Thursday, January 28, 2010
जिले में उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया 61 वां गणतंत्र दिवस
जिले के विद्यालयों एवं मदरसों में स्वास्थ्य शिविर लगावें : डीएम
जिले में सर्वशिक्षा अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी फेराक अहमद ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु पूरी निष्ठा से काम करें, इस हेतु सरकार द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को सफल बनावें, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 96 प्राथमिक विद्यालयों जो भवन नहीं है, उनके भवन निर्माण हेतु जमीन की प्राप्ति तथा भवन निर्माण की दिशा में सार्थक पहल करें, सिविल सर्जन सामान्य विद्यालयों के साथ साथ जिले के सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में भी स्वास्थ्य शिविर लगावें, छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा दें, विटामीन आयरन आदि की गोली उपलब्ध करावें। श्री अहमद अपने 23 जनवरी को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित सर्वशिक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक में सदस्यों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने रेजिडेक्सियल ब्रिज कोर्स हेतु चलाये जाने वाले नये 17 केन्द्रों का चयन करते हुए उन्हें अनुमोदन हेतु बिहार सरकार के शिक्षा परिषद के पास भेज दिया। उन्होंने कहा कि जिले को सर्वशिक्षा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता हेतु जो 47 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है उनका सही उपयोग हो। जिला शिक्षा अधीक्षक रविन्द्र शर्मा ने उन्हें बताया कि अभी तक 37 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, उन्होंने अपनी उपलब्धियों को संतोष जनक बताया।
संदिग्ध अपराधी के साथ एसआई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
कोचाधामन थाना अंतर्गत 26 जनवरी को कोचाधामन थाना के एक एएसआई अनिल कुमार और एक जमानती अभियुक्त बाबूल को एक बुढि़या को पीटते समय पकड़कर मध्य विद्यालय चूनामारी में बंद कर दिया जिसे पुलिस इस्पेंक्टर पारसनाथ सिंह और स्थानीय विधायक अख्तरूल ईमान मौके पर पहुंचकर मुक्त कराए हैं। विधायक श्री ईमान ने मौके पर पुलिस की कड़ी भर्त्सना किया। इस बावत पीड़ित महिला के तरफ से एक प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गयी है। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध चरित्र के व्यक्ति को बैठाकर एसआई श्री कुमार एक चोरी की घटना के अनुसंधान करने के लिए ग्राम पंचायत मोधो के चुनामाड़ी गांव में गए और संदिग्ध चोर की मां जो भीख मांग कर गुजारा करती है,उससे उसके बेटे के विषय में पूछताछ की और नहीं बताने पर मारा-पीटा। जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एएसआई श्री कुमार और संदिग्ध चोर को पकड़कर चुनामाड़ी मध्य विद्यालय में ले जाकर बंद कर दिया ।
यह खबर पाते ही पुलिस इंस्पेक्टर श्री सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को ग्रामीणों से मुक्त कराया। खबर लिखे जाने तक संदिग्ध अभियुक्त को पुलिस हिरासत में ले रखा है। इस अवसर पर विधायक श्री ईमान ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर डाकू को गाड़ी में बैठाकर स्वयं पुलिस चोरी की घटना का अनुसंधान करें,यह अत्यन्त निंदनीय घटना है, जो सुशासन में ही संभव है। । इस बावत कोचाधामन थाना में एक मामला दर्ज कराने की जनाकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने दी है। वहीं एसपी डा। चौरसिया चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि यह घटना अत्यन्त दुखद है, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जायेगी । साथ ही बताया कि वृद्ध महिला का मेडिकल कराया गया है, जहां डाक्टर ने खरोंच लगने की बात कहीं है।
विधायक ने 22 लाख लागत से भवन निर्माण का किया शिलान्यास
प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ी उच्च विद्यालय प्रांगण में 26 जनवरी को स्थानीय राजद विधायक अख्तरूल ईमान ने हजारों लोगों की मौजूदगी में विशेष केन्द्रीय सहायता के तहत कोचाधामन प्रखंड के सिंघाड़ी पोखड़िया किसान उच्च विद्यालय में भवन निर्माण का शिलान्यास किया, जो 22 लाख की राशि से बनेगा । इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च विद्यालय बिशनपुर, सोन्था, अलता के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर विधायक प्रखंड प्रतिनिधि शहजाद कौसर, प्रखंड अध्यक्ष मुजाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि मंसूर आलम, मजकूरी मुखिया ओमप्रकाश झा, पैक्स अध्यक्ष अपसार आलम, कैरीबीरपुर अध्यक्ष डा. बाबुल रसीद, शहजाद आलम, सोयेब आलम, मतीन, अंजार आलम, नैयर आलम सहित अन्य सभी मौजूद थे।
बेरोजगारों को बैट्री बनाने के हुनर सिखाया इंजीनियर
मवेशी तस्करों का सुगम रास्ता बना किशनगंज, एजेंसी अनभिज्ञ
तमाम सरकारी तामझाम एवं विभिन्न एजेंसियों की सक्रियता के बावजूद किशनगंज में तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही। यह व्यवसाय लगातार फलताफूलता दीख रहा है। चाहे यह अन्य वस्तुओं की तस्करी हो या फिर निरीह पशुओं की। किशनगंज के रास्ते पशु तस्करी बदस्तूर जारी है। पशु तस्कर इतना दबंग हो गए है जिसका प्रमाण तब मिला जब पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल स्थित ग्वालपोखर के विधायक अली इमरान रम्ज उर्फ विक्टर को पशु तस्करों के इशारे पर मवेशी से लदा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रविवार की देरशाम को कुचलने का प्रयास किया।
स्थिति को भांप कर विधायक ने अपनी गाड़ी किसी तरह से सुरक्षित कर किशनगंज के पुलिस को मोबाइल में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के गश्ती दल ने तस्कर को हिरासत में लिया और ट्रक संख्या ए।एस। 17 बी 0537 को जब्त कर थाना लाया गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो मवेशी से भरा देख सब भौंचक रह गए। उधर विधायक ने किशनगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं गिरफ्तार तस्कर सिरजुद्दीन ने कई राज से पर्दा भी उठाया। उन्होंने इस धंधे में पांजीपाड़ा के कई तस्कर व कई सफेदपोशों का नामों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिहार के डंगराहा बायसी और पश्चिमबंगाल के दालकोला और मल्लिकपुर से मवेशी से भरा 10 से 15 ट्रक किशनगंज के रास्ते असाम और पश्चिमबंगाल के बंगलादेश बोर्डर तक पहुंचाया जाता है, जहां से सभी पशु बंगलादेश भेज दिया जाता है।
पशु तस्करों द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन सरेआम करता है लेकिन इसके रोकथाम के लिए जुटे गई एजेंसी तस्करों के कठपुतली बनकर रह गए है। यहां एक कहावते सटीक बैठता है का पर करू सिंगार पिया मोर आनहर। यहां बताते दे किए लगभग एक माह पूर्व अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कामनी बाला ने भी मवेशी तस्करों पर नकेल कसने का प्रयास किया था, तस्करी का मवेशी सहित एक ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की थी। लेकिन तस्कर के उंचे पहुंच के कारण कार्रवाई सिफर रहा।
Wednesday, January 27, 2010
ईट उद्योग में कार्यरत मजदूरों को मिल रहा भविष्य निधि का लाभ
पशु तस्करों पर कसा जायेगा शिकंजा : एसपी
पशु तस्करों पर कसा जायेगा शिकंजा। यह बात एसपी डा.चौरासिया चन्द्रेखर आजाद ने कहीं। वे 24 जनवरी की रात को पश्चिम बंगाल के मनौरा से बैठक कर वापस आ रहे ग्वालपोखर के नव निर्वाचित विधायक अलीम इमरान रम्ज उर्फ विक्टर की शिकायत पर उन्हें आश्वस्त कर रह थे। इससे पहले उन्होंने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बोलेरो गाड़ी को कुचलने का प्रयास मवेशी तस्करों के इशारे किया गया गया है। पशु से लदा ट्रक नंबर एएस 17 बी 0537 ट्रक चालक ने यह यह अंजाम देने का प्रयास कर रहा था। इस बावत विधायक ने किशनगंज थाना में तस्कर सिराजुद्दीन के अलावे अज्ञात अन्य पशु तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। विधायक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा पशु तस्कर के चक्कर में तेज रफ्तार से भागम-भाग करते ट्रक किसी राहगिरों का जान भी ले सकते हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैै। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ट्रक के अंदर मवेशी जाता है लेकिन पुलिस व अन्य एजेंसियों को पता तक नहीं चलता। ऐसे तो मवेशी के आड़ में हथियार व अन्य मादक पदार्थो की बड़ी खेप बड़ी आसानी से ले जाया जा सकता है। उन्होंने पशु तस्करी सहित अन्य तस्करों के संदर्भ में बिहार सरकार को एक पत्र लिखने की भी बात कही।
नेपाल के उपप्रधानमंत्री के उपस्थिति में चार फरवरी से बनेगा पुल
भारत नेपाल के बीच भारतीय कस्टम विभाग के दो पुल हैं और तीसरे पुल का शुभारंभ चार फरवरी 2010 को दिन के ग्यारह बजे नेपाल के भारत नेपाल एवं नेपाल भारत मैची संघ के सदस्यों एवं दोनों देशों की आम जनता तथा नेपाल के उपप्रधानमंत्री विजय गच्छदार एवं बिहार ठाकुरगंज के विधायक सह पर्यटन द्योग समिति के अध्यक्ष गोपाल कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में होगा। यह जानकारी सूरजापुरी विकास मोर्चा के सह भारत नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष ताराचन्द धानुका ने एक ज्ञापन जारी करके दी और बताया कि यह पुल बिहार को जोड़ेगा जिससे आर्थिक लाभ और रोजी रोटी व विकास के नये आयाम खुलेंगे। बिहार सरकार को राजस्व का लाभ मिलेगा जो अभी बंगाल के कांकरभीट्टा को उपलब्ध है। गौरतलब है कि भद्रपुर -नेपाल और गलगलिया-बिहार के बीच मेची नदी पर पुल का शिलान्यास दिनांक 08.10.09 को हुआ था जिसमें भारत सरकार के अनुदान से नेपाल में भारत के सीमा से सटे भद्रपुर से बनियानी झापा होते हुए विराटनगर तक आठ अरब की राशि से हलाकी राजमार्ग निर्माणाधीन है, जिस पर पुल- पुलियों का निर्माण नेपाल सरकार को अपने राशि से कराना है जिसके तहत मेंची नदी पर पुल बनने जा रहा है जिसका टेंडर काठमांडू में हो चुका है।
Monday, January 25, 2010
जिले के विद्यालयों एवं मदरसों में स्वास्थ्य शिविर लगावें : डीएम
जिले में सर्वशिक्षा अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी फेराक अहमद ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु पूरी निष्ठा से काम करें, इस हेतु सरकार द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को सफल बनावें, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 96 प्राथमिक विद्यालयों जो भवन नहीं है, उनके भवन निर्माण हेतु जमीन की प्राप्ति तथा भवन निर्माण की दिशा में सार्थक पहल करें, सिविल सर्जन सामान्य विद्यालयों के साथ साथ जिले के सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में भी स्वास्थ्य शिविर लगावें, छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा दें, विटामीन आयरन आदि की गोली उपलब्ध करावें।
श्री अहमद अपने 23 जनवरी को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित सर्वशिक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक में सदस्यों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने रेजिडेक्सियल ब्रिज कोर्स हेतु चलाये जाने वाले नये 17 केन्द्रों का चयन करते हुए उन्हें अनुमोदन हेतु बिहार सरकार के शिक्षा परिषद के पास भेज दिया। उन्होंने कहा कि जिले को सर्वशिक्षा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता हेतु जो 47 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है उनका सही उपयोग हो। जिला शिक्षा अधीक्षक रविन्द्र शर्मा ने उन्हें बताया कि अभी तक 37 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, उन्होंने अपनी उपलब्धियों को संतोष जनक बताया।
तौहीद इजूकेशनल ट्रस्ट की बैठक,मतीउर रहमान बने अध्यक्ष
तौहीद एजूकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सह महान समाज सेवी स्वर्गीय अब्दुल मतीन सलाफी के मृत्यु से तौहीद इजूकेशनल ट्रस्ट का खाली हुए पद पर ट्रस्ट के सदस्यों ने 24 जनवरी को सर्व सम्मति से उनके बड़े पुत्र मतीउर रहमान को अध्यक्ष चुना। गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में अभुतपूर्व कार्य करने वाले श्री सलाफी की 16 जनवरी को अचानक हृदय गति रुक जाने से मेडिकल कालेज किशनगंज ले जाते समय रास्ते में ही निधन हो गया था। वे 55 वर्ष के थे। इस मौके पर तौैहीद इजूकेशनल ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मतीउर ने सभी ट्रस्टी जनों के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि वे अब्बा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
इससे पहले हुए बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने मतीउर रहमान को अध्यक्ष, अताउर रहमान मदानी को उपाध्यक्ष, अब्दुल रसीद को कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर नूरुल इस्लाम, सहायक सचिव के पद पर मास्टर अब्दुल रसीद के अलावा बतौर सदस्य मो। अब्दुल कयूम नदवी, अब्दुल हक फौजी, अब्दुल कादिर, मुजम्मिल हक और शाहजहां का चुनाव किया गया । इस अवसर स्वर्गीय मतीन के अन्य तीन पुत्र ओबेदुल्लाहिल बाकी, अब्दुल रहमान आदिल, अबदुल्लाहिल काफी और अध्यक्ष चुने गए श्री मतीउर रहमाना के साथ स्वर्गीय श्री मतीन के सभी छह भाई अब्दुल रसीद मजहरी, इस्लाहउद्दीन, अब्दुल कादिर, मैनउद्दीन, रफउद्दीन तथा रिश्तेदार सह वार्ड पार्षद युसुफ के अलावें सैकड़ों लोग मौजूद थे।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरत है एक समाजिक प्रयास की
बढ़ती ही जनसंख्या आज एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है । बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, समाज सेवी, जनसंख्या नियंत्रण नहीं होने से गरीबी को लेकर परेशान हैं । समाज के सभी वर्ग के लोगो को चाहिये कि बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण का उपाय करें इसके लिए सर्वप्रथम महिलाओं में जागरूकता लाना आवश्यक कदम होगा । यह बात जो लोग परिवार नियोजन को अपना चुके हैं,उनका है। इन्हीं में से एक हाटगांव पंचायत के पूर्व मुखिया हसनैन मिर्जा और वर्तमान मुखिया संजिदा खातुन ने बताया कि हम दोनो पति -पत्िन के बीच में मात्र एक पुत्री है । दोनो उसे पुत्र के समान अच्छी शिक्षा दे रहे है । दोनो जनसंख्या नियंत्रण को आज की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते है । भोरहा पंचायत के फुलबरिया हाट निवासी दिलीप कुमार गुप्ता को दो पुत्री है। दोनो द्म्पति बहुत खुश है । वे बेटा बेटी में फर्क नही समझते हैं, पुत्रियों को पुत्र जैसा प्यार और शिक्षा दे रहे है । आज महिलाओं में समुचित विकास की जिम्मेदारी दे कर व सहयोग कर जनसंख्या नियंत्रण का भी अपत्यक्ष रुप से प्रचार भी कर रहे हैं । गौरतलब है कि भारत में विश्व की कुल जनसंख्या 17 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हैं। वहीं कृषि योग्य भूमि विश्व के कुल क्षेत्रफल का मात्र 2.4 प्रतिशत है। आम आवाम यदि हाटगांव पंचायत के पूर्व मुखिया हसनैन मिर्जा और वर्तमान मुखिया संजिदा खातुन से सबक नहीं लिया तो भारत झोपड़ पंट्टी बनकर रह जाएगा।
ग्रामीणों ने रोका पुल का निर्माण,बीडीओ से शिकायत
ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत में एलआरपी रोड से नेबुगुड़ी पथ पर मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत बालुबाड़ी गांव के समीप बन रहे पुल निर्माण को सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को रोक दिया। यह जानकारी प.स.स. ताजुद्दीन, फारुक आजम, अब्दुल रसीद, रामाकांत पासवान, रामदास पासवान, मो. हासीम, मंगल वासकी, रवि किस्कू आदि ने शिलान्यास स्थल पर ही पुल बनाने की मांग करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा कर दी। इससे पहले निबुगुड़ी पासवान टोला, आदिवासी टोला एवं निबुगुड़ी के ग्रामीणों पुल का निर्माण शिलान्यास पट पर अंकित स्थल नेमुगुड़ी एसएसबी कैंप के पास कराने की मांग करते हुए कार्य को रोक दिया है । ज्ञात हो कि 16 लाख की लागत से मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत बनने वाले उक्त पुल का स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल ने जहां शिलान्यास किया था ठेकेदार द्वारा वहीं कार्य करवाया जा रहा था, परंतु ग्रामीणों का कहना था कि पुल की जरूरत निबुगुड़ी एसएसबी कैंप के पश्चिम में थी जहां रहने वाली लगभग दो हजार की आबादी इस पुल से लाभान्वित होगी।
मुख्यमंत्री सेतु का निर्माण हो रहा गलत जगह : विधायक
प्रखंड के भातगांव पंचायत अंतर्गत बालुबाड़ी में निर्माण कराये जा रहे मुख्यमंत्री सेतु का नेमुगुड़ी पासवान टोला, आदिवासी टोला एवं मुस्लिम टोला के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से शिकायत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सेतु मद के बाईस लाख रुपये की लागत से बालूबाड़ी में निर्माण कराये जा रहे सेतु का कोई औचित्य ही नहीं है। इस पुल को नेमुगुड़ी एसएसबी बीओपी के निकट होना चाहिए। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को गलगलिया बाजार से सीधा संपर्क हो जायेगा। वहीं इस संबंध में जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल जायज है और उन्होंने इस बात की शिकायत विभाग से भी की है कि जन भावना का सम्मान करते हुए पुल का निर्माण नेमुगुड़ी एसएसबी कैंप के निकट ही कराना चाहिए और पुल के लिए उपयुक्त जगह भी वही है।
छोटी लाइन रेलखंड पर पांच माह से ट्रेनों का परिचालन ठप
कटिहार रेलमंडल के तहत 76 किमी लंबे अलुआबाड़ी सिलीगुड़ी छोटी लाइन रेलखंड पर पिछले पांच माह से ट्रेनों का परिचालन बाधित है। ब्रिटिश राज में बने वालासन नदी पर अवस्थित रेल पुल के 16 अगस्त को आई बाढ़ में बह जाने के कारण पैदा हुई इस स्थिति से लोगों को निजाद मिलता नजर नहीं आ रहा है। 76 किमी लंबे इस रेलखंड जिसका 31.69 किमी हिस्सा किशनगंज जिले में तथा 44.25 किमी हिस्सा पश्चिम बंगाल में पड़ता है का अमान परिवर्तन कार्य भी इन दिनों जोरों पर चल रहा है। जिसके कारण इस टूटे हुए बालासन पुल के साथ सभी क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का निर्माण हो रहा है। इस खंड में 31 बड़े एवं 82 छोटे ब्रिज हैं। 303 करोड़ की लागत से हो रहे अमान परिवर्तन कार्य के पूरा होने के पूर्व इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अभी संभव नहीं दिखता है। रेल अधिकारी भी मानते हैं कि अमान परिवर्तन के लिए बन रहे नये पुलों के निर्माण होने पर ही रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा।
पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापितों को मिलेगी आवंटित जमीन
15-16 फरवरी तक किशनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी और पश्चिम बंगाल के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में कुछ पदाधिकारियों की संयुक्त टीम जिले के पोठिया प्रखंड में उस जमीन की स्थलीय जांच करेगी जो जमीन 1952-53 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को सरकार ने आवास एवं खेती के लिए आवंटित की थी। यह जानकारी जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने दी। श्री अहमद 21 जनवरी को निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के दालकोला में बिहार पश्चिम बंगाल के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेकर लौटने के बाद 22 जनवरी को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उस समय जो जमीन तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से आये शरणार्थियों को आवंटित की गई थी वे सभी तो गुजर गये, लेकिन उनके आश्रितों में अधिकांश अभी भी आवंटित भूमि पर कब्जा नहीं पाए हैं, जो दावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो जमीन 1952-53 में उन शरणार्थियों के नाम आवंटित की गई थी, वे लोग 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा से प्रभावित हैं । उन्होंने बताया इस निर्णय से आबादी चली गई पश्चिम बंगाल क्षेत्र में लेकिन उनकी जमीन का बड़ा भाग बिहार में ही रह गया ।
