Friday, March 6, 2009

क्षति पहुंचाने वाला नहीं है सच्चा मुसलमान

गुरुवार की अहले सुबह फज्र की अंजा के वाद अदा नमाज व दुआ के साथ तीन दिवसीय रजा आलिमी कांफ्रेंस का आयोजन संपन्न हो गया। नूरी यतीम खाना परिसर के विशाल ग्राऊंड में आयोजित इस कांफ्रेंस, शायरों में देश विदेश के ख्यातिप्राप्त उलेमाओं, कारियों, शायरों के अलावे सियायी व सामाजिक सख्सियतों ने उपस्थिति दर्ज करवायी है।

लंदन से पधारे उलेमा काजी मोहम्मद अली ने कहा कि सच्चा मुसलमान किसी दूसरे इंसान की क्षति नहीं पहुंचाया। इस्लाम की वसूल व आदर्श होते है। इस्लाम दुनियां के सलामती का दुआ चाहता है। उन्होंने बताया कि इमान की हिफाजत किस प्रकार की जाती है। लुटेरों व फरेबियों से किस तरीके से बचा जा सकता है। मुसलमानों अपने इमान, मोहम्बत व नीयतों को बचा कर रखों, अल्लाह की यही पैगाम है। मंच से उलेमाओं ने कहा कि पांचों वक्त की नमाज अदा करने के क्या फायदे है। वहीं बेनमाजियों का कैसा हश्र होता है।

स्टेज पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तस्लीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी एवं काफ्रेंस की महत्ता व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके आयोजक नूरी यतीमरखाना कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी। कांफ्रेंस की सफलता को लेकर यतीमखाना के व्यवस्थापक मौलाना अबुल कलाम नूरी, सचिव मोफीज आलम, मौलाना इस्लाम, मो। सलाम के अलावे जहूर अकरम, प्रो. मुसब्बिर आलम, मो. अमीनउद्दीन, परवेज इमाम व अन्य सदस्य सराहनीय भूमिका में लगे थे।

No comments:

Post a Comment