Friday, February 5, 2010

नेपाल के उपप्रधानमंत्री ने किया मेची नदी पर पुल का शुभारंभ

नेपाल की राजधानी काठमंडू से लगभग छह सौ किलोमीटर तथा ठाकुरगंज- सिलीगुड़ी पथ से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित झापा जिला मुख्यालय में गुरूवार को नेपाल के प्रधानमंत्री विजय कुमार गच्छेदार ने 37 करोड़ नेपाली रुपए की लागत से मेची नदी पर बनने वाले आधा किलोमीटर पुल का शुभारंभ के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नेपाल के पर्यटन मंत्री शरद सिंह भंडारी, सहायक मंत्री भौतिक आवास कलवती पासवान, पूर्व गृहमंत्री कृष्ण प्रसाद सिरोहा, नेपाली कांग्रेस के सांसद भीमराज राजवंशी, सांसद भूपेन्द्र चौधरी, सांसद आशा देवी सांसद हेमराज तथा भारतीय नागरिकों में पूर्व केन्द्रीय राज मंत्री तस्लीमउ्दीन, भारत नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष सह 40 वर्षो से मेंची नदी पर पुल की मांग कर रहे भाई ताराचन्द धानुका, प्रमुख प्रतिनिधि मुश्ताक आलम मुख्य रुप से मौजूद थे।

इससे पहले नेपाल के उप प्रधानमंत्री श्री गच्छेदार के हवाले से ताराचन्द धानुका ने बताया कि भारत-नेपाल के बीच संपन्न समझौता के तहत हुलाकी मार्ग निर्माण योजना के अन्तर्गत 43 वें पुल के निर्माण के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री गच्छेदार ने भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के सामांतर 105 किलोमीटर सड़क आठ सौ करोड़ नेपाली रुपए से बन रही है। अररिया जिले के पलासी प्रखंड स्थित पथरा नदी और टेढ़ागाछ प्रखंड अन्तर्गत रेतुआ नदी पर भी नेपाल सीमा के अन्दर पुल बन रहा है। वहीं झापा जिले के दुकानदारों ने बताया कि यह पुल और सड़क बन जाने से किशनगंज से भी काडमांडू के लिए बसे चलने लगेगी जिससे बस का किराया और कम हो जाएगा।

प्रोजेक्ट तालीम की सिक्किम के सांसद ने सिंघिया गांव में किया उद्घाटन

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया गांव में पोजेक्ट तालीम का उद्घाटन सिक्किम लोकसभा क्षेत्र के सांसद पी.डी. राय,आई-इंपैक्ट की चीफ आफरेंिटंग अफसर श्रीमती निर्मला टंडन, सांसद पत्नी श्रीमती जीन राय और अनिल टंडन ने किया। इस अवसर पर आजाद इंडिया फाउंडेशन की अध्यक्ष साइदा बानो, निदेशक श्रीमती यूमेन हुसैन, मुखिया सिंघिया मोहम्मद रज्जाक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डा. जावेद आजाद इस अवसर मुख्य रुप से मौैजूद थे। शुभारंभ में सांसद श्री राय ने कहा कि वे इंजीनियरिंग किए। इसी विषय में डाक्टरेट की डिग्री ली। खूब रुपए कमाएं। इस बीच यह बात कचोटती रही है कि हम-दूसरों को भी अपना जैसा कैसे बनाएं। इसी सोच के बाद आईआईटी इलाहाबाद और आईआईएम से 1978 में निकले इंजीनियरों ने आई-इम्पैक्ट नामक संस्था बनाकर कभी भी स्कूल नहीं जाने वाली बच्चियों को स्कूली शिक्षा ही नहीं उच्च शिक्षा दिलाने की शुरूआत की।

उन्होंने बताया कि किशनगंज में आज बीसवें पोजेक्ट तालिमा केन्द्र का उद्घाटन आजाद इंडिया फाउंडेशन किशनगंज के सहयोग से किया गया। इससे पहले यूपी के सीतापुर जिले से पधारे अनिल टंडन ने कहा कि उनका लक्ष्य किशनगंज जिले में इस प्रकार के 40 केन्द्र खोलने का है। वहीं चीफ आपरेटिंग अफसर श्रीमती निर्मला टंडन ने कहा कि बच्चियों के पढ़ाने से पूरा परिवार ही नहीं आने वाली पीढ़ी भी सुशिक्षित होगी, इसलिए वे लोग बच्चियों की तालीम पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इससे पहले तालीम केन्द्र की बच्चियो ने घूंघट गीत के माध्यम से प्रेरक गीत सुनाया।

विकास योजनाओं में लूटखसोट नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: चौबे

बिहार ग्राम गौरव यात्रा सह स्वच्छता जन जागरण अभियान के अन्तर्गत ग्राम स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे गुरूवार को किशनगंज में तीन महती सभा को संबोधित किया और कहा कि विकास योजनाओं में लूट-खसोट बर्दाश्त नही किया जाएगा। वे किशनगंज प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय ढेकसरा, मध्यविद्यालय कन्हैयाबाड़ी और विशनपुर हाट में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौैरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक सवाल पर जानकारी दी कि विशनपुर, सोन्था और कोचाधामन में ठप स्वच्छ जल आपूर्ति योजना को शीघ्र चालू कराया जाएगा। इससे पहले विधानपार्षद डा.दिलीप कुमार जायसवाल ने लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री चौबे का स्वागत करते हुए कहा कि विगत चार वर्षो में जिले का तेजी से विकास हुआ है । उन्होंने कहा कि इसी गति से गत 62 वर्षो में भी जिले और प्रदेश का विकास हुआ होता तो आज किशनगंज और बिहार देश ही नही विदेशों में को कोई सानी नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिले का कोई भी कोना नही बचा है,जहां विकास की किरण नहीं पहुंची हो । साथ उन्होंने कहा कि आवाम को इस समय ज्यादातर शिकायत विकास योजनाओं में लूट-खसोट से है। इस अवसर भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार दूबे, जदयू के जिला उपाध्यक्ष शकील अख्तर, भाजपा नेता हैदर नौशाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि मजगावां अताउर रहमान, उप मुखिया मंजूर आलम, तेघरयिा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रागीब आलम, गणमान्य नागरिक महेशर आलम आदि मुख्य रुप से मंच पर मौजूद थे। मंच का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता शमीम अमहद और अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कोचाधामन दयानंद मंडल ने किया ।

जिले के सभी थाना क्षेत्रं में सघन वाहन चेकिंग शुरू

पुलिस अधीक्षक डा. चौरसिया चन्द्रशेखर आजाद ने वहानों की चोरी व अपराध पर अंकुश लगाने को ले जिले के सभी थानेदारों को सघन वाहन चेकिंग का तल्ख निर्देश जारी किया है। छोटी वाहन का चेकिंग पांज बजे शाम से सात बजे शाम तक ही कि जायोगा। निर्देश प्राप्त होते ही संबंधित थानेदारों ने गुरूवार से सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दिया है। इसीक्रम में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला की नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौरहों में वाहन चेकिंग शुरू कर दिया है। चेकिंग में खुद टाउन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, कनीय अवर निरीक्षक भोला सिंह दल-बल के साथ जुट गए है।

सांसद के जरिये काग्रेस महासचिव राहुल को सौंपा मांग पत्र

समाज सेवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. जरीफ ने पिछले दिनों काग्रेस महासचिव राहुल गांधी को किशनगंज आगमन के दौरान उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा एवं जिले की भोगौलिक, समाजिक, आर्थिक, व अन्य क्षेत्र में पिछड़ेपन के कारणों को रखते हुए समुचित पहल का आग्रह किये । मांग पत्र स्थानीय सांसद मौलाना असरारूल हक के माध्यम कांग्रेस महासचिव श्री गांधी को सौंपा गया । मांग पत्र मे मुख्य रूप से सुरजापूरी मुसलमानों को एनेक्सर -1 घोषित करने, ए एम यू की शाखा खोलने, जूट मिल की स्थापना करने, वेहतर स्वास्थ्य सेवा व हास्पीटल चालू करने विद्युत आपूर्ति सुचारू के साथ-साथ कृषकों की समस्याओं के ठोस निदान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय सर्वागीण हित को लेकर स्थानीय सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल करने जैसी बात शामिल है ।

Thursday, February 4, 2010

अलीगढ़ विश्वविद्यालय किशनगंज में खुलना चाहिए : विधायक

विकास के लिए बुनियादी जरूरत है शिक्षा। इसके लिए किशनगंज में विश्वविद्यलय व इंजीनियरिंग कालेज आदि खुले बगैर संभव नहीं है। यह मुकाम पाने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय खुलना नितांत आवश्यक है। ये बातें बुधवार को विधायक अख्तरूल इमान ने अपने आवास में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही। श्री इमान ने साफ करते हुए कहा कि मेरे द्वारा विधान सभा में लाये गए गैर सरकारी संकल्प संख्या- 219/2009 के अलोक सदन में मुख्यमंत्री की उपस्थित में मानव संसाधन मंत्री आश्वस्त करते हुए कहा था कि भूमि अधिग्रहण जिला प्रशासन द्वारा कर लिया गया है।
लेकिन आयुक्त पूर्णियां द्वारा जिलाधिकारी से एएमयू के लिए प्रस्तावित भूमि का नामांतरण अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से या बिहार सरकार के नाम से, स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। प्रश्न के आलोक में आज मानव संसाधन सचिव व एएमयू के कुलपति पी।के।अब्दुल अजीज के साथ पटना में बैठक होगी। श्री इमान ने कहा कि बंगाल और उड़ीसा एएमयू की शाखा के लिए सारी शर्ते संबंधित सरकार पूरी कर दी है लेकिन बिहार सरकार अब तक कागजी खानापूर्ति में ही लगे हुए है।
उन्होंने यूनीवर्सिटी के विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा को राजनीति से न जोड़े। बल्कि किशनगंज के छात्र-छात्रों के भविष्य के मुतल्लिक सोचे। श्री इमान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक यूपीए वन के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए जो भी योजना पास किया गया था उसे सरजमीन पर यूवीए टू नहीं उतार सकी है। उन्होंने कहा कि एएमयू शाखा खोलने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए।

नेपाल के प्रधानमंत्री आज करेंगे शिलान्यास

नेपाल के उपप्रधानमंत्री विजय कुमार गच्छेदार गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद भद्रपुर में मेची नदी में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में नेपाली उपप्रधानमंत्री के अलावे किशनगंज के सांसद असरारुल हक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, प्रमुख नूरजहां बेगम, भारत नेपाल मैची संघ के अध्यक्ष ताराचंद धानूका आदि शक्सीयत भी मौजूद रहेंगे। पंचायत समिति सदस्य गणेश राय ने बताया कि गुरुवार को प्रात: 10 बजे मेची नदी के किनारे भारत सरकार के सहयोग से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास नेपाली उपप्रधानमंत्री करेंगे।

भारत-नेपाल के जिलास्तरीय अधिकारियों की शीघ्र होगी बैठक : डीएम

नक्सली समस्या तथा भारत नेपाल सीमा पर बेहतर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारत(किशनगंज) एवं नेपाल झापा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की शीघ्र ही आयोजित होगी बैठक जिसमें संभावित नक्सलवाद एवं उससे उठने वाली संभावित समस्याओं तथा विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने पर होगा विचार। यह जानकारी जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने दी। श्री अहमद 3 फरवरी को संभावित नक्सली समस्या पर ठोस निगरानी रखने के लिए बुलाई गई बैठक में सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में नक्सलवाद से संबंधित कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिर भी हमें सीमा पर निगरानी बनाये रखने के लिए पूरी निष्ठा से सुरक्षा प्रहरियों को तैनात सजग बनाये रखना है। उन्होंने विशेष रूप से भारत नेपाल सीमा पर स्थित जिले के तीन ठाकुरगंज, दिघलबैंक एवं टेढ़ागाछ प्रखंडों के थाना प्रभारियों को सचेत किया कि वे अपनी सजगता बनाये रखें। आज की बैठक में आरक्षी अधीक्षक डा। चौधरी चंद्रशेखर आजाद, सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा, सीमा सशस्त्र बल के समादेष्टा, जिला मुख्यालय में पदस्थापित आरक्षी उपाधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी आर.एन. सिंह समेत आरक्षी बल के तथा गुप्तचर के संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

Wednesday, February 3, 2010

यूथ कांग्रेस में नहीं चलेगा परिवारवाद

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जनाधार वाले युवाओं को पद और सम्मान मिलेगा। परिवारवाद और पहुंच वालों का युग समाप्त हो चुका है। वे आज प्रमंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों को स्थानीय खगड़ा स्टेडियम में संबोधित कर रहे थे। लगभग एक घंटे तक अलग-अलग दो सेमीनार को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से वादा किया कि कांग्रेस युवाओं की पार्टी है। युवा कांग्रेस का चुनाव प्रक्रिया शुरू है। इसमें जो युवा जीतकर आएंगे उन्हें ही पार्टी में पद और सम्मान मिलेंगा। वहीं अल्पसंख्यक युवाओं से मिलने के बाद उनकी मांग पर आस्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के हित में सच्चर कमेटी को लागू करने के लिए प्रक्रिया जारी रखी है। साथ ही कहा कि किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा स्थापित करने में वे अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी किशनगंज में चार बजे पहुंचे और पांच बजे चले गए। हजारों लोग स्टेडियम के बाहर तथा खगड़ा हवाई अड्डे के रास्ते में उनका एक झलक पाने के लिए पलक पावंड़े बिछाए खड़े थे। राहुल गांधी के काफिले में स्थानीय सांसद मौलाना असरारुल हक काशमी और बहादुरगंज के विधायक तौशीफ आलम भी शामिल थे।

यूथ कांग्रेस सम्मेलन में युवाओं से आगे आने का राहुल ने किया आह्वान

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मंगलवार को खगड़ा स्टेडियम में कहा कि संगठन में अथवा चुनाव में हम किसी को ऊपर से थोपने के पक्षधर नहीं। अब जो सक्रिय कार्यकर्ता होंगे, जमीन से जुड़े होंगे, उन्हें ही मिलेगी प्राथमिकता क्योंकि मैं प्रत्याशियों को थोपने में विश्वास नहीं करता। श्री गांधी स्थानीय खगड़ा स्टेडियम में 2 फरवरी को युवा कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ही अन्य प्रदेशों में जाकर वहां की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करते हैं, अधिक संख्या में आइएएस एवं आईपीएस आफिसर बनते हैं लेकिन स्वयं अपने राज्य को सुदृढ़ करने में सक्रियता नहीं दिखाते।

अंग्रेजी नहीं, हिन्दी में करिए सवाल , सभी लोग समझ सकेंगे

अंग्रेजी नहीं हिन्दी में सवाल कीजिए, जिससे सभी लोगों की समझ में बात आ सके। आपके सवाल से मुझे शक होता है कि आप कांग्रेसी नहीं हैं। नहीं-नहीं मैं कांग्रेस पार्टी का संिक्रय कार्यकर्ता हूं। यह सवाल- जवाब अल्पसंख्यक यूथ सम्मेलन का है। इस सम्मेलन को राहुल गांधी को तीस मिनट संबोधित करना था, लेकिन उन्होंने केवल छ-सात मिनट ही इस सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले वे मंच पर पहुंचे और अल्पसंख्यक यूथ वर्ग से हाथ हिलाते हुए सवाल करने को कहा।
इसी बीच एक नकली सक्रिय कांग्रेसी ने माइक मांगकर सवाल किया कि किशनगंज का एक इंजीनियंिरंग छात्र राजस्थान से लापता हो गया है, उसके लिए आप क्या करेंगे । इसके बाद माइक दूसरे नकली सक्रिय कार्यकर्ता ने सवाल किया कि बिहार सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध करा देने के बावजूद अलीगढ़ मुस्लिम शाखा किशनगंज में क्यों नहीं खुल रही है, तीसरा सवाल आया कि बिहार से एक मात्र अल्पसंख्यक सांसद की जीत हुई है और आज तक उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया है। चौथा सवाल आया कि सच्चर कमेटी से जुड़ा था जिस पर राहुल गांधी ने कहा मुझे सवाल पूछने वालों पर शक हो रहा है।
आप कांग्रेस के सक्रिय सदस्य नहीं है, पेशेवर लगते हैं। साथ ही आश्वस्त किया कि बिहार सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध करा देने पर किशनगंज में अलीगढ़ विश्वविद्यालय की शाखा स्थापित कराने का वे प्रयास करेंगे। सच्चर कमेटी को लागू करने की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपने लोगों को मंत्री बनाने की कोई होड़ नहीं है। इसी के साथ वे युवाओं के बीच पहुंचकर हाथ मिलाकर चले गए। वे अल्पसंख्यक यूथ सम्मेलन में तीस मिनट के स्थान पर छह-सात मिनट ही रहे। गौरतलब है कि राहुल गांधी को किशनगंज में 3।20 बजे पहुंचना था और वे यहां पर चार बजे पहुंचे और पांच बजे रवाना हो गए।

मध्य विद्यालय टप्पूहाट में आयोजित किया गया बाल मेला

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय टप्पूहाट के प्रांगण में संकुल स्तरीय बाल मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें कुल अठारह प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच दौड़, गणित दौड़, सुई धागा रेस, बिस्कुट रेस, समूह नृत्य व समूह गान आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा द्वारा पारितोषिक दिए गए। इस अवसर पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव आनंदी प्रसाद सिंह, संचालक मिथिलेश मोहन झा, समन्वयक आदिल गफ्फार, श्याम कुमार व शक्ति कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी।

ईट उद्योग मालिको ने मजदूरों के हित में लागू किया भविष्य निधि योजना

ईट उद्योग में कार्यरत मजदूरों को प्रमंडल के सभी जिले में भविष्य निधि का लाभ मिल रहा है। यह दरियादिली 168 ईट उद्योग मालिकों ने दिखाई हैं। यह तीन वर्ष के अन्दर और बढ़ गई होगी। यह बात हिन्द खेत मजदूर पंचायत के प्रदेश महासचिव अलीमुद्दीन ने दी ं। श्री अलीम वर्ष 2003 से प्रमंडल के 480 ईट भठ्ठों पर कार्यरत मजदूर और कर्मियों के हित की जानकारी देते हुए बताया कि वे समाज के सहयोग से ठाकुरगंज प्रखंड में एक दशक से मजदूरों के बच्चों के लिए नि:शुल्क स्कूल और व्यस्क बालिकाओं के लिए सिलाई-कटाई का हुनर सिखाने के लिए केन्द्र चला रहे हैं । उन्होंने एक विशेष भेंट में बताया कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ व्यक्ति में वहीं संबंध है जो कार और चालकों के बीच में है। इससे पहले उन्होंने सहायक आयुक्त भविष्य निधि उप क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर के हवाले बताया कि आज से तीन वर्ष पहले पूर्णिया प्रमंडल के 480 ईट भट्ठा थे जिसमें 168 पर भभिष्य नधि योजना लागू कर दी गई है ।
उन्होंने कहा कि इससे पहले 29 अगस्त 2003 तक 15 ईट भट्ठों पर भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण अधिनियम 1952 से आतृप्त किया गया था । वहीं सात जून 2007 को भविष्य निधि संगठन श्रम मंत्रालय भारत सरकार ने पत्र संख्या एसआरओ/वीजीपी /ईवी/ एच 07 /56 में जानकारी दी कि168 ईट भठ्ठों पर भविष्य निधि योजना से आतृप्त किया गया हैं। गौरतलब है कि बातचीत के दौरान ठाकुरगंज प्रखंड के शालगुड़ी गांव स्थित उनके ईट भट्ठा मजदूर स्कूल में सात-आठ बालिकाएं सिलाई कटाई का हुनर सीख रही थी । इन्हीं में से एक बालिका तबस्सुम आरा व ममता कुमारी ने बताया कि मौसम ठीक रहने पर प्रतिदिन 15 बालिकाओं को उन लोगों के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

मध्य विद्यालयों में तेजी से बढ़ रही है बालिकाओं की संख्या

सुशिक्षित समाज का अभियान गति पकड़ रहा है। गांवों में भी बालिकाएं उच्च शिक्षा के प्रति जागरुक हो गई है । यह बात मंगलवार को मध्य विद्यालय समेसर के प्रधानाध्यापक ने दी और बताया वर्ग आठ में 24 छात्राएं, वर्ग सात में तीस छात्राएं नामांकित हैं, वहीं वर्ग छह में 37 छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने बताया कि सभी 91 छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिक योजना के तहत चेक प्रदान किया गया है। इससे पहले उन्होंने बताया कि चेक प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सपन कुमार सिन्हा व मुखिया अंजीला बेगम ने छात्राओं के बीच वितरित किया। विद्यालय के कक्षा छह की 37, सप्तम की 30 और अष्टम वर्ग की 24 बालिकाओं को योजना के तहत प्रति छात्रा सात सौ रुपये का चेक प्रदान करते हुए पोशाक व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दिया गया । मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना की लाभुक छात्राएं इस दौरान चेक पाने के उपलक्ष्य में खुश थी। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक जहीदुर्रहमान, शिक्षक प्रदीप सिन्हा, मो. खालीद, श्रवण सिन्हा, मनोज कुमार, सनोवर प्रवीण, सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र गणेश, मुखिया प्रतिनिधि शमीम आलम, सदस्य कैश राजा व संजय सिन्हा सहित अभिभावक गण मौजूद थे।

Tuesday, February 2, 2010

राहुल गांधी का दौरा आज, तीन बजे पहुंचेंगे किशनगंज खगड़ा स्टेडियम

भारत के सर्वाधिक अल्पसंख्यक बहुल जिले में एक, किशनगंज में पहली बार राहुल गांधी दो फरवरी को तीन बजकर बीस मिनट पर लगभग 1।20 घंटे के लिए यहां पहुंच रहे हैं, जिससे युवाओं में उनकी एक झलक पाने की लहर चल रही है। यह उसी प्रकार की लहर है जैसे 90 के दशक में मंडल एवं कमंडल की आंधी में कांग्रेस के मजबूत वोट बैंक दलित एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस का साथ छोड़ कर चले गए थे। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह सांसद मौलाना असरारुल हक के कार्यालय प्रतिनिधि फैयाज आलम और सादिक समदानी ने बताया कि राहुल के इस दौरे से कांग्रेस फिर अस्सी के दशक में पहुंच गई है जो मंडल एवं कमंडल के मुद्दे की राजनीति के चलते सन 1990 में हासिए पर चल गई थी ।

युवा व मध्य वर्ग राहूल की छवि के रुप में स्वयं को देख रहा है। इसके साथ ही सच्चर कमेटी की सिफारिश, सूचना का अधिकार और नरेगा जैसी योजनाओं को भी राहुल गांधी से जोड़ा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी भी अल्पसंख्यकों की राजनीति करते हुए यहां पर अल्पसंख्यक सम्मेलन कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी। के। ठाकुर जिन्हें गत लोकसभा चुनाव के समय पूर्णिया से बतौर पर्यवेक्षक उत्तरप्रदेश भेज दिया गया था,ने बताया कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र सहित पूरा सीमांचल शुरूआती दौर से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है।

