Tuesday, March 10, 2009

कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पद पर महिला काबिज

जिला स्तरीय संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पद पर यहां महिला नेत्री सुनीता गुप्ता का मनोनयन किया गया है। जिला में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डा। प्रयाग प्रसाद सिंह द्वारा श्री मती गुप्ता को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष के।सी लेंका की सहमति के प्रत्याशा में आपको संगठनात्मक दृष्टिंकोण से अगले आदेश तक किशनगंज जिला कांग्रेस कमिटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का अध्यक्ष पद पर कार्य करने का निर्देश दिया जाता है।

इसके साथ ही श्री मती गुप्ता को निर्देश दिया गया है कि वे एक महीना के अंदर जिला कमिटी का गठन कर लें। इधर सुनीता गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं ने उन्हे बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment