Thursday, February 19, 2009

साइकिल तो बहाना है, उद्देश्य नारियों को शिक्षित बनाना है

साइकिल वितरण तो एक बहाना है, मुख्य उद्देश्य तो नारियों को शिक्षित बनाना है॥। उक्त बातें स्थानीय इंका विधायक तौसीफ आलम ने कही। मौका था उच्च विद्यालय धनतोला में नौवीं कक्षा की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का। इन्होंने देश की राष्टपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल व सोनिया गांधी का मिसाल देते हुए कहा कि यदि हम लोग चाहे तो हमारी बेटियां भी इन मुकामों तक पहुंच सकती है।
पूर्व भाजपा विधायक अबध बिहारी सिंह ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को नारी शिक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति तक में आई विभिन्न बाधाओं व विद्यालय के विकास पर भी प्रकाश डाला।

गौरतलब है कि यहां मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना के तहत कुल 51 छात्राओं को साइकिल दी गई। इस मौके पर इनके अलावे जिप उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश प्रसाद, प्रधानाध्यापक तुलसिया मो. जफर, धनतोला के कमलाकांत गोस्वामी, मुखिया मुगूरा अनिल साह, धनतोला की कुंती देवी, इंका के प्रखंड युवा अध्यक्ष जहुर आलम आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment