Tuesday, February 17, 2009

इरादे बुलंद हो तो चांद पे जा सकते हो : विधायक तौसीफ आलम

अगर इरादे बुलंद हो किशोर चांद पे भी जा सकते है और देश का राष्ट्रपति भी बन सकते है। परिश्रम कभी बेकार नहीं जाते। युवा देश एवं स्वच्छ राजनीति का भविष्य है। बिना शिक्षा कुछ भी संभव नहीं। ये बातें बतौर मुख्य अतिथि बहादुरगंज के युवा विधायक तौसीफ आलम ने सोमवार को कही। वे नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से आयोजित 'किशोर किशोरी स्वस्थ्य एवं विकास के तहत सात दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप ना अध्यक्ष पवन अग्रवाल, प्रो। एस.प्रसाद, प्रधानाध्यापक अब्दुल कैयुम मौजूद थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि युवा अपना भविष्य खुद तय कर सकते है। जिस दिन वह अपने आपको पहचान लेंगे, उस दिन उसका भविष्य उज्वल, हो जायेगा। वहीं प्रो. एस. प्रसाद, बहादुगंज मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल कैयूम,प्रो. संतोष प्रसाद ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण महीने दो महीनों में पंचायत स्तर में आयोजित किये जाने पर बल दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद तेलय चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत गीत पूनम, खुशबू एवं हसन, नेहाल, अकबर ने मेहमानों को बुके भेंट किया। जबकि स्वागत भाषण परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने दिया। वहीं नेहरू युवा केन्द्र के ओर से प्रो. एस. प्रसाद ने विधायक तौसीफ आलम को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अबरा, शमस तबरेज, अफरोज, मिताली, घनश्याम, शोहराब आदि का सहयोग सराहनीय रहा। मंच का संचालन इमरान आलम एपी बहादुरगंज ने किया।

No comments:

Post a Comment