Monday, March 23, 2009

राज्यपाल के हाथों छतरगाछ मध्य विद्यालय के स्काउट होंगे पुरस्कृत

राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किये जाने के लिए छतरगाछ मध्य विद्यालय के स्काउट गाइड के चयनित छात्र अतिक आलम ने स्काउट गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण में जिले के अंदर प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जानकारी शनिवार को विद्यालय के स्काउट गाइड शिक्षक विजय पंडित ने दी। छतरगाछ मध्य विद्यालय के छठे वर्ग का छात्र मो। अतिक आलम को राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किये जाने हेतु चयनित किया गया है।
यहां उल्लेखनीय है कि शिक्षा के मामले में पोठिया प्रखंड का छतरगाछ काफी अव्वल रहा है। चाहे वह बालिकाओं के शिक्षा के प्रति अभिभावकों की जागरुकता का मामला हो, या फिर शिक्षा से जुड़ा अन्य मामला, इसमें छतरगाछ पहले पायदान पर खड़ा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो जितने उत्साहित यहां के छात्र छात्राएं रहते हैं उतने ही लगनशील अभिभावक भी है जिन्हे अपने समाज को शिक्षित समाज का रूप देने की ख्वाहिश है। इन तमाम कोशिशों के पीछे स्थानीय मुखिया मो. सलमान व प्रधानाध्यापक नंद किशोर का भी अथक प्रयास रहता है।

No comments:

Post a Comment