Friday, February 27, 2009

आठ पदाधिकारी स्थानांतरित ,दी गई भावभीनी विदाई

किशनगंज जिला प्रशासन की ओर से रचना भवन में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एक साथ आठ कार्यपालक पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में जिला पदाधिकारी ने व्यथित कंठ से कहा कि कर्मठ, योग्य एवं अनुभवी पदाधिकारियों के एक साथ स्थानांतरित हो जाने से जिले का भारी नुकसान हुआ है। लेकिन स्थानांतरण आदेश का अनुपालन आवश्यक है, इसीलिए पदाधिकारियों को अविलम्ब विदाई की गई ।
स्थानांतरित होने वाले पदाधिकारियों है वरीय कार्यपालक पदाधिकारी कमरुज्जामा, उप समाहर्ता भूमि सुधार पी.के. महथा, कार्यपालक दंडाधिकारी नीरज नारायण पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी नीरज कुमार, कोचाधामन के प्रखंड विकास पदाधिकारी नूर अहमद शिवली , ठाकुरगंज के प्र.वि.प. सुनील कुमार, टेढ़ागाछ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद चौधरी व किशनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता। शुभारंभ सभी पदाधिकारियों ने कहा कि विदाई दुख स्वरूप होती है, जिलाधिकारी फेराक अहमद के साथ कार्य करने को जो अनुभव प्राप्त हुआ है,वह सदैव नई राह दिखाता रहेगा।

No comments:

Post a Comment