Friday, February 26, 2010

सिकटी गांव में भूमि विवाद में गोलीबारी, दो लोग घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटीहाट गांव में गुरूवार को 87 एकड़ भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को चाकू मार दी जिस पर दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी बदूंक से चार फायर किये जिसमें डेना मुर्मू उर्फ मंत्री घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व मुखिया नावेद आलम चाकू लगी है। समाचार लिखे जाने मौके पर तक तनाव व्याप्त है। एसडीपीओ कामनी बल दल-बल के साथ पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुई हैं। क्षेत्रीय सांसद असराररुल हक काशमी और किशनगंज के विधायक अख्तरुल ईमान ने भूमि विवाद बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए भूमि विवाद को निपटाने की अपील जिला प्रशासन से की है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह 87 एकड़ भूमि के एक भाग को डेना मुर्मू टै्रक्टक से जोतवा रहे थे। जिसे पूर्व मुखिया नवेद आलम रोकने गए और मारपीट हो गई तथा उनपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस बीच वे अपनी जान बचाकर घर आये और लाइनसेंसी बंदूक लेकर मौके गए, फायरिंग की जिसका छर्रा श्री डेना हाथ-पैर में घुस गया। डेना को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरगंज में भर्ती कराया गया है। इधर गोलीबारी के आवाज सुनते सैकड़ों आदिवासी महिलाएं और बच्चे मौके पर पहुंचकर पुलिस जीप के आगे लेट गए और मांग की जबतक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच जाएंगे, वे लोग पुलिस जीप को जाने नहीं देंगे। बाद में एसडीपीओ कामिनी बाला, बीडीओ सह अंचलाधिकारी राकेश रंजन, आरक्षी निरीक्षण रामेश्वर ,थानाध्यक्ष बी।एन।पाठक वैदिक व अंचल कर्मी मौके पर पहुंचे ।

जिन्हें आदिवासियों ने बताया कि पुलिस के सामने उनलोग पर गोलीबारी की गई और इसे छिपाने के लिए पूर्व मुखिया ने अपने पेट पर चाकू मारकर खरोंच लगा लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक विवादित जमीन व कागजात की जांच स्थल पर मौजूद पदाधिकारी कर रहे हैं। आरक्षी निरीक्षक रामेश्वर ने बताया कि दोनों ही पक्ष की शिकायतों को दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटना में दोषी लोगों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर तनाव व्याप्त है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कर चौकसी बरत रही है।

सर्तकता समिति के सदस्यों की बैठक में दी गई ट्रैफिंिकंग की जानकारी

स्थानीय अंजूमन इस्मालिकया कम्युनिटी हाल, चुड़ीपट्टी में डीडीडब्लूएस, टीप इंडिया प्रोजेक्ट द्वारा सदस्यों की जिला स्तरीय बैठक हुई जिसका संचालन करते हुए चाइल्ड लाइन कोर्डिनेटर आसिफ अनवर ने मानव व्यापार के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत चर्चा करते हुए जिले में हो रहे मानव व्यापार पर रोक लगाने हेतु विशेष बल दिया। डीडीडब्लू एस के जिला समन्वयक मो. याहिया ने सीवीसी की उद्देश्यों की चर्चा कतरे हुए सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक महीने सीवीसी की नियमित बैठक हो तथा गांव के लोग मिलकर मानव व्यापार रोकने एवं गांव की समस्याओं को सीवीसी द्वारा सरकारी पदाधिकारियों को अवगत कराये तथा शिक्षा, स्वास्थ्य , जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य करें। इसके अलावे टीआईपी के सबी अनवर, साद अबू जफर, मोअज्ज्म, इजाबुल आलम, सुल्तान, पूर्व बाल श्रमिम आलम, राहरी इत्यादि ने सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम मजकुरी के सीवीसी अध्यक्ष सरपंच बाबलू रसीद ने किया।

खगड़ा मेला: सरकस में दिखाई पड़ रहा ओलम्पिक का नजारा

प्रदेश का प्रसिद्ध खगड़ा मेला की रौनक संप्रति अपने चरम पर है। यहां आने वालों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। मेले में सजे विभिन्न दुकानों के साथ तरह-तरह के खेल तमाशे, झूले व मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। यहां का मुख्य आकर्षण है विख्यात नटराज सर्कस जिसे देखने आम शहरियों के अलावे दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सपरिवार पहुंच रहे हैं। सर्कस के कलाकारों द्वारा एक से एक रोमांचक एवं मनमोहक कार्यक्रम पेश किये जा रहे हैं। लोहे के विशाल ग्लोब के अंदर चार-चार जाबांज मोटरसाइकिल सवार धुप्प अंकार में फर्राटे के साथ चक्कर लगाते देख उपस्थित दर्शकों के कलेजे के मुंह को आ जाते हैं। आगामी दो मार्च तक खगड़ा मेला में चलने वाले नटराज सर्कस के प्रबंधक एम.रहमान उर्फ हैप्पी ने बताया कि आधुनिकता के इस दौड़ में सर्कस की लुप्त होती कला को बरकरार रखने का हमारा प्रयास सतत जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत प्रखंडों में पोशाक राशि वितरित

स्थानीय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विलासी में गुरुवार को कुल 63 छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत प्रत्येक को सात सौ रुपये नगद राशि दी गयी। गुआबाड़ी पंचायत के मुखिया तौफीक आलम बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक होकर सभी 63 छात्राओं के बीच राशि उपलब्ध करायी। वित्तीय वर्ष 2009-10 की राशि से विद्यालय के कक्षा छह, सात व आठ की छात्राओं को योजना का लाभ दिया गया । यह जानकारी विद्यालय के प्रधान शिक्षक रमेश कुमार ने दी। इस दौरान विद्यालय शिक्षा समितिगण व स्थानीय जनप्रतिनिधि व शिक्षकगण मौजूद थे। जिनमें नादीर अंजुम, अनवारुल हक, तौहीद आलम, रागीब गिलानी, हारुण इकबाल, मुश्ताक आलम, शिक्षक मौसमी सिन्हा, बबीता सिन्हा, रुबी कुमारी, सीमा अंजुम सहित अन्य उपस्थित थे।

Thursday, February 25, 2010

रेल बजट लोक हितैषी,उठाए गए हैं कई महत्वपूर्ण कदम: सांसद

यात्री किराये में कोई वृद्धि नहीं हुई है। पांच सालों में मानवरहित रेल क्रांसिग का खात्मा हो जाएगा। अस्पतालों, विश्वविद्यालयों, अदालतों व पंचायतों में मोबाइल टिकट सुविधाएं दिए जाने का सांसद कार्यालय प्रतिनिधि फैयाज आलम ने लोक हितेषी बताया है। उन्होंने किशनगंज से चार नई ट्रेनों को होकर गुजरने, किशनगंज वाया ठाकुरगंज सिलीगुड़ी रेलपथ पर शीघ्र कार्य पुरा होने की भी जानकारी दी है। श्री आलम ने बताया कि बांग्लादेश-भारत के बीच स्पेशन ट्रेन, मालभाड़े में कोई वृद्धि नहीं होना, पूर्वोत्तर के लिए मास्टर प्लान,एसी में सर्विस चार्ज 40 से 20 और स्लीपर में 20 से 10 करना , दस सालों में सभी रेल कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशेष प्रस्ताव और 94 स्टेशनों को उन्नत बनाना भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एक हजार किलोमीटर पटरियों का निर्माण,नये व्यापारिक माडल भी उत्साहवर्धक कदम है।

रेल बजट को कांग्रेस ने बताया उत्साहवर्धक, विपक्ष भी खुश

जदयू नेता सह जिप पार्षद शकील अख्तर राही और जिप पार्षद ललित कुमार ने कहा कि रेलमंत्री ममता बनर्जी ने रेल किराया में वृद्धि नहीं करके पूर्ववर्ती रेलमंत्रियों का अनुसरण करते किशनगंज को कई ट्रेन देकर उपकृत किया है। कोचाधामन से भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मशकूर आलम ने कहा कि कैशर रोगियों को नि:शुल्क ट्रेन यात्रा एक बहुत अच्छा कदम है। कांग्रेस नेता सादिक समदानी ने कहा सुश्री बनर्जी ने एक हजार नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की है। अलग से पूर्वोत्तर भारत के लिए मास्टर प्लान की योजना दी है। किशनगंज से अजमेर तक ट्रेन के फेरे में वृिद्ध की है, जो ऐतिहासिक है।


श्रीमती सीमा इंतखाब ने बताया कि लेडीज स्पेशल मदर इंडिया ट्रेन देकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में ममता बनर्जी एक दूरगामी कदम उठाया है। युवा मुखिया पिन्टू चौधरी ने बताया कि मालभाड़ें में वृद्धि नहीं करने से महंगाई पर अंकुश लगेगा। कटिहार से पटना चक जन शताब्दी एक्सप्रेस फिर नहीं शुरू करने, जलालगढ़ से किशनगंज और गलगलिया से फारविशगंज प्रस्तावित रेल लाइन पर बजट में चुप्पी,किशनगंज रेलवे स्टेशन को जक्शन की मांग पूर्ण नहीं होने पर दवा व्यवसायी तथा शिक्षा विद् गोविन्द बिहानी, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्र ने बजट को पश्चिम बंगाल की तरफ झुका हुआ बताया है। समाजसेवी मास्टर मुजाहिद ने कहा कि गरीब नवाज ट्रेन का समय सुबह पांच बजे के स्थान पर दस बजे करने और इस ट्रेन का कम से पांच बार चलाने की मांग ममता बनर्जी ने पूरी नहीं की । उप मुख्य पार्षद त्रिलोक चन्द्र जैन, नगर परिषद पार्षद मुकेश गुप्ता तथा लोजपा के जिलाध्यक्ष कलीम उद्दीन ने रेल सुविधा बढ़ाने के लिए किए गए चार सौ करोड़ रुपए के प्रावधान का स्वागत करते हुए कहा कि इतने राशि की वृद्धि से सुविधाओं की गुणवत्ता पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पडे़गा।

शासी निकाय की बैठक में लिए गए कई निर्णय: विधायक

मो. हुसैन आजाद डिग्री कालेज के शासी निकाय की बैठक बुधवार को हुई जिसमें कालेज के विकास संबंधी कई निर्णय लिये गये। स्थानीय विधायक सह शासी निकाय अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली के पावन अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद 38 शिक्षकेत्तर कर्मी तथा 42 शिक्षक लाभान्वित होंगे। वहीं कालेज में वर्सर पद की नियुक्ति का प्रस्ताव लिये जाने के साथ जीएफ एवं डीएफ खाता का संचालन शासी निकाय के अध्यक्ष एवं प्रभारी प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी प्राचार्य मुज्जमील हक एवं शिक्षाविद् सदस्य अब्दुस समद भी शामिल थे।

