Thursday, February 19, 2009

एसएसबी ने दिया ग्रामीण बच्चों को कम्प्यूटर

ग्रामीण विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चे भी शहरी बच्चों की तरह कंप्यूटर शिक्षा पाकर समय की मांग के साथ कदमताल कर सकें इसी उद्देश्य से प्रखंड के मध्य विद्यालय गंधर्वडांगा को एसएसबी किशनगंज एरिया द्वारा दो कंप्यूटर प्रदान किया गया। इसके साथ ही एक माह के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करायी गयी।

इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि (समादेष्टा 21 वीं वाहिनी) ए।पी.रविन्द्रण ने बिहार की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस इसे और तरासने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए पूरी दुनियां के लोग यहां आया करते थे,लेकिन आज तस्वीर उल्टी है। यहां के लोगों को अच्छी शिक्षा के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। जिसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार है जिससे पूरा देश प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जलवायु अद्वितीय है। यदि हम बिहार को पुन: शिखर पर पहुंचाना चाहते है तो हमें अपने सोच में बदलाव लाना होगा। इसके अलावे समारोह में उपस्थित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इनमें प्रमुख है पूर्व विधायक अबध बिहारी सिंह,क्षेत्रीय आयोजक एम.एस.राजा, सीओ बी.के.राय, एस.सी.मंडल, स्थानीय मुखिया मंदीप रजक, पूर्व मुखिया विश्वनाथ भगत अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नौसाद आलम, प्रधानाध्यापक अभिरामजी, तेज नारायण सिंह, वीरेन्द्र कुमार। मंच का संचालन समन्वयक दिलीप नारायण सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment