Tuesday, March 24, 2009

मुठभेड़ में दो डकैत की मौत, चार पुलिस सहित पांच घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक हाट में डकैती की योजना बनाते समय 23 मार्च को शाम छह बजे मुठभेड़ में दो डकैतों की मौत हो गई और चार पुलिस कर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायल नागरिक के नाम का पता नहीं लग सका है। पुलिस अधीक्षक आर।पी. सिंह घटना स्थल की रवाना हो गए है। घायलों में हवलदार लखन लाल साह, जगदीश हासदा, उपेन्द्र बैठा, चौकीदार सुबोध व एक नागरिक शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास यादव थाना अररिया गांव बाघनगर, छोटू निवासी पूर्णिया, सुभान जिला अररिया गांव दिघली थाना पलासी व अरविन्द निवासी इस्लामनगर अररिया शाम छह बजे बिशनपुर हाट में बैठकर डकैती की योजना बना रहे थे।

इसी समय पुलिस चारों को घेर ली और वे लोग बिस्फोट करते हुए भागने लगे। जिसमें छोटू की मौत पुलिस के गोली से हो गई और विकास यादव को आम जनता ने पीट-पीट कर मार डाला। इसी बीच सुभान और अरविन्द मौके से भाग निकले। पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने कहा कि वे घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे है, विस्तृत जानकारी के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

No comments:

Post a Comment