स्वयं पर विश्वास करने से मिलेगा परीक्षा में सर्वोच्च अंक

स्वयं पर विश्वास करके परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल किया जा सकता है। परीक्षा की पूर्व तैयारी करने से विषय कंठस्थ हो जाता है। परीक्षा के दौरान इधर-उधर नहीं देखना चाहिए। ये शिक्षाएं स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय बीएसएफ खगड़ा के प्राचार्य डा. के.एस.एन. यादव ने दी। वे बुधवार को वर्ग 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित विदाई समारोह में वर्ग 12 के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्ग 12 के बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बैच सफलता की अनेक मंजिले प्राप्त करें, यह मेरी शुभकामनाएं हैं। इससे पहले शिक्षक जी.के. चौधरी, श्रीमती एस.लता, विनोद कुमार, मिस इन्दू कुमारी, बी साहू, श्रीमती एम.बी. बारा, पी.के. मिश्रा, के.जे जोशी, एन.के. ंिसंह, मोहम्मद नासेर, जय कुमार, श्रीमती पी.गुप्ता, डी. कुमार, अटल बिहारी मेडैन, रविन्द्र दहिया, प्रदीप कुमार, डा. आर. के यादव, सुभाष कुमार, ओ.पी. सिंह, एस.झा और मनोज पासवान ने वर्ग 12 के बच्चों की दीक्षा दी कि आप लोग जहां भी रहे, अपने माता,माता, स्कूल, गुरू, समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहे। विदाई समारोह का खूब सूरत संचालन वर्ग 12 के छात्र अक्षय कुमार और छात्रा नेहा पान्डेय ने किया।

हीरोहोन्डा-जेडी मोटर ने आयोजित किया गांव में घर-आंगन कार्यक्रम

बुधवार को स्थानीय हीरोहोन्डा-जेड़ी मोटर कंपनी किशनगंज में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर स्थानीय प्रखंड के उत्तक्रमित मध्य विद्यालय सतखमार में घर-आंगन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसे सफल बनाने के लिए जेडी मोटर के मालिक दिलीप कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हीरोहोंडा के सेल्स इन्जीनियर प्रशान्त कुमार, सेल्स मैनेजर कौशल प्रसाद, वर्कशाप मैनेजर सूरज सिन्हा, सुजित सरकार और मैकेनिक शमशाद, चांद, सुल्तान और छोटू ने महती भूमिका निभाई। वहीं मुखिया ग्राम पंचायत सिंघिया मो. रज्जाक ने हीरोहोंडा के पदाधिकारियों को घर आंगन कार्यक्रम गांव में आयोजित करने के लिए आभार जताया है। इस अवसर पर जादूगर जग्गा ने आश्चर्य जनक जादू प्रस्तुत करके बच्चों का उत्साह वर्धन किया। घर आंगन कार्यक्रम का समापन वर्ग एक से दो तक के बच्चे के बीच में स्लेट, वर्ग तीन से पांच तक के बच्चों में पेन्सिल बाक्स और कलम तथा वर्ग छह से आठ तक बच्चों के बीच में कम्पाक्स वितरण के साथ किया गया। ग्रामीणों के प्रति आभार जताते हुए जेडी मोटर कंपनी को मालिक श्री अग्रवाल ने बताया कि हीरोहोन्डा इस प्रकार का कार्यक्रम लेकर गांवों में जाती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रुप से सरपंच उमाकांत दास और पूर्व मुखिया मो. रज्जाक भी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतखमार कुशेश्वर पासवान ने किया।

मुख्यमंत्री पोशाक योजना की राशि से 89 छात्राएं लाभान्वित

मुख्यमंत्री पोशाक योजना अंतर्गत बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन यादव द्वारा 89 छात्राओं को पोशाक हेतु सात सौ रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं 61 छात्राओं को खाते में पोशाक योजना की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि नीतीश सरकार द्वारा पोशाक योजना एंव उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री द्वारा छात्राओं को साइकिल योजना चलायी जा रही है। इसके पीछे एक ही मंशा है कि हमारी बेटी और बहन पढ़ लिख कर इंदिरा गांधी , प्रतिभा पाटिल एवं कल्पना चावला बन पाए। इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नवीन यादव के साथ उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा एवं वार्ड पार्षद महेश दास भी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह, सुब्रत घोष, पवन देव शर्मा, बाल कृष्ण झा, हमीदुरर्हमान, आले नबी के साथ जहांगीर आलम आदि शिक्षकों ने अग्रणी भूमिका निभाई।

Wednesday, February 24, 2010

मृतकों के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग

सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाईवे 63 को घटना स्थल के समीप जाम कर दिया। लोजपा नेता नौशाद आलम ने नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण वरीय पदाधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंच कर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान लोजपा नेता राजीव पासवान, किशनबाबू पासवान भी मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद लगे जाम के कारण स्टेट हाईवे 63 पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय बीडीओ डा. महेन्द्रपाल, पुलिस इंस्पेक्टर सत्यनारायण सिंह, थाना प्रभार मितेश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। परंतु मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण तभी शांत हुए जब बीडीओ ने मुआवजे की अनुशंसा जिला प्रशासन को करने की बात कहीं। इस दौरान ग्रामीणों को शांत करने में ठाकुरगंज नप मुख्य पार्षद नवीन यादव भी मौजूद थे। मृतकों के परिजन को कबीर अंत्येष्टि के तहत 1500 रुपये का भुगतान चुरली मुखिया रजीया बेगम ने मंगलवार को कर दिया।

राजस्व शिविर में दी गई मतदाता सूची संबंधी जानकारी

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के धनतोला पंचायत भवन प्रांगण में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी प्रहलाद लाल की उपस्थिति में सभी बीएलओ को मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी तथा तीव्र गति से कार्य संपन्न करने की हिदायत भी । इसके अलावे उपस्थित लोगो को लगान वसूली से संबंधित जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी श्यामसुन्दर दास को पन्द्रह मार्च तक शत प्रतिशत लगान वसूलने का निर्देश भी दिया गया। शिविर में तत्काल 55 सौ रुपये की लगान वसूली की गयी। जबकि दाखिल खारिज से संबंधित 51 मामले का निष्पादन भी किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव संजय कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक कृष्णप्रसाद बोसाक, देवाशीष चक्रवर्ती, समिति सदस्य धर्मलाल टुडू सहित कई लोग उपस्थित थे।

सड़क हादसे में एक बच्चे सहित छह की मौत

अररिया-सिलीगुड़ी एलआरपी पथ पर कपना पुल के समीप ट्रक एवं मैजिक यात्री गाड़ी की आमने सामने के टक्कर में एक बच्चे समेत छह यात्रियों की मौत हो गयी। ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे अररिया सिलीगुड़ी एलआरपी पथ पर अररिया की ओर से आ रही मैजिक यात्री गाड़ी एवं दु्रत गति से सिलीगुड़ी की ओर से आ रही ट्रक के आमने सामने की टक्कर में सोनापुर निवासी काठी पासवान, उम्र 55, पाठामारी निवासी सुदीप पासवान उम्र 53 की मौत घटना स्थल पर तथा प्रा।स्वा। केन्द्र ठाकुरगंज पहुंचने के पूर्व सुधीर राय उम्र 25, मैजिक ड्राइवर एवं राजेश पासवान उम्र 14 की मौत हो गयी। प्रा।स्वा. केन्द्र ठाकुरगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इलाज उपरांत चार घायलों को बाहर रेफर कर दिया। घायलों में से दो की एमजीएम कालेज में इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

मृतक का नाम विनोद पासवान 35 एवं कमल पासवान 12 वर्ष बताया गया है। दो घायल गीता देवी एवं लखी कुमारी का इलाज एमजीएम में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाठामारी कालोनी टोला के लोग इलाज हेतु 23 फरवरी को प्रात: 6.30 बजे खोड़ीबाड़ीजा रहे थे। प्रात: लगभग सात बजे द्रुत गति से आ रही ट्रक के डब्लूबी 57ए-4631 ने नयी मैजिक में टक्कर मारा दी जिससे मैजिक यात्री गाड़ी सड़क के किनारे खेत में चली गयी। यात्री गाड़ी के पड़खच्चे उड़ गये। 36 वीं वाहिनी के एसएसबी सैन्य बल ने तत्क्षण घटना स्थल से घायलों को प्रा.स्वा. केन्द्र ठाकुरगंज पहुंचाये। पुलिस निरीक्षण सत्यनारायण सिंह, थानाध्यक्ष मितेश कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दिये हैं।

सवेरा : उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन

उपभोक्ता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था सवेरा द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। आदर्श मध्य विद्यालय ठाकुरगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नप मुख्य पार्षद नवीन यादव ने सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के सशक्तिकरण एवं उनके जागरूकता के इस अभियान के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान से सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार , बीमा कंपनियों के गलत प्रचार एवं डाक्टरों के गलत इलाज के साथ बाजारों में दुकानदारी द्वारा की जा रही ठगी पर अंकुश लगेगी। वहीं सवेरा के मुख्य समन्वयक राघव नाथ झा ने उपभोक्ता कानून के विभिन्न पक्षों की जानकारी देते हुए कहा कि इस कानून के तहत पीड़ितों को नब्बे दिनों के अंदर न्याय दिलाया जाता है। जिला समन्वयक एस.के. झा, प्रखंड समन्वयक प्रतिमा सिन्हा के अलावे प्रो. दिलीप यादव, पांडव नेता, रियाज अरशद आदि मौजूद थे।

Tuesday, February 23, 2010

सोलर लाइट की खरीददारी में भारी अनियमिता की आशंका

घटिया स्तर के एक सोलर लाइट सेट पर 37 हजार रुपए जिले के पोठिया प्रखंड अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत कसबा कलियागंज में भुगतान किया गया है। योजना संख्या 2, 3,4,5, वित्तीय वर्ष 2009-10 में चिचुआबाड़ी मस्जिद, सैठाबाड़ी में राज्जश्ला के घर के निकट, दक्षिण टोला मस्जिद के निकट, तैयबपुर मस्जिद के निकट, माटीगाड़ा मस्जिद के निकट, गौरीहाट खोखरा दुकान के निकट और कलियागंज मस्जिद के निकट सोलर लाइट एक माह के अन्दर लगाया गया है जिसमें चचेआबाड़ी मस्जिद के पास लगा सोलरलाइट की गुणवत्ता से आसपास के लोग अतुष्ट हैं।

लोगों को चाइनीज मेड सोलर प्लेट और गुणवत्ता विहीन बैटरी आपूर्ति करने की आशंका है। यह जानकारी सोलर लाइट पर वैट जमा कर रहे डीलरों ने दी और बताया कि अधिकृत कंपनी के डीलर सूचना पाने के एक सप्ताह के अन्दर आपूर्ति किए गए सोलर लाइटों को पांच वर्षो तक मरम्मत की गारंटी लेते हैं, लेकिन मुखियागण ऐसी सोलर लाइट नहीं खरीदते हैं। वे लोग ऐसे लोगों से सोलर लाइट खरीदते हैं जो उनके मनमानी में रिश्तेदारी निभाते हैं। कसबा कलियागंज के मुखिया भी उन्हीं में से एक हो सकते हैं जिसकी जांच होनी चाहिए ।

उधर कसबा कलियागंज के पंचायत सचिव ने सफाई दी कि सोलर लाइट खरीदने का कार्य मुखिया जी करते हैं, वे तो केवस विल को मेन्टेन रखते हैं। साथ ही पुष्टि की छह सोलर लाइट 2।22 लाख रुपए में पूर्णिया के एक एजेंसी डीलर से मुखिया जी ने क्रय किया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सोलर लाइट को स्थानीय एक दलाल ने आपूर्ति किया है। वैट के विषय में उन्होंने अनभिज्ञता प्रकट की। इधर सेलटैक्स विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि सोलर लाइट पर वैट केवल जिला प्रशासन द्वारा द्वारा जमा कराया गया है ।

राज एग्रोटेक कंपनी किशनगंज और सुपर मार्केटिंग कम्पनी किशनगंज द्वारा भी वैट जमा किया गया है। वहीं प्रखंड मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि हर हाल में प्रत्येक मुखिया को वैट मार्च तक जमा कर देना है। साथ ही बताया कि मानक के विपरीत गुणवत्ता विहीन सोलर लाइट क्रय करने वाले मुखियों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एमएनआरई द्वारा एप्रूब्ड सोलर लाइट की लाइफ पांच वर्ष होती है । सेल, भेल, टाटा वीपी, वेल और सालिड एमएनआरई द्वारा एप्रूब्ड सोलर लाइट कंपनियां हैं जिससे ही कसबा कलिया गंज के मुखिया को सोलर लाइट क्रय करना था।

नीतीश सरकार के प्रत्येक विभाग में है घोटाला: कलीम

सीबीआई जांच की हम मांग करते हैं। नीतीश सरकार सिर्फ शराब घोटाला में ही लिप्त नहीं है बल्कि हर विभाग इससे प्रभावित है। सिर्फ राजधानी का विकास दिखाकर पूरे बिहार का विकास दिखाना जनता को धोखा देना है। ये बातें लोजपा के जिलाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने एक बयान जारी करके कहीं और बताया कि खासकर अल्पसंख्यक मंत्रियों को यह बंधुआ मंत्री बना कर रखना चाहते हैं। ये अपने आपको विकास पुरुष का श्रेय प्रचार के माध्यम से लेना चाहते परंतु आने वाला समय में जनता ही बताएगी उन्हें विकास पुरुष या विनाश पुरुष का एवार्ड दिया जाए। बाढ़ से त्रस्त जनता अभी भी भटक रही है, बीपीएल घोटाला में यह सरकार पूरी तरह लिप्त है। जमाखोरों-कालाबाजारियों की बोलबाला ।

त्रुटिविहीन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच मई को : डीएम

निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये विशेष पर्यवेक्षक एस.के. वर्मा ने 22 फरवरी को जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मतदाता पहचान पत्र एंव त्रुटिविहीन मतदाता सूची के संबंध में जिले में अबतक हुई प्रगति की विधिवत समीक्षा की, पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की एवं आवश्यक निर्देश जारी किये। इस संबंध में पत्रकारों ने जब उनसे जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि मैं जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं, जानकारी देंगे जिला पदाधिकारी। मै पर्यवेक्षण हेतु आया हूं, मैने अबतक हुए कार्यो का पर्यवेक्षण किया है। बाद में पूछे जाने पर जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने पत्रकारों को बताया कि पर्यवेक्षक के साथ सार्थक बैठक हुई जिसमें मतदाता पहचान पत्र के साथ साथ फोटो युक्त मतदाता सूची को पूर्णत: त्रुटिविहीन बनाने पर बल दिया गया तथा निर्णय लिया गया कि युद्धस्तर पर कार्य हो जिससे किसी भी मतदाता को शिकायत का मौका न मिले और उनके पास जो मतदाता पहचान पत्र हो वह पूर्णत: त्रुटिविहीन पहचान पत्र हो।

पार्टी की मजबूती को ले कांग्रेस पार्टी ने की ताबडतोड़ बैठक

कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार मजबूत बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय तीसरी बैठक में नीतीश सरकार के वार्षिक बजट, और बिहार का विकास, नरेगा योजना, सूचना का अधिकार, आतंकवाद, सम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं को देते हुए बता रही है कि यदि केन्द्र सरकार की योजनाओं का 60 प्रतिशत राशि भी बिहार सरकार ईमानदारी से खर्च कर दे तो बिहार का कायाकल्प हो जाता । ठाकुरगंज के बाद कोचाधामन और किशनगंज में लगातार तीसरे दिन रविवार और सोमवार को बैठक आयोजित करके राजग और नीतीश सरकार की कमजोरियों से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारियों ने बिन्दुवार अवगत कराए।

वहीं स्थानीय नेता सादिक समदानी, पिन्टू चौधरी और बबलू इंतखाब ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट नहीं देने की भी मांग अपने संबोधन के दौैरान की। अंजूमन इस्लामिया कम्यूनिटी हाल चुड़ीपट्टी कुतुबगंज हाट मेंआयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन किशनगंज मो। इरशाद हुसैन एवं नवीन झा, सचिव प्रदेश कांग्रेसी कमेटी प्रमुख रूप से मौजूद थे । वहीं कोचाधामन आयोजित सम्मेलन में जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव शकील अहमद खान तथा प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन श्री हुसैन मुख्य रुप से संबोधित किए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान चलाने एवं पंचायत एवं वार्ड का भार युवाओं को सौंपने की अपील की है।

किशनगंज बैठक में जिला प्रवक्ता सजल कुमार साहा, कैलाश मोदी, सुरेन्द्र सिंह, प्रो। मतिउर्रहमान, अनिल आर्या, जुल्फेकार अंसारी, अरुण साहा, बिन्दु लाहोटी, ललित मित्तल, पिंटू चौधरी,सावेरा बेगम, चौधरी खलीकुज्जमां व अकबर तथा कोचाधामन की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एम। इसहाक आलम , सासंद प्रतिनिधि सह सेवा निवृत्त आईएएस हसनैन आलम, सादिक समदानी, पिन्टू चौधारी, बबलू इंतखाब,मो. असलम ,मुस्ताक आलम, प्रो. शफी अहमद, डा. महमूद आलम, मोइस्सर आलम,आफाक आलम,शाबीर आलम, सनाउल्लाह, रागीब आलम, जसीम अख्तर, मो. अकमल और सनाउल्लाह आदि के साथ सैकड़ों लोग भाग लिए। किशनगंज में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इशहाक आलम व कोचाधामन में प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन ने किया।

बसपा ने की ठाकुरगंज से विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा

बहन मायावती के नेतृत्व वाली उत्तरप्रदेश सरकार आज उत्तम है। यह बात सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक में बसपा के प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी ने ठाकुरगंज से बसपा प्रत्याशी की घोषणा करते हुए कहीं। बैठक ब्लाक रोड स्थित बसपा कार्यालय में पार्टी की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा कर रहे थे। श्री त्यागी ने ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा के संभावित उम्मीदवार के रूप में जिला महासचिव पांडव झा के नाम की घोषणा भी की। इससे पहले जिलाध्यक्ष दिलीप विद्यार्थी ने पार्टी से जूड़ने पर शमीम आलम का माला पहना कर वागत किया। बैठक को प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद झा, जिला महासचिव पांडव झा आदि ने सभी सम्बोधित किया। बैठक में संतोष राय, जीतेन्द्र साह, मीना देवी, अनैती देवी, मानती देवी, टेसा किस्कु, मंगली मुर्मु, शोभा पासवान, मीना देवी, महमूद आलम आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Monday, February 22, 2010

पार्टी की मजबूती को ले अंजूमन इस्लामिया में कांग्रेस ने की बैठक

अंजूमन इस्लामिया कम्यूनिटी हाल चुड़ीपट्टी कुतुबगंज हाट में एक कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मो. इरशाद हुसैन प्रभारी कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नवीन झा सचिव प्रदेश कांग्रेसी कमेटी प्रमुख रूप से मौजूद थे । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता युवा चेहरे को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन्होंने कांग्रेस को गांव गांव पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान चलाने एवं पंचायत एवं वार्ड का भार युवाओं को सौंपे। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जनों में प्रवक्ता सजल कुमार साहा, कैलाश मोदी, सुरेन्द्र सिंह, प्रो. मतिउर्रहमान, अनिल आर्या, जुल्फेकार अंसारी, अरुण साहा, बिन्दु लाहोटी, ललित मित्तल, पिंटू चौधरी, सावेरा बेगम, रिजन कुमार, मो. गुलाम, अबुल कलाम, बदरुद्दीन, तौसीफ अंजार, इमाम अली, योगेन्द्र बहादुर, विक्रम आदर्श, रिजवान, बेलाल, आमजद रजा, रिज्जो, नसीम अख्तर, वंशीधर साहा, अजय वैद, गौतम साहा, मुख्तार अली, आफताब आलम, सम्स कमर, चौधरी खलीकुज्जमां, अकबर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी इशहाक आलम ने किया।