Showing posts with label किशनगंज बिहार. Show all posts
Showing posts with label किशनगंज बिहार. Show all posts

Monday, February 9, 2009

अधिकारियों की टीम ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

ग्रामीणों की तरफ से मिल रहे शिकायतों के बीच जिला के शिक्षा पदाधिकारियों की एक टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर का औचक निरीक्षा किया। जहां अधिकारी के भवन निर्माण कार्य में घोर लापरवाही को भांपकर प्रधानाध्यापक को खरी खोटी सुनायी एवं कार्रवाई के तौर पर शीघ्र ही ट्रांसफर जैसी ठोस कार्रवाई के संकेत दिये।
टीम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रानन मंडल, जिला शिक्षा अधीक्षक रवीन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रवीण कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनायक त्रिपाठी आदि शामिल थे। निरीक्षण से लौटने के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि पठन पाठन व अन्य कार्य परिसर में ठीक ठाक चल रहा था। परंतु जहां तब स्कूल के विकास व अन्य जरूरत मंद कार्यो की बात है तो घोर लापरवाही हुई है। वर्ष 2006 में आवंटित भवन निर्माण कार्य का आज तक निष्पादन नहीं हो पाया है।
जबकि दूसरे बार आवंटित लगभग साढे़ छह लाख की राशि भी यूं मद में पड़ा हुआ है, जो गंभीर पहलू है। गौरतलब है कि भाजपा नेता हरिमोहन सिंह ने विद्यालय की दुर्दशा व प्रधानाध्यापक की नीतियों व कारनामों की शिकायत सीधे सीधे लहजे में ठीक एक दिन पूर्व विभागीय अधिकारी से की थी।

Wednesday, February 4, 2009

समर्थकों ने शुरू किया अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार

देशव्यापी ख्यातिप्राप्त व्यक्तित्व, मशहूर आलिम, प्रसिद्ध कालमनिगार व रचनाकार, समाजसेवी एवं किशनगंज के लोकप्रिय नेता मौलाना असरारूल हक कासमी से किशनगंज लोक सभा क्षेत्र से 2009 के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेने की अपील करते हुए किशनगंज के निवासी मो। हनीफ आलम पूर्व प्राचार्य नेहरू कालेज बहादुरगंज, डा। मो। अनवार आलम किशनगंज, शाहिद यूसूफी अमोर, मो। शमीम अख्तर बायसी, अधिवक्ता मसीउज्ज्मां, अधिवक्ता मो. असलम नूरी पोठिया, अधिवक्ता मो. मरगूब आलम बायसी, ख्वाजा जावेद रजा नूरी बायसी, इम्तियाज अहमद प्रमुख दिघलबैंक, बिन्दू लौहाटी किशनगंज, लाल मोहम्मद ठाकुरगंज, अ.गफूर पूर्व उपप्रमुख, रिजवान सरफराजी, जलील अहमद, मो. अब्दुल्लाह, मुखिया इलियास रहमानी, मो. मुरतजा अली सभी किशनगंज, मुखिया किशन लाल बहादुरगंज, शमशाद आलम सदस्य जिला परिषद अमोर, प्रो. साजिद अकरम कोचाधामन, मंजर आलम अमोर, मौलाना शहरोज बैसा, मुखिया सइदुर रहमान ठाकुरगंज, मोलवी ओजेर समिति दिघलबैंक, मुफ्ती अतहर, जावेद कासमी, मौलाना शमशाद आलम डगरवा, मौलाना अ. सबूर बायसी, मो. आजाद अधिवक्ता पोठिया, मास्टर मशकूर आलम अमोर, मौलाना इकबाल डगरवा, मनाजिर हुसैन डगरवा,मुश्ताक अंजुम टेढ़ागाछ, मौलाना गुलाम, सादिक बायसी, डा. मो. सुभान ठाकरगंज, मौलाना कलीम ठाकुरगंज, अतीक अहमद बहादुरगंज, मुखिया नजमुद्दीन दिघलबैंक, मुखिया तनवीर आलम दिघलबैंक आदि ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मौलाना श्री हक का संबंध इसी क्षेत्र से है,न कि किसी बाहरी जिला से।
साथ बताया कि किशनगंज की जनता को पूर्ण विश्वास है कि आप ही इस क्षेत्र को उचित एवं कुशल नेतृत्व दे सकते हैं। आप क्षेत्र के चौमुखी विकास के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी क्रांतिकारी उन्नति ला सकते हैं, आपने लोकसभा सदस्य या किसी सरकारी पद पर नहीं रहते हुए भी देश के बहुत सारे पिछड़े राज्यों एवं क्षेत्रों में अनगिनत भलाई, शैक्षणिक एवं सामाजिक कामों को अंजाम दिया है।
आप सदा अपने लेखों और अभिभाषणों के माध्यम से जुल्म व ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाते रहे है और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते रहे है। वक्ताओं ने बतौर उदाहरण जानकारी दी कि ''आपने किशनगंज क्षेत्र से महिला अशिक्षा को दूर करने के लिए ऐतिहासिक कार्य करते हुए सीबीएसई कोर्स के साथ आवासीय मिल्ली ग‌र्ल्स स्कूल की स्थापना की जिसमें 500 से अधिक बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रही है''।
इसके साथ ही आपने समय-समय पर तालीमी बेदारी कारवां के द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार की भी कोशिश की है। आपके द्वारा सैकड़ों गांवों में मकातिब की स्थापना की गई है। आपके द्वारा 2008 में किशनगंज सहित विभिन्न जिलों में बाढ़ प्रभावितों के बीच रिलीफ ,चापाकल की व्यवस्था विभिन्न अवसरों पर बेवाओं, यतीमों एवं जरूरतमंदों की सहायता की गई है।
बयान के अन्त में बताया गया है कि जब मौलाना असरार साहब किसी पद पर नहीं रहते हुए भी धर्म, मजहब, मसलक व बिरादरी से ऊपर उठकर इतने महत्वपूर्ण कार्य कर सकते है तो हमें आशा है कि एम.पी. बनने के बाद वह अवश्य ही किशनगंज की खुशहाली, चौमुखी विकास, शैक्षणिक उन्नति, प्रखंड स्तर पर ही अधिकतर बीमारियों के इलाज की व्यवस्था, पुलों व सड़कों का निर्माण, बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था, रोजगार के लिए कल कारखानों की स्थापना, क्षेत्र की प्रतिष्ठा,खानकाहों, दरगाहों व शैक्षणिक संस्थानों की उन्नति के साथ-साथ क्षेत्र से साम्प्रदायिकता, गुण्डागर्दी, रिश्वतखोरी, अशिक्षा एवं भ्रष्टाचार की समाप्ति को संभव बनायेंगे।

कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लंबी अवधि से चल रही हड़ताल का सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। केवल इमरजेन्सी आये में आये मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिल पाती है लेकिन आउटडोर में आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डा। आई।डी रंजन ने भी बताया कि आउटडोर लगभग बंद है डाक्टर आते है,लेकिन कर्मचारी नहीं,फलत: आउटडोर का संचालन संभव नहीं है।
डा रंजन ने बताया कि लेकिन इमरजेन्सी केस जैसे दुर्घटना व प्रजनन आदि मामले में उसका निष्पादन किया जाता है,एक्सरे आदि की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाती है। उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरे जिले में अधिसंख्य स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर है लेकिन जो नवनियुक्त चतुर्थवर्गीय स्वास्थ्यकर्मी है या जो अवकाश प्राप्ति की दहलीज पर है वे ही कार्यरत है।
इधर युसूफ,अनवर दिलशाद, मोहन, शमीम आदि कई मरीजों ने अस्पताल गेट पर जागरण को बताया कि हड़ताल के कारण हमलोगों को बड़ी परेशानी हो रही है वे लोग अपनी चिकित्सा हेतु आउटडोर में आये थे, लेकिन उन्हे निराश लौटना पड़ रहा है यहां न डाक्टर की सुविधा है और न दवा मिली।
हड़ताल के कारण दवा दुकानों की बिक्री बढ़ने संबंधी सवाल पर दुकानदार कुछ भी बोलने से परहेज करते हुए सिर्फ इतना कहा कि जिले में सैकड़ों दुकानें है, मरीजों की अपनी-अपनी पसंद है वे जहां चाहते है दवा खरीदते है।

तीन ग्राम पंचायतों को बनाया जाएगा आदर्श

सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत आदर्श ग्राम बनाने हेतु जिले के तीन प्रखंड के तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसके लिए 6.49 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है,लेकिन योजना पर खर्च अभी तक केवल एक से दो करोड़ के बीच में किया गया है। कार्ययोजना से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि जिम्मेवारी कई विभागों को दी गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार टेढ़ागाछ प्रखंड अन्तर्गत खनियाबाद, दिघलबैंक में सिंघीमारी व ठाकुरगंज में भातगांव पंचायत को आदर्श ग्राम के लिए चयनित किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार भातगांव में 25 लाख रुपए से सामुदायिक भवन बनेगा,जिसके लिए आज तक जमीन नहीं उपलब्ध कराई गयी है। तीनों ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय भवन,थाना की सुरक्षा के लिए चारदीवारी, गलगलिया में बस स्टैण्ड व खेल के मैदान को नया लुक दिया गया है।

बीडीओ दिघलबैंक के अनुसार सिंघीमारी पंचायत में 20 सोलर लाइट लगाई गयी है। उन्होंने एक सवाल पर जानकारी दी कि अन्य विकास कार्यो के विषय में प्रखंड मुख्यालय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। साथ ही बताया कि दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में सीमा विकास योजना के अन्तर्गत बैंकर का निर्माण कराया गया है।

गौरतलब है कि प्रतिवेदन में चयनित गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए पुस्तकालय भवन, सामुदायिक भवन, खेल मैदान का विकास,बस पड़ाव,थाना का सुरक्षात्मक कार्य व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा।

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय जीवन कौशल आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन में प्रशिक्षित किशोरियों ने अपने अनुभव बांटे। किशोरियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला एड्स नियंत्रण समिति के समन्वयक सी। एन ठाकुर ने एच आई वी एड्स की चर्चा करते हुए कहा कि आज एड्स के प्रति समाज में फैले भ्रम व डर को दूर करने की आवश्यकता है और इसमें आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने एच आई वी पाजिटीव की सूचना तुरंत उन्हें देने की बात कही।
श्री ठाकुर ने एनवाईकेएस के डायमंड किंग क्लब को रेड रिबन बनाने के साथ ही सारे क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की । समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो। सजल प्रसाद ने कहा कि आज देश में 40 फीसदी आबादी युवाओं की है और इस उम्र में नयी उम्मीदों के साथ जिन्दगी की नयी शुरूआत होती है। उन्होंने समाज के प्रति युवाओं की महती जिम्मेवारियों को रेखांकित करते हुए इसपर अमल करने की सीख देते हुए उन्हे संकल्प भी दिलाया कि ताकि वे अपने क‌र्त्तव्यों का बखूबी पालन कर सके।
काउन्सलर प्रो. संतोष कुमार सिंह ने मादक पदार्थो के सेवन से दूर रहने की नसीहत देते हुए युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज 75 प्रतिशत बीमारियो का कारण तनाव है। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी रंजीत सिंह ने किया। इस मौके पर जिला एड्स नियंत्रण समिति के एम एण्ड ई आफिसर परिमल झा,एपीओ कल्पना बनीक व इमरान आलम आदि मौजूद थे।

आंख के रोगियों को मुख्यमंत्री प्रदान करेगे नि:शुल्क चश्मा

कोचाधामन प्रखंड के अलता-कमलपुर के बालूबाड़ी पासवान टोला में एक महा दलित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया जिसमें सभी प्रकार के बीमारियों के इलाज डा। डी.एन.पोद्दार एवं अन्य चिकित्सक द्वारा किया गया । जांच करने के उपरांत नि:शुल्क दवाईयां भी रोगियों को दी गई । अगल-बगल के लगभग सौ से अधिक रोगियों का इलाज शिविर में किया गया। नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्मा 13 फरवरी को रहमतपाड़ा में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाएगा।
इस शिविर में चिकित्सक के अलावा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गुफरान अहमद, बीएमसी पंकज कुमार आदि कर्मीगण उपस्थित थे। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने इस बाबत बताया कि इस माह में प्रखंड के और अन्य चार महादलित क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ीजान पंचायत के पाठामारी में पांच फरवरी, अलता कमलपुर पंचायत के हरिजन टोला में 06,भवानीगंज मुसहर टोला में 07 तथा मजगंवा पंचायत कन्हैयाबाड़ी शगुफता सुपर मार्केट में 09 फरवरी को शिविर लगाया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के रोगियों की जांच उपरांत नि:शुल्क दवाई और चश्मा दिया जाएगा।

एप्रोच पथ के निर्माण में बालू का प्रयोग,डीएम से शिकायत

एक करोड़ 85 लाख की लागत से चेगानदी पर बने स्कू्रपाइप पुल के संपर्क पथ के निर्माण में अनियमितता का आरोप उपप्रमुख सोगरा नाहदी ने लगाते हुए जिलापदाधिकारी से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उपप्रमुख ने संपर्क पथ में मिट्टी भराई के बदले बालू भरने का आरोप लगाया है। इस बाबत उपप्रमुख सोगरा नाहीद ने बताया कि पुल के एक तरफ 15 मीटर तथा दूसरे तरफ 48 मीटर संपर्क पथ का निर्माण होना हे।
प्राक्कलन में इस संपर्क पथ के निर्माण में मिट्टी का उल्लेख है। जिसके लिए राशि का प्रावधान है। परंतु प्राक्कलन को नजरअंदाज कर ठेकेदार द्वारा संपर्क पथ पर नदी से ही बालू काटकर दिया जा रहा है। उपप्रमुख के अनुसार एक तो नदी के चौड़ाई वनिस्पत आधी लम्बाई का पुल बन रहा है।
स्वाभाविक है संपर्क पथ भी नदी की धार में ही है, इसमें यदि मिट्टी की जगह बालू का प्रयोग होगा तो हल्के से बहाव में ही बालू बह जाएगी और करोड़ों की लागत से बन रहे पुल औचित्यहीन हो जाएगा। कार्य के कनीय अभियंता मो। अकबरी ने भी संपर्क पथ के निर्माण में बालू के इस्तेमाल को गलत बताया। तथा कहा कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को केन्द्रीय एजेन्सी ने लगाया 39 लाख का चूना

स्थानीय माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कालेज पथ पर स्थित एफसीआई धान क्रय केन्द्र पर सन्नाटा है जिससे किसानों को कम से कम 39 लाख रुपए का चूना लग गया।


जानकारी के मुताबिक किशनगंज जिले में एफसीआई को 13 हजार क्विंटल धान क्रय करना था। जिससे किसानों को बाजार मूल्य से 39 लाख रुपए अधिक मिलते । पैक्स और विस्कोमान द्वारा क्रय किया गया धान एफसीआई को क्रय करना था जिसे आज तक नहीं क्रय किया गया और न ही आज तक गनी बैग दोनों संस्थाओं को उपलब्ध कराया गया है जिसके कारण किसानों बाजार में औने-पौने मूल्य पर धान बेंचने को विवश हैं। इस क्रम में जायजा लेने पर बिस्कोमान के धान क्रय केन्द्र पर क्षेत्रीय पदाधिकारी आर।प्रसाद मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि एफसीआई के के पास गनी बैग नहीं है जिसके अभाव में धान क्रय केन्द्र बंद पड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि दो सौ कुंटल धान खरीदा गया है जिसे एफसीआई नही क्रय कर रही है। इसे लेकर एफसीआई के पदाधिकारियों से कई बार सम्पर्क किया गया। जिसपर गोदाम खाली होने पर धान क्रय करने का आश्वासन एफसीआई ने दिया है । वहीं माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कालेज पथ पर स्थित एफसीआई का धान क्रय रविवार व सोमवार को बंद मिला। यही हालात पैक्सों की भी है।

एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबन्धक पूर्णिया ने जानकारी दी कि गनी बैग के अभाव में धान नहीं क्रय किया गया,अब क्रय किया जाएगा। इससे भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. दिलीप कुमार ने जायसवाल ने दूरभाष पर जानकारी दी पूरे प्रदेश में राजग सरकार ने कुल 12.5 लाख टन धान क्रय करने का लक्ष्य एफसीआई के सौजन्य से निर्धारित किया है और किशनगंज में धान क्रय केन्द्र बंद है।

किशनगंज।एनएम प्राचार्या पर रूपये लेने का आरोप

किशनगंज।सदर अस्पताल परिसर में स्थित एन।एम ट्रेनिंग स्कूल की प्रशिक्षु एनएम एवं उनके रिश्तेदारों ने प्राचार्या पर कथित रूप से रूपये लेने का आरोप लगाया है। जबकि प्राचार्या श्रीमती पुष्पलता ने बताया कि वे बतौर नामांकन पांच सौ रूपये फीस ले रही हैं। इधर सीएस डा. आई.डी.रंजन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को तीन सदस्यीय जांच दल गठित करने का आदेश जारी किया है। डा. रंजन ने बताया कि जांच दल द्वारा सौंपे गए रिपोर्ट के आधार पर एनएम प्रशिक्षण विद्यालय की प्राचार्या के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

नव प्रशिक्षुओं के रिश्तेदार अनिल कुमार साह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों का नामांकन स्वयं प्राचार्या के आदेशानुसार हुआ था और उस वक्त पैसे की मांग नहीं की गई थी। लेकिन अब प्राचार्या पांच सौ रूपये की मांग कर रही है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय जांच दल में सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. आर.पी.सिंह, डा. एन.के.प्रसाद के अलावे एनएम प्रशिक्षण विद्यालय की प्रशिक्षिका मालविका मजूमदार शामिल हैं।