Tuesday, June 1, 2010

सीएम ने किया उत्प्रेरण केन्द्र-समूह प्रर्दशनी का निरीक्षण

राजनीतिक भावनाओं से परे सूबे के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री संकल्पित हैं। इसका स्पष्ट उदाहरण सोमवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया में दिखा। जब वे अपने विश्वास यात्रा के चौथे चरण में आज यहां पहुंचे थे। जहां सर्वप्रथम उन्होने आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया प्रागंण में संचालित उत्प्रेरण केन्द्र का दौरा किया। तथा लगभग पचास मिनट वहां पढ़ने वाली छात्राओं के बीच बिताई। उनसे उनका नाम पता लिखवाकर, जोड़-घटाव व पुस्तक पढ़वाकर भी सुने तथा छात्राओं द्वारा सवालों के दिए गए जवाबों से काफी प्रसन्न दिखे । बाद में उसी प्रांगण में लगे स्वयं सहायता समूह के विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय में बने मध्याहन भोजन की भी जांच की। तत्पश्चात वे वहां से सभा स्थल तुलसिया उच्च विद्यालय के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ शिक्षा सचिव अंजनी कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी चन्द्रानंद मंडल, डीएसई रविन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण सिंह, बीईओ अजीत कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक विष्णुदेव शर्मा, अनिल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment