Showing posts with label किशनगंज खबरें. Show all posts
Showing posts with label किशनगंज खबरें. Show all posts

Tuesday, February 17, 2009

शिक्षा के बगैर विकास की बात बेमानी : आलम

शिक्षा समाज का आईना होता है। इसके बगैर विकास की बात बेमानी है। ये बातें स्थानीय अल्पसंख्यक सामुदायिक भवन में सेवानिवृत आईएएस अनवार आलम ने एक प्रेस वार्ता में कही। श्री आलम ने कहा कि किशनगंज शिक्षा के मामले में बिहार ही नहीं पूरे भारत में सबसे पीछे है। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा का माहौल बनाने के लिए बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा। इसके लिए अलफलाह वेलफेयर सोसाईटी द्वारा पूरे जिले में अलख जगाने का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि इस संस्था का मुख्य लक्ष्य लोगों, खासकर कर गरीबों के बीच जागृति पैदा करना है ताकि सभी क्षेत्रों में अशिक्षा दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां के मृतप्राय लघु उद्योगों एवं कुटीर उद्योगों को पुनर्जीवित किया जायेगा ताकि लोग आत्म निर्भर हो सके। इस मौके पर हाजी नसीम अख्तर, सोएब अख्तर, जुल्फेकार आलम भुट्टो, शहवाज आलम, मास्टर अंजर अली आदि मौजूद थे।

Monday, February 16, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 16

विकास यात्रा के नाम पर सीएम करते मनोरंजन : अख्तरूल... - विकास यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री गांवों में ढोल बजाकर मनोरंजन करते है न कि विकास। इससे गरीबों का भला कतई संभव नहीं है। यह बातें स्थानीय विधायक अख्तरूल इमान ने सीएम के विकास यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

कार्य करने वालों से होती है गलतियां: अख्तरुल इमान - गलतियां इंसान से ही होती है खास तौर पर कार्य करने वालों से लेकिन जानबुझकर की गई गलतियां षडयंत्र होता है। ऐसा न हो इस पर सीमा बलों को खासा ध्यान रखना चाहिए।

भारत जोड़ो रैली का जत्था रवाना - रविवार को भारत जोड़ो अभियान के तहत गोहाटी से दिल्ली जा रही एसएसबी की मोटरसाइकिल रैली को एलआरपी चौक पर नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम ने विजिलेंस को सौंपे शिक्षा विभाग के मामले - रहमतपाड़ा के जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा से संबंधित घोटालों की जांच का जिम्मा विजिलेंस को सौंपा है।

मुख्यमंत्री का जनता दरबार : सीएम सख्त, नपे अधिकारी... - विकास यात्रा के तीसरे चरण के पांचवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त दिखे। जनता दरबार में बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत सुनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया और जनता दरबार में ही उन्हे निलंबित करने की घोषणा की।

विकास यात्रा के नाम पर सीएम करते मनोरंजन : अख्तरूल

विकास यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री गांवों में ढोल बजाकर मनोरंजन करते है न कि विकास। इससे गरीबों का भला कतई संभव नहीं है। यह बातें स्थानीय विधायक अख्तरूल इमान ने सीएम के विकास यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। श्री इमान ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि गरीबों के हितैषी है तो बिना किसी सूचना के किसी भी प्रखंड के किसी भी पंचायत में अचानक पहुंच कर सुशासन का जायजा लेते ही पता चलता की भ्रष्टाचार और अफरशाही का आलम।
मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को ले जिला प्रशासन गांव को सजावट का तिरपाल ओढ़ाकर उन्हे भी गुमराह करने से बाच नहीं आते। लेकिन इससे परे गरीबों की गाढ़ी कमाई को वे पानी की तरह बहा रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम से यहां के लोगों को उम्मीदें बंधी थी कि आईआईटी कालेज व जूट मिल खोलने का। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । पूर्व के योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर लोगों को गुमराह किया गया है।
श्री इमान ने कहा कि जनता उनकी विकास यात्रा के बारे में सबकुछ जान चुकी है और उसे यह भी मालूम है कि किस तरह सरकारी खजाने को मनोरंजन में उड़ा रहे है। श्री ईमान ने कहा कि जहां सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है वहीं एक महिला मुखिया पर इंदिरा आवास के मामले में खुद सीएम प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देते है।
क्या इंदिरा आवास के आवंटन में पंचायत सचिव, बीडीओ व अन्य पदाधिकारी जांच नहीं करते। मात्र मुखिया के अनुशंसा पर ही राशि भुगतान हो जाता है। यह एक अहम सवाल है। उन्होंने कहा कि खजाने का मालिक अफसरान होते है। कार्रवाई यदि सीएम को करना ही था तो अफसरों पर करनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि डाकूपारा का नाम तीन वर्ष बिहार सरकार में पूर्व तत्कालीन भवन निर्माण मंत्री वर्तमान में भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री तसलीम उद्दीन ने बदलकर रहमत नगर किया था।

कार्य करने वालों से होती है गलतियां: अख्तरुल इमान

गलतियां इंसान से ही होती है खास तौर पर कार्य करने वालों से लेकिन जानबुझकर की गई गलतियां षडयंत्र होता है। ऐसा न हो इस पर सीमा बलों को खासा ध्यान रखना चाहिए। खास तौर पर यह इलाका दवनियां दलालों का है जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है न कि उनके बहकाबें में आकर क्षेत्र के गरीब बेबसों का उनके षडयंत्र का शिकार बनाने की।
ये उद्गार केन्द्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद मो। तस्लीमुद्दीन ने व्यक्त किया। वे प्राथमिक विद्यालय दिघलबैंक में एसएसबी किशनगंज एरिया द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महिला जागरूकता अभियान के समापन सह भारत जोड़ो साइकिल रैली के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व की गलतियों में सुधार लाकर सशक्त समाज के निर्माण में हर पल मदद की घोषणा भी की। इसके अलावे किशनगंज के विधायक अख्तरुल इमान ने भी जोशिला भाषण देकर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। श्री ईमान के अनुसार समाज में आज भी नारियों को उपेक्षित दर्जा प्राप्त नहीं हो रहा है।
श्री ईमान के अनुसार सिर्फ मिट्टी की रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा नहीं की जा सकती है बल्कि इसके लिए राष्ट्रीय संस्कृति,सभ्यता की रक्षा को भी आवश्यक बताया। इसके अतिरिक्त डीआईजी रानीडांगा बीबी जोशी, समादेष्टा 21 वीं वाहिनी ए.पी.रविन्द्रन ने भी संबोधित किया। जबकि 36 वीं वाहिनी के समादेष्टा आर के थापा, एओ किशनगंज एम एस राख, सीओ बी.के.राय, एस.सी. मंडल, प्रो. मुसब्बिर आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष अमीर हमजा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट लोग मौजूद थे।

भारत जोड़ो रैली का जत्था रवाना

रविवार को भारत जोड़ो अभियान के तहत गोहाटी से दिल्ली जा रही एसएसबी की मोटरसाइकिल रैली को एलआरपी चौक पर नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की प्रत्येक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो जवान सवार थे। इस दौरान एसएसबी की ओर से प्रचार प्रसार वाहन के जरिए राष्ट्रीय गान, झंडे, पर्चा आदि उपस्थित लोगों को अपनी ओर आकर्षिक कर रही थी।
अभियान का नेतृत्व कर रहे एसएसबी बटालियन विंग के असिस्टेट कमांडेट अशोक विश्वास व सिविलियन क सब एरिया आर्गनाइजर तपस राय ने संयुक्त रूप से बताया कि रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर आधारित है। सात फरवरी को गोहाटी से चलकर 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। शनिवार को रैली दिघलबैंक एसएसबी कैंप पहुंची थी जो रविवार को गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गयी। इस दौरान अररिया के 28 वीं बटालियन के असिस्टेट कमांडेट डा. राजीव रंजन, 21 वीं किशनगंज के डिप्टी कमांडेट बी के शर्मा, दिघलबैंक कैंप के सीईओ बी के राय सहित कई पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

सीएम ने विजिलेंस को सौंपे शिक्षा विभाग के मामले

रहमतपाड़ा के जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा से संबंधित घोटालों की जांच का जिम्मा विजिलेंस को सौंपा है। इन मामलों में पंचायत शिक्षक नियोजन के अधिकांश मामले है। अधिकारिक सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग से संबंधित एक मामला की विजिलेंस करेगी। उधर मामला विजिलेंस को मिलते ही शिक्षा विभाग के कर्मी व आलाधिकारियों की सांसे अभी से ही फूलने लगा है, अभी जांच बांकी है।
इसमें सिर्फ नियोजन समिति व अपीलीय पदाधिकारी पर भी गाज गिरने की संभावना बन सकती है। मामला विजिलेंस के पास चले जाने से विभागीय लोग काफी परेशान है। हो सकता है कि इससे मामले के साथ परत दर परत और मामले खुल सकते है। वहीं मामले को मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक ले जाने वाले फरियादियों के हौंसले बुलंद है और नीतीश के न्यायोचित कदम पर उन्हे भरोसा है कि एक दिन न्याय जरूर मिलेगा।

मुख्यमंत्री का जनता दरबार : सीएम सख्त, नपे अधिकारी

विकास यात्रा के तीसरे चरण के पांचवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त दिखे। जनता दरबार में बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत सुनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया और जनता दरबार में ही उन्हे निलंबित करने की घोषणा की। फिर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एस।एम।राजूृ को इंदिरा आवास योजना का हाल जानने गोपनीय तरीके से अलता कमलपुर पंचायत भेजा वहां भी गरीबों से इंदिरा आवास के एवज में अधिकारियों द्वारा साढ़े छह हजार रूपये रिश्वत लिए जाने की पुष्टि हुई।
नाराज मुख्यमंत्री ने इंदिरा आवास में गड़बड़ी करने वाले सभी दोषी लोगों जिनमें मुखिया व उसका पति अंजार आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे दिया। इधर, इंदिरा आवास में गड़बड़ी के एक अन्य मामले की जांच निगरानी विभाग को सौंपी गयी ।

मुख्यमंत्री ने जागरण में छपी खबर 'सीएम अंकल ! मुझे बचा लो, दिल में छेद है॥' की खबर पर कार्रवाई करते हुए कहा कि नन्हीं मीठी के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। तीन वर्षीय मीठी की मां मीली की शिकायत थी कि उसके पति इलाज के बहाने बेटी और उसे बंगलोर ले गए किन्तु स्टेशन पर ही छोड़कर भाग गए और आज तक लौट कर नहीं आये। तब से वह न्याय के लिए मारे-मारे फिर रही है।
जनता दरबार में पहुंचे एक किडनी रोग से पीड़ित युवक के इलाज का निर्देश भी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को दिया। प्रखंड के चरैया बगलबाड़ी निवासी मो। असद आलम का किडनी डैमेज हो चुका है। मुख्यमंत्री ने उसका भी सरकारी राशि पर इलाज कराने का निर्देश दिया। वहीं दिघलबैंक से आई तखीना और पिंकी ने मुख्यमंत्री के समक्ष न्याय की गुहार लगाई।
उसे गांव के ही कुछ दबंगों ने मंडी में बेचने के उद्देश्य से 10 मई 08 को अपहरण कर लिया था किंतु तीन दिन बाद किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से भागने में वे कामयाब हो गई थी। दोनों का आरोप था कि नामजद अभियुक्तों को पुलिस जांच में बरी कर दी है। सीएम ने एसपी को इस मामले की तहकीकात का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के दरबार में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त प्रवीण मंडल भी अपनी फरियाद लेकर आये। सेवानिवृत्ति के दस साल बाद भी उन्हे पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। उधर चकला के फूल मोहम्मद का रोना था कि भूमि विवाद के कारण गांव के ही कुछ लोग पुलिस से सांठ-गांठ कर डकैती जैसे संगीन आरोप में फंसा देते है।
कोचाधामन से मो। नसीर का कहना था कि सड़क दुर्घटना में उसके परिवार का एक सदस्य मर गया लेकिन उसे मुआवजा नहीं मिला। धनपुरा डेरामारी की एक युवती ने सीएम दरबार में यह कहकर सनसनी फैला दी कि उसके साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया लेकिन प्राथमिकी के पांच माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जनता दरबार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि डाकूपाड़ा की धरती पर सरकार यह एलान करती है कि भ्रष्ट अधिकारी बाल्मीकि बन जायें अन्यथा बिहार में जेलों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी।
उन्होंने अपने विकास यात्रा के उद्देश्य से भी लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर बीस सूत्री प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विधायक गोपाल अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, जिप अध्यक्ष फैयाज आलम, महिला आयोग की अध्यक्ष लेसी सिंह व जदयू नेता सैय्यद महमूद अशरफ आदि उपस्थित थे।

युवाओं को लाठी नहीं कलम चाहिए : नीतीश

विकास यात्रा के तृतीय चरण के पांचवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे राजनीतिक मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को लाठी नहीं कलम चाहिए। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 42।7 लाख की योजनाओं का उद्घाटन व 18.7 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णियां प्रमंडल में कटाव को रोकने के लिए 1200 किमी की सुरक्षा तटबंध निर्माण कराये जाने की भी घोषणा की। इस योजना से पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज एवं अररिया के किसानों को फायदा पहुंचेगा। जन सभा में भाजपा समर्थकों ने जदयु नेता मो. असरफ के विरोध में नारेबाजी भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांचल के किसानों की सबसे बड़ी समस्या इन नदियों से कटाव की है। इन नदियों के किनारे बसे कई गांव कट गये व किसान भूमिहीन हो गए। अब ऐसे लोगों के पास रोजगार का कोई अवसर नहीं बचा। किसानों के घर खुशियाली के दीप जले, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा नदी से कटाव से सुरक्षा के लिए भी 1212 किमी नये तटबंध बनाये जायेंगे। वहीं तटबंधों की सुरक्षा के लिए फिलहाल नये व पुराने तटबंधों को मिलाकर कुल 1291 किमी पर ईट सोलिंग कराने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसका लाभ सबसे अधिक किशनगंज की जनता को मिलेगा। नीतीश ने कहा कि उनका एक मात्र मकसद विकास है और इसी मकसद से वे विकास यात्रा पर निकले है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक कुछ लोग सिर्फ बोलकर काम चलाते रहे है लेकिन वे काम पर विश्वास करते है। उन्होंने यह भी कहा कि साढ़े चार साल बाद वे अपने कायरें का मूल्यांकन करेगे और यदि उससे वे संतुष्ट नहीं हुए तो वोट मांगने जनता के पास नहीं आयेंगे। उन्होंने लोगों से जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहारी बनने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री बड़े भाई पर भी कटाक्ष करने से वे नहीं चूके। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बहुत दिनों तक लाठी में तेल पिला चुके, अब यहां के युवाओं को लाठी नहीं, कलम की जरूरत है। यहां की युवा प्रतिभा में इतनी मेधा है कि वे बिहार की तकदीर को चंद दिनों में ही बदल देंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के बीस सूत्री प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की विकास यात्रा का उल्लेख स्वर्णाक्षरों में किया जायेगा।
विकास यात्रा से लोकतंत्र मजबूत होगा। पूर्व मंत्री मंजर आलम ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सभा को संबोधित करने जब जदयू नेता सैय्यद महमूद अशरफ खड़े हुए तो भाजपा का झंडा थामे कुछ लोगों ने 'धोखेबाज का नहीं चलेगा' का नारा लगाने लगे। अशरफ ने भी नीतीश सरकार की जमकर प्रशंसा की। विधायक गोपाल अग्रवाल ने नीतीश को विकास पुरूष बताया ।
भाजपा नेता डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री से चाय की खेती को उद्योग का दर्जा देने की मांग की। जनसभा में महिला आयोग की अध्यक्ष लेसी सिंह, पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह, जिप अध्यक्ष फैयाज आलम, जदयू जिला अध्यक्ष प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, नप अध्यक्षा शिविया देवी, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिकन्दर पटेल व प्रखंड प्रमुख व जदयू नेता कमरूल होदा आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन स्वयं जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभांवितों के बीच चेक वितरित किया।

डाकूपाड़ा गांव बना रहमत पाड़ा

मुख्यमंत्री का जनता दरबार पूर्व के राजस्व ग्राम डाकूपाड़ा में आयोजित था किन्तु मुख्यमंत्री के आने के पूर्व इस गांव का नाम यहां के जिलाधिकारी फिराक अहमद ने रहमत पाड़ा कर दिया। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में की। उन्होंने डीएम को यह निर्देश दिया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई कर राज्य सरकार के रिकार्ड में भी इस गांव का नाम रहमत पाड़ा करवायें।
बड़ीजन पंचायत के पूर्व मुखिया मुश्ताक आलम व बुजुर्ग अब्दुल गफूर ने बताया कि वर्षों पूर्व डकैतों ने इस गांव के हर घर में एक ही रात डाका डाला था। उस समय से इस गांव का नाम डाकपाड़ा था पड़ा। बाद में बोल-चाल की भाषा में इसे डाकूपाड़ा कहा जाने लगा। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि महानंदा नदी के समीप बसे इस गांव में प्राचीन काल में आबादी बहुत कम थी। छीन-छोर की अधिक घटनाएं होने के कारण लोग इसे डाकूपाड़ा कहने लगे। इधर, पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह का कहना है कि डाकूपाड़ा का इलाका शांत क्षेत्र है।
पुलिस के पुराने अभिलेखों में भी यहां अपराध की घटनाएं नहीं होने का उल्लेख है। फिर भी इस क्षेत्र का नाम डाकूपाड़ा कैसे पड़ा, यह समक्ष से परे है। इधर राजद समर्थकों का कहना है केन्द्रीय राज्यमंत्री तसलीम उद्दीन ने पूर्व में ही इस गांव का नाम रहमतपाड़ा कर दिया था। उन्होंने लालू मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रहते हुए वहां एक चबूतरे का निर्माण कराया था जिस पर रहमत पाड़ा अंकित कराया था।

कमल बना शतरंज का चैम्पियन

डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय डुमरिया स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन कमल कर्मकार शतरंज की बिसात पर मोहरों की चाल चलकर इस वर्ष का चैम्पियन बना। वहीं प्रभात कुमार नौ अंक लाकर दूसरे पायदान पर रहे।
उधर निरोज खान तीसरे स्थान पर, मोनाजिर हसन चौथे स्थान पर, एस एन दत्ता पांचवें स्थान पर, संतोष कुमार छठे स्थान पर, श्रवण कुमार सातवें स्थान पर सुधांसु सरकार आठवें स्थान पर, अबू साद नौवें स्थान पर तथा महबूब आलम दसवें स्थान पर रहे। वहीं महिला ग्रुप में तनुजा भारती चैम्पियन बनी।
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने जानकारी दी कि रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को नगद राशि के साथ ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

एड्स नियंत्रण समिति का अनूठा अभियान

एड्स नियंत्रण समिति किशनगंज द्वारा इन दिनों बहादुरगंज लोहागड़ा में एचआईवी से मुक्ति हेतु अभियान चलाया जा रहा है और उसके इस पहल का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। यह जीवंत कार्य तिलका मांझी यंग वुमेन रेड रिबन क्लब के द्वारा किया जा रहा है। इस क्लब द्वारा पिछले 15 दिनों से आई।सी।टी.सी सेन्टर में गर्भवती आदिवासी महिलाओं का एच आई वी टेस्ट किया जा रहा है।
लैब टेकन्ीशियन धर्मेन्द्र ने बताया कि यहां अभी तक आठ आदिवासी गर्भवती महिलाओं का टेस्ट किया जा चुका है। गुरूवार को इसकी समीक्षा करने आये डीआरडीए डायरेक्टर सह सदस्य एड्स नियंत्रण समिति व्यास मुनि प्रधान ने कहा कि यहां महिलाओं की साक्षरता दर 19 प्रतिशत है और उसमें आदिवासी महिलाओं की तो नहीं के बराबर। इस क्लब की महिलाएं बमुश्किल पढ़ना जानती है और यही वो आबादी है जहां इस कार्यक्रम की सबसे अधिक जरूरत है। श्री प्रधान ने कहा कि एड्स नियंत्रण समिति के नये समन्वयक द्वारा इस दिशा में अनूठा प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय है।
जिला समन्वयक सी. एन ठाकुर ने कहा कि इसका मकसद यूथ इनोवेशन फंड प्रोग्राम के तहत युवाओं के बीच समाज के प्रति जिम्मेवारी विकसित करने के साथ ही अपनी समाज सेवा की परिकल्पना को जमीन पर उतारने के प्रयास को संबल प्रदान करना है। इस मौके पर रेड रिबन क्लब की छनी बास्की,रानी किस्कू,आरती बसेरा,सोनू हांसदा,छनी मरांडी,छूबी हांसदा,सुरिना मुर्मू, सोमी हांसदा, चीलकी बासकी व फूलमनी मुरमू आदि उपस्थित थीं।

नीतीश को संघ ने प्रदान किया इतिहास पुरुष का दर्जा

बिहार के इतिहास में किसी ग्राम में पहली बार मंत्री परिषद की बैठक कर बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने विकास यात्रा के क्रम में ग्रामीण जीवन को तो सम्मानित किया ही, इससे बड़ा सम्मान उन्होंने वित्त रहित इंटरमीडिएट कालेजों एवं स्कूलों में विगत ढाई दशकों से कार्यरत कर्मियों को दिया जिन्हे विगत सरकारों ने एक तरह से नजरअंदाज कर रखा था। ये बातें बिहार वित्त रहित शिक्षक एवं कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डा। गणेश प्रसाद सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि हाजीपुर, पटना, खगड़िया,बेगुसराय आदि जिलों में मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय पर वित्त रहित कर्मियों ने स्वागत रैलियां निकाली । मुख्यमंत्री के गुणात्मक शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए वित्त रहित इंटरमीडिएट कालेजों एवं हाई स्कूलों को वित्तीय अनुदान देने संबंधी मंत्री परिषद में निर्णय लिए जाने पर सीएम नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री हरिनारायण सिंह एवं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि 26 मार्च 2008 को ही मुख्यमंत्री ने वित्त रहित नीति को समाप्त करने का निर्णय लिया था और उसी आलोक में डिग्री महाविद्यालयों के लिए मंत्री परिषद ने पहले ही अपनी सहमती दे दी थी और 10 फरवरी 09 को इंटरमीडिएट महाविद्यालयों एवं हाई स्कूलों को अनुदान देन
का निर्णय लेकर वित्त रिहत नीति को समूल समाप्त कर दिया। जिससे किशनगंज जिले में अवस्थित वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं कर्मचारियों में सचमुच उल्लास उमड़ है।

महासंघ के अध्यक्ष से उक्त संदेश प्राप्त होते ही रतन साह काली महिला महाविद्यालय के प्रो. नंद किशोर पोद्दार, प्रो. बी.के.नायक, प्रो. आदित्य कुमार साहा, नेशनल कालेज ठाकुरगंज के प्रो. शब्बीर अहमद, प्रो. मंजूर आलम, प्रो. शफी अहमद, बहादुरगंज कालेज बहादुरगंज के प्रो. प्रो. खुर्शीद अनवर, प्रो. तालिब और सुशीला हरि कालेज तुलसिया के प्राचार्य प्रो. विनोदानंद ठाकुर, प्रो.विवेकानंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव के प्रति इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार प्रकट किया।

ग्रामीण विकास खादी ग्रामोद्योग ने किया प्रतियोगिता का आयोजन

समता ग्रामीण विकास द्वारा खादी और ग्रामाद्योग आयोग, पटना के सहयोग से मारवाड़ी कालेज किशनगंज में छात्र छात्राओं के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय है खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से ग्रामीण विकास संभव है या नहीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो। राजेन्द मंडल ने की। अध्यक्षता प्रो. सुधीर कुमार पोद्दार, प्राचार्य मारवाड़ी कालेज किशनगंज ने की। मंच संचालन संस्था के सचिव श्री किशोर कुमार मंडल ने की। इसमें मुख्य अतिथि एम.के. निगम थे। प्रतियोगिता में प्रथम सुश्री मैकू सोरेन, द्वितीय प्रीतम कुमार तथा तृतीय रकम मनीषा कुमारी प्राप्त की। द्वितीय सत्र में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर सेमिनार आयोजित की गई।
इसमें मुख्य वक्ता थे अनुज कुमार, निरंजन कुमार, बुनियादी जन कल्याण के सचिव नौशाद आलम, कुन्दन सिंह, राजेश वर्मा, अताउर रहमान आदि थे।

मुख्यमंत्री का जिले में भव्य स्वागत, कोचाधामन में रात्रि विश्राम

स्टेट हाई वे अररिया वाया बहादुरगंज होते हुए सिलीगुड़ी जाने वाले पथ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किशनगंज की सीमा में 13 फरवरी को 4।55 मिनट पर प्रवेश किया,जहां उनका राजग समर्थकों व जिले का आवाम और जिले के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र यादव द्वारा स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम स्थल रहमतपाढ़ा में मुख्यमंत्री को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
मुख्यमंत्री के साथ सांसद पप्पू सिंह व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लेसी सिंह भी चल रही थी। इससे पहले डीएम फेराक अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कुमार सर्वधर्म प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विश्राम करेगे। सभी मुख्य कार्यक्रम 14 फरवरी को आयोजित होंगे।
वहीं बातचीत में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा।दिलीप कुमार जायसवाल, जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, किशनगंज में चाय की खेती के जनक राजकरण दफ्तरी व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम आदि ने एक मुंह से जिले की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी व मजदूरों का पलायन बताते हुए कहा कि चाय की खेती को उद्योग का दर्जा प्रदान करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की तरह की सुविधाएं स्थानीय किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान करने पर मजदूरों का पलायन इस जिले से रुक जाएगा।
चाय की खेती पर आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग प्लान्ट के साथ जूट व धान मिल की भी इस जिले में भारी संभावनाएं बरकरार है। शिक्षा के क्षेत्र में वोमेन कालेज किशनगंज ,जो 1982 से स्थापित है,जहां सभी सुविधाएं मौजूद है,स्नातक तक पढ़ाई होती है, को वित्त पोषित करने की मांग की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया है।

Friday, February 13, 2009

ओएनसीजी के विस्फोट से कोहराम,कई घरों की दीवाल क्रेक

बुधवार को केन्द्रीय एजेंसी ओएनसीजी ने स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के गांवों में प्राकृतिक तेल खोजने के क्रम में तेल का पता लगाने के लिए धरती के अन्दर बिस्फोट किया जिससे आसपास के कच्चे घरों सहित कई पक्के मकान भी क्रेक हो गए। बिस्फोट से धरती कंप गयी जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। वहीं ओएनसीजी के प्रबन्धक अब्दुर रज्जाक ने कहा कि उन्हें भी यह शिकायत मिली है,मौके पर जांच दल को भेजा गया है। शिकायत सही पाए जाने पर गृह मालिक को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक धनपुरा के निवासी मुख्तार आलम, नजमाउल हक, मेराज आलम,अर्जुन पासवान,डा।मोहसिन ,भारत रावत,रासिद आलम,मनीर आलम का घर ओएनसीजी कंपनी द्वारा तेल खोजने के लिए किए गए विस्फोट से दरक गया है। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मुबारक हुसैन,कैसर आलम, फारूक आजम, शाकिर आलम,मुखिया प्रतिनिधि अताउर रहमान आदि ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े सात बजे ओएनसीजी कंपनी द्वारा भूमिगत विस्फोट किया गया जिससे आसपास के कई मकान दरक गए।
इस दौरान घर के अन्दर रह रहे लोग अनहोनी के आशंका से घर से बाहर निकल आए थे। गौरतलब है कि 12 फरवरी को सुबह लोगों ने देखा कि अधिकांश घरों में दरार आ गई है जिसमें कच्चा और पक्का दोनों मकान शामिल है। केन्द्रीय एजेन्सी ओएनसीजी के द्वारा हकीकत जनाने के लिए मौके पर जांच दल को भेजा गया है। आरोप सही मिलने पर गृह मालिकों को संबंधित कंपनी क्षतिपूर्ति करेगी।

Thursday, February 12, 2009

ख़बरों की सुर्खियाँ: फरवरी 12

सीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतेजाम : ए... - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित विकास यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर डाकूपाड़ा गांव में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा इंतजाम किया गया है।

सीएम अंकल मुझे बचा लो,दिल में छेद है -सीएम अंकल मुझे बचा लो, मेरे दिल में बड़ा छेद है। स्थानीय धरमगंज मुहल्ले की नन्हीं मीठी इन दिनों यही रट लगाये सीएम अंकल के यहां आने का इंतजार कर रही है।

जिले में एक सौ से है अधिक दृष्टिहीन छात्र,पढ़ेगे ब... -किशनगंज जिले में सौ से अधिक छात्र दृष्टिहीन है,जिन्हे ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

उत्प्रेरण केन्द्र में बच्चों के चयन को ले तीन दिवस... -स्कूल से बाहर 11 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किये जा रहे उत्प्रेरण केन्द्र में बच्चों के चयन को ले बुद्धवार को छत्तरगाछ मध्य विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय मेला का एपीओ राम प्रताप वर्मा ने उद्घाटन किया।

सीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतेजाम : एसपी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित विकास यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर डाकूपाड़ा गांव में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा इंतजाम किया गया है। कम से कम चार हजार पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। समारोह स्थल का जायजा लेकर लौटने के बाद जागरण को पुलिस अधीक्षक एम।आर।नायक ने बताया। श्री नायक ने बताया कि समारोह स्थल के चारो कोनों में वाच टावर और मोर्चा का खुदाई जारी है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चरघरिया से सभा स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहीं मस्तान चौक और कचलामनी चौक पर ही वाहनों के लिए बैरियर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने वालों को सुगमता के साथ पहुंचाने के लिए सुरक्षा बल को विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया गया है। श्री नायक ने बताया कि अभी से ही एसटीएफ, बीएमपी, जिला पुलिस बलों को लगाया गया है।
समारोहस्थल पर विशेष चौकसी को ले स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों सतर्क रहने निर्देश दिया है। समारोह स्थल पर पुलिस की अभी से ही पैनी नजर है। श्री नायक सुरक्षा को ले किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

सीएम अंकल मुझे बचा लो,दिल में छेद है

सीएम अंकल मुझे बचा लो, मेरे दिल में बड़ा छेद है। स्थानीय धरमगंज मुहल्ले की नन्हीं मीठी इन दिनों यही रट लगाये सीएम अंकल के यहां आने का इंतजार कर रही है। तीन वर्षीया मीठी के दिल में बड़ा छेद है और उसकी इस बीमारी के कारण उसके निर्दयी पिता ने उसे छोड़ दिया है। इलाज के लिए बैंगलोर गयी मीठी को उसके पिता ने स्टेशन पर ही छोड़कर मुंह मोड़ लिया और आज तीन वर्षों से मीठी पिता के प्यार के लिए हर पल तरस रही है।
मीठी को तो अब यह भी पता नहीं कि उसकी जिन्दगी कितनी बची है। मीठी की मां मिली बताती है कि 27 जून 2004 को कसबा निवासी राम प्रसाद अग्रहरि से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल वालों के अत्याचार की शिकार होती रही। पति व ननद के आतंक की साया में वह हर पल घुट-घुट कर जीती रही। फिर मीठी का जन्म हुआ और बेटी जनने के कारण उसे और भी यातनाएं दी जाने लगी। इस बीच नन्हीं मीठी की तबीयत खराब हो गई।
डाक्टरों ने बताया कि उसके दिल में बड़ा छेद है उसे बैंगलोर ले जाना होगा। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर पति के साथ बैंगलोर तो गयी लेकिन उसके पति इलाज में पैसे के डर से उसे स्टेशन पर ही छोड़कर पुड़िया खाने के बहाने भाग खड़े हुए। फिर वह किसी तरह बैंगलोर के साई बाबा हास्पिटल में बच्ची को दिखाकर वापस आयी और जब वह अपने ससुराल गयी तो ससुराल वालों ने उन्हे मारकर भगा दिया।
अब वह पैसे के अभाव में अपनी प्यारी बेटी का इलाज भी नहीं करा पा रही है। वह बिहार राज्य महिला आयोग व मुख्यमंत्री जनता दरबार पटना में भी न्याय के लिए गुहार लगा चुकी है। अब उन्हे किशनगंज में मुख्यमंत्री से न्याय की आस है। अपने को अभागी मानती हुई बड़ी दुखी मन से मिली कहती है कि समाज में बेटी को जन्म देना आज भी अपराध ही है।

जिले में एक सौ से है अधिक दृष्टिहीन छात्र,पढ़ेगे ब्रेल लिपि

किशनगंज जिले में सौ से अधिक छात्र दृष्टिहीन है,जिन्हे ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय बीआरसी भवन में बातचीत के दौरान ब्रेल लिपि के प्रशिक्षक सत्य नारायण सिंह, वीरेन्द्र कुमार झा एवं नरेश कुमार ने दी और बताया प्रत्येक प्रखंड से चयनित शिक्षकों को इस बाबत 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने एक सवाल पर जानकारी दी कि एक सर्वेक्षण के मुताबिक जिले में सौ से लेकर 140 विद्यार्थी ऐसे है जो दृष्टि विहीन है। प्रखंड संसाधन केन्द्र किशनगंज के समन्वयक अशफाक आलम ने बताया कि ब्रेल लिपि सीख जाने के बाद दृष्टि हीन बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह पढ़कर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहुआबाड़ी का छात्र युगल किशोर हरिजन ने ब्रेल लिपि को पढ़कर सुनाया है।

उत्प्रेरण केन्द्र में बच्चों के चयन को ले तीन दिवसीय मेला

स्कूल से बाहर 11 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किये जा रहे उत्प्रेरण केन्द्र में बच्चों के चयन को ले बुद्धवार को छत्तरगाछ मध्य विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय मेला का एपीओ राम प्रताप वर्मा ने उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से मजबूर होने के कारण होटल,ढावों या अन्य स्थानों पर काम करते है उन्हे शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उत्प्रेरण केन्द्र एक सशक्त माध्यम है।
बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राम प्रताप वर्मा ने कहा कि 2006 में शुरू किये गये संकल्प परियोजना के समय 92 हजार बच्चे स्कूल से बाहर थे जो अब स्कूलों में अध्ययनरत है। अब जो बच्चे स्कूल से बाहर है उन्हे उत्प्रेरण केन्द्रों में दाखिला दिलाना है ताकि उनके भविष्य को संवारा जा सके। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्काउट/ गाइड के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्रा शांति एवं क्रान्ति द्वारा प्रस्तुत नीतीश जी दिहलन साइकिलवा॥ को दर्शकों ने सराहा।
मुखिया सलमान ने कहा कि आज इस पंचायत की खुशनसीबी है कि यहां उत्प्रेरण केन्द्र शुरू हो रहा है। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाध्यापक नंद किशोर ने कहा कि प्रखंड में यह दूसरा केन्द्र शुरू हो रहा है जो हमलोगों के लिए खुशी की बात है। अन्त में आजीम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।