श्री ठाकुर ने कहा कि पूरा सीमांचल राहुल गांधी के इस दौरे को आशा भरी निगाहों से उत्साह के साथ देख रहा हैं। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि 1957 से 1989 के बीच हुए आठ संसदीय चुनाव में छह बार कांग्रेसी उम्मीदवार किशनगंज से जीत कर दिल्ली पहुंचे हैं जिनमें 1957 एवं 1962 में मो. ताहीर, 1971 में जमीलुर रहमान, 1980 एवं 1984 जमीलुर रहमान तथा 1989 में एम.जे. अकबर साहब । गौरतलब है कि राहुल गांधी 50 मिनट के अंदर दो सेमीनार को संबोधित करेंगे।

विधायक ने किया सोन्था में मुख्यमंत्री सेतु के निर्माण का शिलान्यास

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन्था स्थित पुनांस गांव में मुख्यमंत्री सेतु योजना अंतर्गत शाहटोला पुनांस से आमबाड़ी जाने वाली सड़क पर 24 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी पुल का शिलान्यास स्थानीय राजद विधायक अख्तरूल ईमान ने सोमवार को किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद थे । इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता मास्टर अबुल फतेह ने किया । वहीं विधायक श्री ईमान ने जानकारी दी कि इस पुल के निर्माण हो जाने से इस पंचायत से लगभग चार गांव की संपर्क हो जुड़ेगा । इस पूरे कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष मुजाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि मौलाना जहांगीर आलम, सोन्था पंचायत समिति सदस्य उबेद आलम, जमील अख्तर, डा. प्रवेज, जमालउद्दीन, युवा नेता तसनीफ अहमद, वकार अहमद, मो. ताहिर, मिकाई, जियाउर्रहमान, छोटू, कैरीबीरपुर पंचायत अध्यक्ष डा. बाबूल रसीद, शहजाद आलम, मतीन, मोजीब, रईसउद्दीन, जमाल अख्तर, मो. दानिश सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

राहुल गांधी की हाईटेक चुनाव प्रणाली युवाओं को आयी पसन्द

यूथ कांग्रेस का चुनाव कराने के लिए राहुल गांधी द्वारा अपनायी गई हाईटेक प्रणाली राजनीति में उतरने का एक शानदार अवसर युवाओं को नजर आ रहा है। इस बात का प्रमाण है जिला मुखिया संघ के प्रवक्ता सह यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पिन्टू चौधरी द्वारा बतौर संभावित प्रत्याशी लोक सभा युवा मोर्चा अध्यक्ष को ले एक हजार युवकों को सदस्य बनाना। इसी प्रकार यूथ कांग्रेस के विधानसभा युवा मोचा अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी पौआखाली के मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू द्वारा तीन सदस्य बनाना। जिला कांग्रेस पार्टी के सदस्यों में भी कम उत्साह नहीं है।
ठाकुरगंज से विधानसभा प्रत्याशी के दावेदार सह सांसद मौलाना असरारुलक हक काशमी के दिल्ली स्थित कार्यालय प्रतिनिधि फैयाज आलम द्वारा तीन सदस्य बनाना, कोचाधामन से विधानसभा प्रत्याशी सादिक समदानी द्वारा एक हजार सदस्य बनाना, कोचाधामन से ही विधानसभा प्रत्याशी सह मुखिया प्रतिनिधि जफर असलम द्वारा तीन सौ सदस्य बनाना। इसी प्रकार का उत्साह बहादुरगंज से विधायक तौैसीफ आलम, दिघलबैंक प्रखंड से प्रमुख इम्तियाज आलम, कांग्रेस के प्रखंड अध्धक्ष ब्रजमोहन झा, उर्फ बमभोल झा और किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक डा। जावेद आजाद और प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद प्रतिनिधि जहांगीर आलम द्वारा भी दिखाया गया है।
इस बावत जारी एक बयान में संयुक्त रुप से जानकारी दी गई है कांग्रेस पार्टी देश के अन्दर एक ऐसी पहली पार्टी है जो 18 से 35 वर्ष के सदस्यों के बीच से संभावित यूथ मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष से लेकर लोकसभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के चुनाव तक का आवेदन फार्म बेवसाइड पर आनलोड करने तथा निवास प्रमाणपत्र और आयु प्रमाणपत्र को लोकसभा रिटर्निग अफसर या विधानसभा एनरोलमेंट कोआडीनेटर के पास उस आवेदन फार्म को जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2010 निर्धारित है।

छात्राओं के बीच विधायक तौसीफ ने वितरण किया साइकिल

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया उच्च विद्यालय की छात्राओं को स्थानीय विधायक तौसीफ आलम द्वारा सोमवार को साइकिल वितरण किया गया। कुल लाभान्वित छात्राओं की संख्या 98 है लेकिन आपूर्ति न हो पाने के कारण सोमवार को मात्र 56 छात्राओं को ही साहकिल दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक जफरउद्दीन, जहूर आलम, रिजवान अहमद, रईस आजम, महमूद आलम, सईद के साथ दर्जनों अभिभावक व संकुल के लगभग सभी शिक्षक मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी कोई चूक, प्रशासन की चौकसी : डीएम

कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी कोई चूक, उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। एसपीजी के जवान पहुंच गये हैं, उनके अतिरिक्त पुलिस बल के तीन सौ जवानों को भी जगह जगह पर तैनात रहने तथा हरसंभव चौकसी बरतने के आदेश दिये गये हैं। यह जानकारी जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने दी। इससे पहले उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ खगड़ा स्टेडियम का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम खगड़ा स्टेडियम आयोजित होगा। वे यहां दो फरवरी को पहुंचेंगे।

स्वर्गीय मतीन थे एक अंजुमन, जलाया इल्म का चिराग :सांसद

स्वर्गीय अब्दुल मतीन सलाफी एक अंजुमन थे। उन्होंने इल्म और दीनी चिराग गरीब बस्तियों में जलाकर जो काम शुरू किया था,उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार की जननी लोभ-लालच है जिसे धार्मिक शिक्षा देकर ही दूर किया जा सकता है, जिस काम को मदरसा के शिक्षक कर रहे हैं और मतीन जी भी अपनी अनूठी सोच से यहीं काम कर रहे थे। यह बात स्थानीय सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी ने कहीं। वे 31 जनवरी को स्थानीय तौहीद इजूकेशनल ट्स्ट में स्वर्गीय अब्दुल मतीन सलाफी पर आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। सेमीनार की अध्यक्षता स्वर्गीय मतीन के पुत्र मतीउर रहमान ने किया।
सेमीनार को सांसद श्री हक के अलावा विधानपार्षद डा। दिलीप कुमार जायसवाल,नप उपाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन,आल इंडिया यूथ के कांग्रेस दिल्ली के सचिव अब्दुल गांधी, आल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव अब्दुल हन्नान, बिहार कांग्रेस पार्टी के महासचिव डा. शकील अहमद खान, जामियत ए अहले हदीश के सचिव मौलाना अजगर मदानी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एम. इसहाक आलम, जदयू के जिलाध्यक्ष प्रो. बुलन्द अख्तर हाशमी, तौहीद ट्रस्ट के पदाधिकारी अब्दुल रसीद आदि दर्जनों गणमान्य विद्वानों ने संबोधित किया और सभी ने एक जुबान से स्वर्गीय श्री मतीन को विशिष्ट सोच का व्यक्तित्व बताया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सादिक समदानी, वार्ड पार्षद मोहम्मद युसुफ अली, मुर्शरत इकबाल, राहत संस्था की तरफ से निहाल अख्तर और विधायक अख्तरुल ईमान के प्रतिनिधि मोहम्मद इदू सहित हजारों विशिष्ट व्यक्ति सेमीनार में मौजूद थे।