Tuesday, March 3, 2009

पांच वषरें में बदल गई किशनगंज की तस्वीर

केन्द्रीय राज्यमंत्री तस्लीमुद्दीन यहां के सांसद है। उनके संसदीय क्षेत्र की तस्वीर गत पांच वर्षो में तेजी से बदली है। टेढ़ागाछ प्रखंड इसका अपवाद है,जहां आज भी पुल नहीं है। आने-जाने के लिए पांच वर्ष पहले भी नाव थी और आज भी नाव ही है। प्रखंड क्षेत्र बैसा,बायसी और अमौर सीधे किशनगंज से नहीं जुड़ा है। पुल बन गया है,चार किलोमीटर तक सड़क बननी है।
दिघलबैंक प्रखंड में नेपाल के समान्तर व बीबीगंज हाट तक प्रधानमंत्री सड़क दो ंवर्ष से बन रही है,अपूर्ण है। ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांव प्रधानमंत्री सड़क से वंचित है। वहीं कोचाधामन प्रखंड में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।

संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगभग छह महीने पहले से ही शुरू है। केन्द्रीय मंत्री श्री तस्लीम पर जोकीहाट में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसके विरोध में राजद समर्थकों द्वारा गांव-गांव में सभा का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा नेता डा।दिलीप जायसवाल आदिवासी गरीबों के बीच रोजमर्रा की आवश्यकता की चीजें गांव -गांव में जाकर बांट रहे है।
जदयू नेता महमूद अशरफ अपना परिक्षेत्र बढ़ाने के लिए रुईधासा मैदान में विशाल कार्यशाला का आयोजन करने के बाद प्रखंड स्तर पर गोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं। जदयू से ही टिकट के दावेदार जिप अध्यक्ष फैयाज आलम सुरजापूरियों की सभा करके उनसे समर्थन मांग रहे है। संप्रग से एक और दावेदार मौलाना असरारूल हक दिल्ली में टिकट के लिए डेरा डाल दिए है। इधर एक सप्ताह के अन्दर किशनगंज-जलालगढ़ नई रेल लाइन का शिलान्यास श्री तस्लीम ने किया है। भाजपा के डा.दिलीप पोठिया प्रखंड में 15 सौ आदिवासियों के बीच में लाखों रुपए का सामान बांटे व टेढ़ागाछ में संतमत के जिला वार्षिक सम्मेलन को बतौर स्वागताध्यक्ष संबोधित किया।

सांसद श्री तस्लीम इधर लगातार गांवों में जलसा, शिलान्यास व शादी-निकाह आदि में समय बीत रहे है। प्रत्येक दूसरे-तीसरे दिन सभा को संबोधित करते है,प्रधानमंत्री सड़क का शिलान्यास करते है।
टिकट के दावेदारों में ''राजग से'' भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा।दिलीप कुमार जायसवाल, जदयू से जिला परिषद अध्यक्ष फैयाज आलम, जदयू से महमूद अशरफ,संप्रंग से केन्द्रीय मंत्री तस्लीम, दो लाख वोट लाने की अकेले क्षमता रखने वाले मौलाना अशरारुल हक व पूर्व मंत्री मंत्री डा.जावेद आजाद आदि शामिल है।

परिसीमन से सुरजापूरी भाषा बोलने वाले एक लोकसभा क्षेत्र में पड़ गए है जिससे सुरजापुरी प्रत्याशी की मांग स्थानीय नेतागण उठा रहे है। लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों का वर्चस्व है। उनकी संख्या लगभग 64 प्रतिशत है। गठबंधन नहीं होने पर भाजपा का पलड़ा यहां भारी रहेगा। सांसद श्री तस्लीम का वोट मौलाना असरारूल हक,डा।जावेद आजाद, जिप अध्यक्ष फैयाज आलम व जदयू नेता महमूद अशरफ काटेंगे।

प्रतिपक्ष गत विधानसभा चुनाव के आधार चुनावी गणित की गणना कर रहे है। किशनगंज विधानसभा पर राजद कब्जा है। बायसी व बहादुरगंज विधानसभा में कांग्रेस पार्टी व ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू का कब्जा है। प्रतिपक्ष के अनुसार केन्द्रीय मंत्री तस्लीम के साथ केवल किशनगंज के विधायक है।

No comments:

Post a Comment