Showing posts with label किशनगंज samachar. Show all posts
Showing posts with label किशनगंज samachar. Show all posts

Thursday, February 12, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 12

सीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतेजाम : ए... - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित विकास यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर डाकूपाड़ा गांव में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा इंतजाम किया गया है।

सीएम अंकल मुझे बचा लो,दिल में छेद है -सीएम अंकल मुझे बचा लो, मेरे दिल में बड़ा छेद है। स्थानीय धरमगंज मुहल्ले की नन्हीं मीठी इन दिनों यही रट लगाये सीएम अंकल के यहां आने का इंतजार कर रही है।

जिले में एक सौ से है अधिक दृष्टिहीन छात्र,पढ़ेगे ब... -किशनगंज जिले में सौ से अधिक छात्र दृष्टिहीन है,जिन्हे ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

उत्प्रेरण केन्द्र में बच्चों के चयन को ले तीन दिवस... -स्कूल से बाहर 11 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किये जा रहे उत्प्रेरण केन्द्र में बच्चों के चयन को ले बुद्धवार को छत्तरगाछ मध्य विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय मेला का एपीओ राम प्रताप वर्मा ने उद्घाटन किया।

Wednesday, February 11, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 11

मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मी... - कोचाधान के डाकूपाड़ा में 13 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर क्षेत्र के आमजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

भूमिहीन और बच्चे नाबालिग, वीपीएल सूची में स्थान 11... - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 फरवरी को मस्तान चौक से होकर किशनगंज आएंगे। इस चौक पर कक्षा आठ की छात्रा सीमा कुमारी पान की दुकान चलकर अपने परिवार को चला रही है।

ट्रंासफार्मर: कैरीबीरपुर के उपभोक्ता करेंगे सीएम क... - कैरीबीरपुर के विद्युत उपभोक्ता पहले से जले हुए ट्रांसफार्मरों को नहीं बदलने व बाद के ट्रांसफार्मरों को बदल देने से आक्रोशित है और 14 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे है।

11 फरवरी तक सभी कार्यो को सुव्यवस्थित कर लें : डीए... - जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 एवं 14 फरवरी के दो दिवसीय कार्यक्रमों की सफलता हेतु 10 फरवरी को सभी विभागों के प्रधानों की बैठक कर अबतक किये गये कार्यो की समीक्षा की।

कर्मचारियों ने पदभार ग्रहण किया : डीएम - पटना हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से अन्तत: बिहार सरकार के कर्मचारियों के कई संगठनों की ओर से पिछले 33 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल 34 वें दिन सोमवार को खत्म हो गई।

सीआरसी बाल मेला में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न - स्थानीय खगड़ा स्टेडियम में मंगलवार को जगरनाथ मध्य विद्यालय सीआरसी के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच छह प्रतियोगिताओं का आयोजन करके कुल 18 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Tuesday, February 10, 2009

खादी ग्रामोद्योग द्वारा लोक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा शिक्षा जगत में गांधीवादी दर्शन के उद्देश्य से लोक शिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत समता ग्रामीण विकास, कटिहार के द्वारा 11 फरवरी को स्थानीय मारवाड़ी कालेज में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
इस आशय की जानकारी समता ग्रामीण विकास के जिला समन्वयक निरंजन कुमार ने दी। श्री कुमार ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय'खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीण विकास संभव है या नहीं ?' निबंध का विषय 'ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में खादी और ग्रामोदद्योग का महवत्व।' प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विभाग की आरे से प्रशस्ति प्रदान किया जायेगा और प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
इसके उपरांत एक बजे अपराह्न से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग के जाने माने विद्वान प्रो. विजय कुमार, खादी ग्रामोद्योग आयोग पटना के अर्थ पदाधिकारी एम.के. निगम, भू.ना.मंडल विश्वविद्यालय के सिन्डीकेट सदस्य व केबीझा कालेज,कटिहार के पूर्व प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र नाथ मंडल शिरकत करेगे।

एसवाईसीसी ने ससेक्स को हराकर कप पर किया कब्जा

रविवार को हुए संसेक्स चैलेंजर ट्राफी के फाइनल मैच में एवाईसीसी बाजार में संसेक्स क्रिकेट क्लब को हराकर कप पर कब्जा लगाया। टीम के कप्तान तारिक इकबाल ने पहले टांस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एवीआईसीसी ने निर्धारित 18 ओवरों में 107 रन बनाया इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए संसेक्स ने अपने 10 विकेट खोकर 80 रनों पर सिमट गई।
मैन आफ द सिरिज एवाईसीसी के फैयाज को दिया गया जबकि फाइनल के मैन आफ द मैच एवाईसीसी के रसीर इकबाल को दिया गया। साथ ही टीम को अच्छे व्यवहार एवं बेस्ट ड्रेस के लिए टीम के अध्यक्ष हाजी अब्दुल सद्दान साहब को सम्मानित किया गया और एवाईसीसी के तमाम खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया साथ ही उपस्थित अतिथिगण समीर कुमार दूबे ने एवाईसीसी टीम को किशनगंज शहर से नम्बर 1 टीम घोषित किया और टीम को संचालित करने के लिए हाजी सुबहान को धन्यवाद दिया।