Monday, March 2, 2009

कार्यपालिका ने रैली निकाली,कबूल किया भ्रष्टाचार

विधि का शासन अब नही है। यह तथ्य भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकालकर स्वीकार जैसा कर लिया गया है। यह प्रतिक्रिया समिति सदस्यों के हवाले से प्रखंड प्रमुख श्रीमती नूरजहां बेगम की है । वे बीडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में निकाली गई- भ्रष्टाचार मिटाना है,अपना हक पाना है, रैली पर प्रतिक्रिया जता रहीं थी।
उन्होंने कहा कि इस रैली से छात्र-छात्राओं व युवकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है,वे मान लिए कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मिटाने में युवकों का सहयोग चाहता है। इसके लिए 2217238, 9334333141, 9334333616 नम्बर प्रशासन ने जारी किया है जिससे पर भ्रष्टाचार संबन्धी सूचना देनी है और ईनाम मिलेगा,नाम गोपनीय रहेगा।
प्रमुख श्रीमती नूरजहां ने आगे जानकारी दी की कि विधि का शासन स्थापित करना कार्यपालिका का दायित्व है और कार्यपालिका ही कबूल किया कि भ्रष्टाचार व्याप्त है,लेकिन कौन भ्रष्ट है,उसपर प्रशासनिक कार्रवाई में कौन बाधक है,यह आम लोगों पर छोड़ दिया ,जो प्रदेश में भ्रष्टाचार की भयावह स्थिति का द्योतक है, कि कार्यपालिका सक्षम नही रही गई,इसका उदाहरण है।

No comments:

Post a Comment