सम्प्रति जमीन है बिहार में और आबादी है बंगाल में। श्री अहमद ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा जांच किये जाने के बाद जो स्थिति सामने उभर कर आयेगी उसके अनुरूप जिस जमीन पर उस समय के शरणार्थियों अथवा उनके उत्तराधिकारियों को प्राप्य होना चाहिए, उन पर उनका स्वामित्व होना चाहिए। वह उन्हें प्राप्त होगा। श्री अहमद ने बताया कि इस संबंध में निर्णय लेने में काफी विलंब हो गया है लेकिन संयुक्त टीम के प्रतिवेदन के बाद जो भी निर्णय होगा उस पर अमल होगा और कहावत चरितार्थ होगी जिसमें कहा गया है देर से आये तो दुरुस्त आये। उन्होंने बताया कि बैठक में उत्तर दिनाजपुर के डीएम आर ।चक्रवर्ती, एडीएम ए.के. चक्रवर्ती, इस्लामपुर के एसडीओ एस. मित्रा एवं किशनगंज के जिलाधिकारी, एसपी, एसडीओ एवं पोठिया के बीडीओ ने भाग लिया।
सोनालिका ने खोला बहादुरगंज में अपना व्यवसायिक केन्द्र
जिलाधिकारी विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नत, शुभकामनाएं
किशनगंज के जिला पदाधिकारी फेराक अहमद को बिहार सरकार ने विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी फेराक अहमद ने 22 जनवरी को पत्रकारों को बताया कि बिहार सरकार ने एक जनवरी 2010 की प्रभावी तिथि से विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना 21 जनवरी की रात में ही मिली जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
चाय प्रोत्साहन नीति लागू होने से किशनगंज हो जाएगा हराभरा
पौधों को आर्थिक विकास से जोड़ देने पर ग्लोबल वार्मिग को लेकर विश्व में जारी चिंता पर लगाम लग जाएगा। इसका अनुपम उदाहरण किशनगंज है,जहां पर 50 हजार एकड़ भूमि में चाय बागान के साथ हरे-भरे वृक्ष लहरा रहे हैं। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज और पोठिया प्रखंड के किसान चाय बागान के साथ वृक्ष लगाने में जिले के अन्दर अव्वल हैं जिसका मुख्य कारण है चाय के पौधों को छाया देने के लिए हरे-भरे पेड़ की जरुरत। गौरतलब है कि पर्यावरण के साथ आर्थिक उपार्जन होने से ही यह क्रांति क्षेत्र में आयी है जिसे बिहार सरकार ने स्वीकार करते हुए चाय प्रोत्साहन नीति 2009 को विचाराधीन बताया है। यह जानकारी देते विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य में चाय की खेती एवं चाय प्रसंस्करण को उद्योग का दर्जा दिए जाने संबंधी प्रोत्साहन नीति पर विचार जारी जिसे लागू करवाने के लिए वे प्रयासरत हैं। गौर तलब है कि चाय बागान के माध्यम से जिले को हराभरा बनाने का सबसे पहला श्रेय जिले में चाय की पत्ती के जनक कहे जाने वाले राजकरण दफ्तरी को जाता है।
Friday, January 22, 2010
ठाकुरगंज नेपाल सीमा पर यंत्र से लैस अद्भुत हंस बरामद
भारत नेपाल सीमा पर के ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थानान्तर्गत दुराघाटी गांव के पास मेची नदी के तट पर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये हंस को गुरूवार को पुलिस को सिपुर्द कर दिया गया है। पुलिस इस बावत एक सनहा दर्ज करके उसके शरीर पर विदेश निर्मित इलैक्ट्रानिक यंत्र तथा पांवों में एल्मुनियम के रिंग की जांच करने के विषय में सोच रही है। थाना सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये उक्त हंस के शरीर पर बंधे संदिग्ध यंत्र को पुलिस को सौंपे जाने के पूर्व ही तोड़ दिया गया है । जिस पर इलैक्ट्रानिक कोलविया एमडी यूएसपी पीटीटी 10-30 एरगोस जीपीएस अंकित है । साथ ही यह भी जानकारी दी कि हंस के पांव में बरामद रिंग में एक पर एल1065 इनफार्म बम्बई नाथ लिस्ट सोसायटी तथा दूसरे पैर में एए स्टिगर अंकित हैं । इस बावत पुलिस इंस्पेक्टर सत्यनारायण सिंह ने उक्त हंस को पर्यावरण विदों द्वारा प्रयोग के लिए छोड़ा गया पक्षी होने की आशंका जताई है। उन्होंने इस मामले में सनहा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ होने की बात कहीं। एक सवाल पर बताया कि हंस को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा ।