटर अवैध देशी शराब चौतीस सौ लीटर स्पीट तथा बारह जिन्दा बम बरामद किया गया है।

प्रधानमंत्री सड़क का शिलान्यास, आज तक नही शुरू हुआ ... - सबकुछ बदल गया नहीं बदला नेता जी का वादा, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी खफा है। पौआखाली बाजार से चार किमी पूरब स्थित रसिया पंचायत को जोड़ने के लिए वर्ष 2004 के चुनावी वर्ष में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री सड़क का शिलान्यास किया था, जिस पर आज तक कार्य शुरू नही हुआ।

विद्युतीकरण से वंचित मतदाता हो रहे एकजुट - आज जब दुनियां चांद पर रचने बसने को आमदा है वहीं इस क्षेत्र के लोगों को अदद बिजली की सुविधा मयस्सर न होना किसी अभिशाप से कम नहीं है।

Monday, April 13, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: अप्रैल 13

जल संरक्षण: सैकड़ों नदी-धार,नरेगा से नही हुआ कार्य - इच्छुक परिवारों को सौ दिन का रोजगार व श्रमिक परिवारों का पलायन तथा उत्पादक परिसम्पत्तियों के सृजन के लक्ष्य से तीन वर्ष पहले शुरू हुई नरेगा योजना से जिले के सैकड़ों धार पर बांध बनाकर जल संरक्षण और खेतों की सिंचाई की सकती है,लेकिन केवल एक नदी-धार पर बांध कार्य पूरा हुआ है।


गरीबी उन्मूलन का जो पार्टी करे वादा,उसे दे सब वोट - प्रत्येक परिवार का हित, सुशिक्षित समाज, नारी सशक्तीकरण, स्वस्थ समाज, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण पर प्रभावी कानून बनाकर जो राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करे या इस बावत बने हुए कानून को अनुपालन कराएं और क्षेत्र का विकास करने के लिए कृत-संकलिप्त हो,उसे ही वोट दीजिए।


चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी जनता की मुश्किलें - चुनाव का बिगुल बजते ही आम जनता की मुश्किलें बढ़ने लगी है। क्षेत्र में पहले से ही कम चलने वाले यात्री बसों को चुनावी कार्य के लिए अभी से जब्त करने के कारण दूर दराज जाने वाले लोग परेशान है।


खुश नही कर पा रहें नेता जी समर्थकों को - शत-प्रतिशत जीत को ले आश्वस्त नेता जी के पास भारी तादात में समर्थक है, उनमें से एक ऐसे है जो अपने आप को नेता जी जैसा मानते है और है भी,क्योंकि लेन-देन वहीं कर रहे है।


राजद,राजग और कांग्रेस पार्टी ने बनाया विकास को मुद... - विकास के नाम पर कांग्रेस,राजग और जदयू के उम्मीदवार मांग रहे है वोट। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युती करण, आठ सब पावर स्टेशन, नदियों पर पावर स्टेशन का प्रस्ताव, प्रत्येक गांव को दूर संचार से जोड़ना ,आल इंडिया रेडियो एवं दूरदर्शन एफएम स्टेशन का प्रस्ताव

Thursday, April 9, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: अप्रैल 9

भाजपा के दो नेता उतरे चुनाव मैदान में - भाजपा के दो भूतपूर्व बागी नेता बीजेपी के विधायक रह चुके सिकन्दर सिंह व बतौर भाजपा उम्मीदवार 31 प्रतिशत तक मत पाने वाले विश्वनाथ केजरीवाल 15 वीं लोकसभा चुनाव में दांव लगाने को तैयार हो गए है।

डेढ़ हजार स्वयं सहायता समूह का राशि फंसी फैक्ट्री ... - स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत विशेष परियोजना के तहत डेढ़ हजार स्वयं सहायता समूह को प्रतिमाह कम से कम दो हजार रुपए आय के लक्ष्य को लेकर एक टी प्रोसेसिंग एण्ड पैकेजिंग यूनिट ,कालीदास किस्मत,पोठिया में केन्द्र और राज्य सरकार से मिले कुल 958।168 में से 935।77 लाख रुपए का निवेश किया गया है।

अस्तित्व बचाने को लालू पासवान हुए एक-विजेन्द्र - किशनगंज। किशनगंज के राजग गठबंधन उम्मीदवार जद यू प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ ने नामांकन के बाद स्थानीय रूईधासा मैदान में उमड़े जन सैलाब से गंगा यमुनी तहजीब को बरकरार रखने के साथ समरस व विकसित किशनगंज का वायदा किया।

राजग व बसपा सहित पांच प्रत्याशियों ने आज किया नामा... - नामांकन की अंतिम तिथि नौ अप्रैल के ठीक एक दिन पहले कुल पांच प्रत्याशियों ने किशनगंज लोकसभा सभा से उम्मीदवारी के लिए नामांकन किया,जिसमे राजग प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ ,बीएसपी प्रत्याशी जुबेर आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मो।निसार आलम के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अभिनव मोदी एवं समज्जाुल अली का नाम शामिल है।

Wednesday, April 8, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: अप्रैल 8

लालू यादव पर प्राथमिकी दर्ज, होगी गिरफ्तारी : डीएम... - लालू यादव की भारतीय दंडाविधान की धारा 153 एवं लोक निर्वाचन अधिनियम 125 के तहत दर्ज हो गई है प्राथमिकी, अब उनकी होगी गिरफ्तारी।

मो. तस्लीमुद्दीन के पास 1.42 लाख है नकद राशि - राजद प्रत्याशी मो। तस्लीमुद्दीन ने जो हलफानामा दर्ज किया है, उसके अनुसार उनके पास मात्र डेढ़ लाख रुपये नकद है, एक लाख 42 हजार पांच सौ पांच रुपये बैंक में जमा है।

प्रधान मंत्री सड़क की मरम्मत नही होने से मतदाता नार... - जिले में तीन सौ 92 किमी प्रधानमंत्री सड़क बनकर तैयार है, जिसमें कई सड़के जर्जर हो गई हैं। जिनकी मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

काटने, बांटने और बचाने की लड़ाई में कूदे महारथी - ऊंट किस करवट बैठेगा। ऐसी हालात लोकसभा क्षेत्र किशनगंज में बन गये है। 15वीं लोकसभा में चुनावी बिसात को पार पाने के लिए मतों को काटने, बांटने, तितर-बितर करने और बचाने के लिए तीन पार्टियों के उम्मीदवार तलवार भांज रहे है।

जिला में आचार संहिता उल्लंघन के नौ मामले दर्ज - चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही जिले में ताबड़-तोड़ नौ आचार संहिता के मामले विभिन्न थानों में दर्ज कराया गया।

Tuesday, April 7, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: अप्रैल 7

वरुण पर लालू आगबबूला - वरुण गांधी द्वारा सम्प्रदाय विशेष के खिलाफ कथित टिप्पणी पर सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आगबबूला दिखे। कहा कि अगर वे गृह मंत्री होते तो वरुण की छाती पर रोलर चलवा देते।


केन्द्रीय राज्यमंत्री तस्लीमुद्दीन ने भरा नामांकन ... - किशनगंज संसदीय सीट के लिए राजद प्रत्याशी केन्द्रीय राज्यमंत्री मो। तस्लीमुद्दीन ने सोमवार को अपना नामांकन का पर्चा भरा।


विकास की जमीनी सच बनेगी उम्मीदवारों के गले की हड्ड... - किशनगंज। कागजी आकड़ों में विकास के पन्नों पर चाहे जो लिखा जाता हो मगर सरजमीनी सच कुछ और ही बयां करता है।


बागी नेताओं ने उड़ाई दिग्गज उम्मीदवारों की नींद - एक बागी नेता चुनाव मैदान में ताल ठोंककर उतर गए हैं और अन्य बागी नेता उनका साथ दे सकते है।


चौथी बार चुनाव मैदान में कूदे केजरीवाल - 76 वर्षीय विश्वनाथ केजरीवाल ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है। 1991 में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे श्री केजरीवाल ने 152075 वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

Thursday, April 2, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: अप्रैल 2

शांतिपूर्ण ढंग से होगा आज से नामांकन,तैयारी पूर्ण ... - दो अप्रैल से किशनगंज संसदीय सीट के लिए होने वाली नामांकन प्रक्रिया को पूर्णत: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

सिकन्दर और विश्वनाथ चुनाव मैदान में कूदने को तैयार... - लोक सभा चुनाव को ले जहां राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव मैदान में हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे दम खम के साथ दो- दो हाथ करने को तैयार हैं।

गुरु जी ने दिया पूर्णाक से सात अंक अधिक - पंचायत शिक्षक और प्रखंड शिक्षकों में अधिकांश अभिभावकों के लिए सिरदर्द बनेंगे। यह बात नेता जी कहिन।

ठाकुरगंज विधानसभा के वोटरों पर गड़ी राजद की निगाह - ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी सह कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डा। जावेद आजाद के गृह क्षेत्र और जदयू विधायक के खेमे से 2004 में मिले वोटों को सुरक्षित करने की रणनीति पर राजद की निगाह गड़ी है।


दीवार की तरह खड़ी है गरीबी उन्मूलन में मंहगी न्याय ... - सरपंचों की माने तो गरीबी उन्मूलन में चीन की दीवार की तरह खड़ी है मंहगी न्याय व्यवस्था,जिसके कारण गरीब शोषण को सहकर प्राथमिकी दर्ज कराने नही जाते और जाते है तो उन्हे गवाह नही मिलते और मिलते है तो वो न्यायालय में पलट जाते है।


प्रखंड प्रमुख के लिए चुनाव की तिथि 15 अप्रैल निर्ध... - प्रखंड प्रमुख के चुनाव की तिथि 15 अप्रैल बुधवार को निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 30-175/2009-605 दिनांक 30 मार्च 09 के तहत यह तिथि तय की गयी है।


हाथी के दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 36 वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार की संध्या तस्करी के लिए नेपाल भेजे जा रहे दो हाथी के दांत के साथ दो तस्कर को दबोचने में सफलता पाई है।

Tuesday, March 31, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 31

चुनावी मैदान सजकर तैयार, पांच प्रत्याशी मैदान में - किशनगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पांच प्रत्याशी ताल ठोककर मैदान में उतर चुके है। राजद के प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद तस्लीमउद्ीन के अलावा,राजग से जदयू प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ, कांग्रेस पार्टी से ठाकुरगंज के पूर्व विधायक डा।जावेद आजाद, राष्ट्रीय सेवा दल से भाजपा के पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह और बसपा से अधिवक्ता मो।जुवैर आलम ताल ठोंककर चुनाव मैदान में उतर चुके है।


बीडीओ और मुखिया को जिला जज ने दी जमानत - वीपीएल नम्बर आईआरडी-4354/0702 ,नाम बीना देवी पति नागेन्द्र दास,निवासी विशनपुर को 22 मार्च 2006 को इन्दिरा आवास आवंटित नहीं किया गया है।


साजिश के तहत किया गया था कमेटी का गठन - स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मंगुरा पंचायत अंतर्गत मदरसा इमदादिया मंगुरा करुआमनी में लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर अन्तत: विभागीय जांच के बाद विराम लग गया।


कहीं पर निगाहे कहीं पर निशाना - संसदीय क्षेत्र के महादंगल में किशनगंज चित्त भी मेरी और पट भी मेरी का दावा करने वाले राजद कार्यकर्ता अभी से ही दिवास्वपन् देखने में व्यस्त है।


भूमि गरीबों की कब्जा दबंगों का - अंचलाधिकारी से लेकर डीएम तक, विधायक से लेकर सांसद तक हर दरवाजे पर अपनी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने की गुहार अनसुनी होने के बाद मुख्यमंत्री के जनता दरबार में ठाकुरगंज के दर्जनों गरीब आदिवासियों की गुहार भी असर नहीं दिखा पाई है।


कांग्रेस,राजद व लोजपा के बीच चुनावी दंगल रणनीति: त... - वामदल के साथ आपका कैसा संबंध है यह पूछे जाने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री मो। तस्लीमुद्दीन ने 27 मार्च को पत्रकारों को बताया कि वामदल वस्तुत: अब कोई दल नहीं रह गया है,

Friday, March 27, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 27

तीस अप्रैल: दो बूथ पर करेगे 1752 मतदाता मतदान - स्थानीय प्रखंड के मदरसा नजमुल होदा (जिसका अर्थ है- हिदायत सितारों का) मोतिहारा तालुका में बूथ संख्या 142 व143 है ,जहां पर 30 अप्रैल को कुल एक हजार सात सौ 52 मतदाता मतदान करेगे और दागी उम्मीदवार को अपना वोट नहीं देंगे।

पुलिस ने दर्ज कराई पूरे गांव पर प्राथमिकी - पुलिस पर पथराव तथा नाजायज मजमा लगाकर सड़क मार्ग अवरुद्ध करने को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों के विरुद्ध दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 22 मार्च की रात्रि खरखरी डकैती कांड से जुड़ी हुई है।

अविश्वास प्रस्ताव की तिथि को ले बीडीओ को हाई कोर्ट... - प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को लेकर माननीय उच्च न्यायालय पटना ने कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ रामकुमार पोद्दार को कारण पृच्छा नोटिस जारी किया है।

किशोर-किशोरी कार्यक्रम का निदेशक ने किया मूल्याकंन... - नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चल रहे किशोर किशोरी परियोजना के अंतर्गत सात दिवसीय आवासीय रुरल काउंसिलिंग प्रशिक्षण शिविर का मूल्यांकन किया गया।

परीक्षा देने आए छात्रों को सताती है रोटी की चिंता - प्रदेश में किशनगंज जिला छात्र-छात्राओं के नामांकन में अव्वल है,लेकिन वे पढ़ नहीं पाते। 'गरीबी' उन्हे काम करने के लिए मजबूर करती है। ऐसे बच्चे स्कूल में पढ़ने के साथ पापड़ आदि बेंचते है।

Monday, March 23, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 23

असफलता से शुरू होती है सफल नेताओं की यात्रा - सन 1984 में पहला चुनाव लड़ने वाले सांसद सह केन्द्रीय राज्यमंत्री तस्लीमुद्दीन को चौथा स्थान मिला था। वहीं 1991 के चुनाव में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद सन 1996 में जनता दल के टिकट पर तीन लाख 81हजार 530 मत प्राप्त कर किशनगंज से पहली बार वे संसद भवन पहुंचे।


अर्श से फर्श पर पहुंचाया, नाबालिग नही रहा लोकतंत्र... - किशनगंज संसदीय क्षेत्र में मतदाता जिसे हाथों-हाथ लेकर विजयी बनाए थे, उनके व्यवहार से आहत होकर अगले चुनाव में ही उन्हे जमीनी सच्चाई दिखाई और जमानत तक जब्त करा दी।


एक वर्ष में 28 हजार रोगी भर्ती,अधिकांश कुपोषण के श... - छतरगाछ रेफरल अस्पताल में एक वर्ष के दौरान 28 हजार से अधिक रोगियों का इलाज किया गया जिसमें अधिकांश रोग के मूल में कुपोषण था।


जिले में 105 मतदान केन्द्र वेनरेबुल चिन्हित : एसडी... - निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रवार 105 वेनरेबुल बूथों की सूची जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी फेराक अहमद को सौंप दी गई है।


कृषि विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा 80 बोरा डीएपी - प्रखंड क्षेत्र के डरुवाडांगा बाजार में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा 80 बोरा डीएपी जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु विभागीय प्रक्रिया जारी है।


राज्यपाल के हाथों छतरगाछ मध्य विद्यालय के स्काउट ह... - राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किये जाने के लिए छतरगाछ मध्य विद्यालय के स्काउट गाइड के चयनित छात्र अतिक आलम ने स्काउट गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण में जिले के अंदर प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।


अग्निकांड में तीस घर जलकर राख, लाखों का नुकसान - रविवार की दोपहर प्रखंड के भोगडावर पंचायत अंतर्गत वाखोटोली गांव में लगी भयावह आग से लगभग 30 घर जल कर राख हो गये।


फ्री एंड फेयर चुनाव को लेकर बैठक - चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी फेराक अहमद ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी सहित थानाध्यक्षों की शनिवार को एक संयुक्त बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित की।

Wednesday, March 18, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 18

आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन होगा : डीए... - 15 वीं लोकसभा के लिए किशनगंज संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन होगा, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।

पंचायत समिति की बैठक 25 को, टकराव की आशंका - पोठिया प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति की विशेष बैठक 25 मार्च बुधवार को आहूत की गई है।

उपचुनाव आज : शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को ले प्र... - बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकाटा पंचायत में सरपंच पद के लिए 18 मार्च को होने वाले मतदान में पूरी निष्पक्षता बरती जायेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी फेराक अहमद ने दी।

कांग्रेस जिला इकाई सौंपेगी सामूहिक त्याग पत्र - स्थानीय जिला कांग्रेस पार्टी में प्रदेश स्तर पर लोकसभा सीट के बंटवारा में केवल तीन लोकसभा क्षेत्र दिए जाने से विद्रोह की स्थिति पैदा हो गई है।
कैदियों को मिले वोटिंग अधिकार - सरकार के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन कर देश भर के जेलों में बंद लगभग साढ़े लाख कैदियों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए कैदियों पे केन्द्रित प्रिजनर्स डायरी पत्रिका के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर कैदियों को वोटिंग अधिकार दिलाने की बात कही।

Tuesday, March 10, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 10

कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पद पर मह... - जिला स्तरीय संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पद पर यहां महिला नेत्री सुनीता गुप्ता का मनोनयन किया गया है।

जांच दल ने किया औचक निरीक्षण,सात शिक्षक नदारद - स्थानीय थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय छतरगाछ में सोमवार को सात शिक्षक और पांच सौ विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए है।

अमान परिवर्तन की जानकारी डिप्टी चीफ देंगे : डीसीएम... - कटिहार रेलमंडल के अलुआबाड़ी सिलीगुड़ी रेलखंड के अमान परिवर्तन को प्राक्कलन रिपोर्ट कटिहार रेलमंडल के पास उपलब्ध नहीं है।

नवनिर्मित सड़क क्षतिग्रस्त, वार्डवासियों में आक्रोश... - स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड ग्यारह में मुख्यमंत्री सम्रग विकास योजना अंतर्गत निर्मित सड़क में भारी अनियमितता उजागर हुई है।

चुनाव आयोग घूम रहा है गांवों में, राजनीतिज्ञ सतर्क... - चुनाव आयोग गांवों में भी घूम रहा है। शायद इसीलिए सभी राजनेता चौकन्ने हो गए है। देखते ही देखते शहरों के विभिन्न मार्गो, सार्वजनिक स्थलों एवं निजी भवनों के दीवारों पर लटकाये एवं साटे गये होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि ऐसे गायब हो रहे है जैसे गधे के सिर से सींग।

चुनाव में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी बख्शे नहीं... - आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी फेराक अहमद एवं आरक्षी अधीक्षक राम नारायण सिंह के कार्यालय बैठक की तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये।

मतदान तक मिल जायेगा फोटो पहचान पत्र : डीएम - जिले के चारों विधान सभा क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के पूर्व मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध हो जायेगा।

Friday, March 6, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 6

क्षति पहुंचाने वाला नहीं है सच्चा मुसलमान - गुरुवार की अहले सुबह फज्र की अंजा के वाद अदा नमाज व दुआ के साथ तीन दिवसीय रजा आलिमी कांफ्रेंस का आयोजन संपन्न हो गया।

धावा दल: एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त - गुरुवार को छतरगाछ में श्रम विभाग के धावा दल द्वारा बाल श्रमिकों को मुक्त कराये जाने हेतु निरीक्षण किया गया। जिसमें एक बाल श्रमिक को मुक्त भी कराया गया।

तीन साल से जमे 28 एसआई व एक निरीक्षक विरमित - चुनाव आयोग के तल्ख निर्देश के बाद आरक्षी अधीक्षक राम नारायण सिंह ने जिले में तीन वर्षो के कार्यकाल पूरा करने वाले 28 अवर निरीक्षक एवं एक पुलिस निरीक्षक को गुरूवार को विरमित कर दिया।

रेशम की खेती किसानों के लिए वरदान साबित होगी:डीडीस... - शहतूती रेशम विकास परियोजना, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सौजन्य से 'प्रक्षेत्र कृषक दिवस' का आयोजन स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पानीसाल में किया गया।

ट्रांसफार्मर गिरोह के अंतर्राज्यीय सरगना गिरफ्तार - जिले में ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं से आजिज होकर आरक्षी अधीक्षक राम नारायण सिंह ने एक टास्क फोर्स का गठन किया। टास्क फोर्स का नेतृत्व एसडीपीओ कामिनी बाला कर रही है।

Wednesday, March 4, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 4

आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन : डीएम - निर्वाचन आयोग से 15 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन की घोषणा होने के साथ ही जिले में आचार संहिता के अनुपालन का सख्त निर्देश दे दिया गया है। पूरे जिले में भादवि की धारा 144 लागू कर दी गई है।

केन्द्रीय मंत्री ने ली आग पीड़ितों की सुधि - मंगलवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री मो। तस्लीमुद्दीन ने झिलझिली गांव में आगजनी से बेघर हुए उन सभी पीड़ितों की सुधि ली जिनका सोमवार की दोपहर भीषण अगिन्कांड में घर जल गया।

Tuesday, March 3, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 3

पांच वषरें में बदल गई किशनगंज की तस्वीर - केन्द्रीय राज्यमंत्री तस्लीमुद्दीन यहां के सांसद है। उनके संसदीय क्षेत्र की तस्वीर गत पांच वर्षो में तेजी से बदली है। टेढ़ागाछ प्रखंड इसका अपवाद है,जहां आज भी पुल नहीं है। आने-जाने के लिए पांच वर्ष पहले भी नाव थी और आज भी नाव ही है।


जनता के सहयोग से जिले को फिर मिलेगा अवार्ड: डीएम - जिले में चल रही शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए डीएम फेराक अहमद ने कहा कि इस बार भी यहां की जनता के सहयोग से जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार द्वारा अवार्ड मिलेगा ऐसी वे अपेक्षा ही नहीं करते बल्कि उन्हे पूर्ण विश्वास भी है।

तीन दिवसीय रजा आलिमी कांफ्रेस की तैयारी पूरी - सोमवार को वादे नमाज असर की फातीहा के साथ तीन दिवसीय रजा आलिमी कांफ्रेस का आयोजन दारूलूम नूरी यतीम खाना के पीछे विशाल परिसर में शुरू हो गया। जिसका उद्देश्य धर्म की अहमियत, प्रचार-प्रसार एवं इस्लाम के मूल्यों व आदर्शो की रक्षा करना है।

आगजनी में 40 घर जलकर राख,तीन घंटे जलता रहा गांव - सोमवार को दिन के 11 बजे प्रखंड के झिलझिली गांव में भीषण आग लग जाने से 40 घर जलकर राख हो गया। प्रभावित घरों में कई ईट, टीन व छत का भी मकान है। घटना में 30 से 40 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

अगिन् पीड़ितों के बीच रेडक्रास ने बांटा राहत - स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जुलजुली गांव में सोमवार मध्याह्न लगी भयानक आग की सूचना पाने के साथ ही जिलाधिकारी फेराक अहमद के निर्देश पर पीड़ितों की स्थिति से अवगत होने तथा उन्हे राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी खुरशीद आलम प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार के साथ कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे ।

हीरोहोण्डा की छलांग, 24 प्रतिशत बढ़े उपभोक्ता - मंदी पर देश के अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ चिंता जता रहे है। वहीं किशनगंज में हीरोहोण्डा मोटरसाइकिल की आपूर्ति मांग के सापेक्ष नहीं है।

Monday, March 2, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: मार्च 2

अलीगढ़ मुस्लिम विवि की शाखा उचित नहीं:परिषद - किशनगंज जैसे संवेदनशील जगह पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा खुलना राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को आमंत्रित करने जैसा है। विद्यार्थी परिषद मुस्लिम विश्वविद्यालय का विरोधी नहीं है अपितु उस मानसिकता का विरोध करती है जिसके तहत यह यहां खोला जा रहा है।

मैट्रिक की परीक्षा आज से कदाचारामुक्त व शांतिपूर्ण... - दो मार्च से प्रारंभ होने वाली मैट्रिक की परीक्षा पूर्णत: कदाचारमुक्त एवं शातिपूर्ण होगी, जिसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इससे संबंधित पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।

मदद ही नहीं वरदान है प्ली बार्गेनिंग समझौता : मोहि... - जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में आयोजित एक गोष्ठी में रविवार को प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी परिमल कुमार मोहित ने कहा कि 'प्ली बार्गेनिंग' समझौता अभियुक्तों को मदद ही नहीं करता बल्कि एक वरदान साबित होगा।

सुरजापुरियों ने किया कजलामुनी जनसभा का आयोजन - स्थानीय कजलामुनी हाट में क्षेत्र के ग्रामीणों व व्यवसायियों की एक गोष्ठी शनिवार को हुई जिसे बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष फैयाज आलम ने संबोधित किया और कहा कि किशनगंज लोकसभा का चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होगा, चुनाव का दिन सुरजापुरियों के लिए ऐतिहासिक होगा।
किशनगंज-जलालगढ़ रेलपथ के असंभव कार्य को संभव किया ... - आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर किशनगंज से जलालगढ़ लगभग 51 किमी रेलपथ का शिलान्यास एवं तौहीद हाल्ट स्टेशन का उद्घाटन कर मैंने लगभग असंभव से लगने वाले कार्य को संभव कर दिखाया।

कार्यपालिका ने रैली निकाली,कबूल किया भ्रष्टाचार - विधि का शासन अब नही है। यह तथ्य भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकालकर स्वीकार जैसा कर लिया गया है। यह प्रतिक्रिया समिति सदस्यों के हवाले से प्रखंड प्रमुख श्रीमती नूरजहां बेगम की है ।

Friday, February 27, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 27

किशनगंज में खुलेगा केन्द्रीय मेडिकल कालेज अस्पताल-... - किशनगंज में चार सौ करोड़ रूपये से केन्द्रीय मेडिकल कालेज अस्पताल खोला जायेगा और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

भीषण आगजनी में मटिहारी हाट की दस दुकानें राख - स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की दूसरी सबसे हाट मटियारी में 26 फरवरी को सुबह चार-पांच बजे के बीच में अचानक आग लगने से दस दुकानें जलकर राख हो गई।

रेलमंत्री की घोषणाओं का अनुपालन अधर में - जिले वासियों को रेलमंत्री ने 30 जुलाई 06 को गरीब नवाज एक्सप्रेस का शुभारंभ के दिन गोहाटी दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डिब्रगढ़-अम्रतसर एक्सप्रेस व सियालदह आसनसोल एक्सप्रेस किशनगंज में रुकेगी, जिसका अनुपालन अमन आज तक नहीं कराया गया।

पंचायत समिति की बैठक में सदस्य गण देंगे साथ - प्रखंड प्रमुख आजरा खातून पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कई गंभीर आरोप लगाए गए है।

आठ पदाधिकारी स्थानांतरित ,दी गई भावभीनी विदाई - किशनगंज जिला प्रशासन की ओर से रचना भवन में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एक साथ आठ कार्यपालक पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।

Thursday, February 26, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 26

मतदाता पहचान पत्र-मोहन बन गए मुस्लिम महिला - वितरित हो रहे नये मतदाता पहचान पत्र में बड़े पैमाने पर गलतियां की गई है। पुरुष को महिला और महिला को पुरुष के अलावा हिन्दू को मुस्लिम और मुस्लिम को हिन्दू बना दिया गया है।

पंचायत समिति की बैठक में सदस्य गण देंगे साथ - प्रखंड प्रमुख आजरा खातून पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कई गंभीर आरोप लगाए गए है। इसमें प्रमुख पुत्र समीम अख्तर पर पद का दुरुपयोग करने, सरकारी राशि का दुरुपयोग करने, मनमाना ढंग से योजना चयन करने तथा मां के बदले स्वयं पुत्र द्वारा कागजातों पर हस्ताक्षर करने जैसे काफी गंभीर बात कही गई है।

हत्या के आरोप को प्रधान शिक्षक ने बताया षडयंत्र - ''मि एकता मुर्गा कभी भी मारु , मोक मर्डर केसोत फसाए दिले'' यह शब्द है मुकरी बस्ती में 23 फरवरी को एक ग्रामीण की हत्या के नामजद आरोपी प्रधान शिक्षक अब्दुल हमीद के।

जलालगढ़ रेलवे लाइन का शिलान्यास समारोह कल - मैं भगवान नहीं कि एक बार हाथ घुमाऊं और सभी काम पूर्ण हो जाय। ये अल्फाज है पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष स्वामी के । श्री स्वामी 25 फरवरी को वार्षिक निरीक्षण करने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन - लाईन उर्दू मध्य विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम वार्षिक उत्सव में पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। नाजिया अनजुम, सगुफा नाज, शाहिदा जसीम,तोशीफ रेना ने प्रथम वर्ग में प्रथम पुरस्कार संयुक्त से प्राप्त किया।

डा.दिलीप करेगे उद्वाटन व समापन जिप अध्यक्ष: एसएसबी... - सरहदों की रखवाली के साथ एसएसबी के जवान सामाजिक सरोकार में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी कुर्लीकोर्ट के सीओ ''आरओवाई'' जी। पी। राय ने बताया कि स्थानीय चुरली मैदान में आगामी 27 फरवरी को सामाजिक चेतना अभियान 09 शुरू होगा।

Friday, February 20, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 20

एसपी नायक के कार्य में प्रोफेशनलिज्म झलकता है : जि... - एसपी एम।आर.नायक अपराधों पर लगाम ही नहीं लगाये बल्कि पुलिस के प्रति समाज की सोच को बदलने का भी प्रयास किये। इसी का परिणाम है कि जिले में अपराध का ग्राफ काफी घटा और पुलिस की प्रतिष्ठा समाज में बढ़ी।

नूरी कांफ्रेंस: अहले सुबह तक जमे रहे श्रोता-गण - स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित महानंदा पुल के निकट विशाल उपवन के सुरम्य वातावरण में आयोजित दो दिवसीय नूरी कांफ्रेंस 19 फरवरी को भोर में समाप्त हो गया।

दोषी व्यक्ति के खिलाफ सी.सी.ए की कार्रवाई होगी- डी... - पश्चिम पाली की कान्ता दफ्तरी ने 19 फरवरी को जिलाधिकारी को उनके कक्ष में बताया कि वे विधवा है,लगभग बेसहारा है लेकिन भूमाफिया का दल जबरन उनके खिलाफ षडयंत्र रचकर उनकी जमीन हड़पना चाहते है।

डीएम के जनता दरबार में 16 मामले निष्पादित - डीएम के जनता दरबार में वृहस्पतिवार को 16 मामलों का निष्पादन किया गया। यह जानकारी स्वयं जिलाधिकारी फेराक अहमद ने दी।

ट्रांसफार्मर तोड़कर कीमती सामान की चोरी - स्थानीय थाना क्षेत्र के पोठीमारी जागीर गांव में बुधवार की रात्रि को सड़क के किनारे खड़े पोल पर से चोरों ने ट्रांसफार्मर को उतारकर, उसे तोड़कर और उसका कीमती सामान चुरा लिया।

अविश्वास प्रस्ताव लाने के मुहिम में जुटा प्रमुख वि... - स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गरमा गई है। बहुत ही सतर्क कदम प्रमुख विरोधी गुट द्वारा उठाया जा रहा है।

Thursday, February 19, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 19

मुख्यमंत्री के दरबार में बीएसएफ इन्सपेक्टर ने लगाय... - सीमा सुरक्षा बल किशनगंज सेक्टर मुख्यालय में कार्यरत निरीक्षक किसकी लाल राय 14 फरवरी को रहमतपाड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि अंतत: मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हे न्याय मिलेगा जिसके लिए वे पिछले लगभग 20 सालों से भटकते रहे हैं।


अनुभव प्रमाण पत्र की अनुशंसा में भारी अनियमितता - स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालय नटुआपाड़ा में अनुभव प्रमाण पत्र की अनुशंसा में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है।


अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यो का बहिष्कार - फेडरेशन आफ बार एसोशिएशन आफ नार्थ इंडिया के आह्वान पर बुधवार को व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया और काला कानून वापस लो के नारे लगाये।


साइकिल तो बहाना है, उद्देश्य नारियों को शिक्षित बन... - साइकिल वितरण तो एक बहाना है, मुख्य उद्देश्य तो नारियों को शिक्षित बनाना है॥। उक्त बातें स्थानीय इंका विधायक तौसीफ आलम ने कही।

एसएसबी ने दिया ग्रामीण बच्चों को कम्प्यूटर - ग्रामीण विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चे भी शहरी बच्चों की तरह कंप्यूटर शिक्षा पाकर समय की मांग के साथ कदमताल कर सकें इसी उद्देश्य से प्रखंड के मध्य विद्यालय गंधर्वडांगा को एसएसबी किशनगंज एरिया द्वारा दो कंप्यूटर प्रदान किया गया।


Wednesday, February 18, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 18

मदरसा की छात्राओं के बीच साइकिल वितरित - मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना अंतर्गत मदरसा गोसीया नटुआपाड़ा में करीब 30 बालिकाओं के बीच साइकिल वितरित किया गया। ये सभी फोकनिया की छात्रा हैं।

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा ढकोसला-यादव - मुख्यमंत्री की विकास यात्रा मात्र ढकोसला है। इस यात्रा में गरीबों की गाढ़ी कमाई का करोड़ो रूपया बेवजह पानी की तरह बहाया जा रहा ह।

आम आदमी की दुहाई देने वाली सरकार ने कुछ नहीं दिया -वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने जिस ढंग से बजट पेश किया है उससे आम जनता को विश्ेाष कर वेतनभोगी कर्मचारियों को घोर निराशा ही मिली है।

सीएम को दिघलबैंक की समस्याओं से कराया अवगत - सुशासन की सरकार में खुद सत्तारूढ़ पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने विकास की आंधी से अपने पैतृक गांव को अब तक वंचित रहने की पीड़ा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डाकूपाड़ा के जनता दरबार में अवगत कराया है।

प्रशिक्षण में सिखाये जा रहे जीवन के गुर - नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से बहादुरगंज मध्य विद्यालय में किशोर किशोरी स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना अंतगर्त चल रहे सात दिवसीय आवासीय जीवन कौशल प्रशिक्षण में युवकों को जीवन के गुर सिखाये जा रहे हैं।

शहीद अब्दुल हमीद कप पर अंजूमन का कब्जा - शहीद अब्दुल हमीद कप के फाइनल में अंजूमन की टीम ने बेलवा की टीम को पांच विकेट से रौंद डाला।

एड्स के प्रति जागरूकता को ले नुक्कड़ नाटक - किशनगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेड रिबन क्लब के सदस्यों के माध्यम से इन दिनों एच आई वी एड्स की जानकारी नुक्कड़ नाटक व स्थानीय भाषा में दी जा रही है।