Monday, January 4, 2010
शिक्षण सामग्री के मद में 51 लाख रुपए का वितरण
विधायक अख्तरूल ने बच्चों के बीच किया साइकिल वितरण
Thursday, December 31, 2009
शिक्षा के क्षेत्र में किशनगंज ने किया बिहार में अपना नाम रोशन
शिक्षा के क्षेत्र में किशनगंज की उपलब्धि उल्लेखनीय है। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2009 में किशनगंज को मिला दूसरा स्थान, जबकि कटिहार रहा प्रथम स्थान पर। वहीं मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत किशनगंज को मिला पहला स्थान। कदाचार युक्त एवं शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा के आयोजन में दूसरे वर्ष भी मिला किशनगंज को प्रथम स्थान। यह जानकारी दी जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने । श्री अहमद 30 दिसम्बर को समाहरणालय के सभागार में आयोजित मासिक पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष भर जिले में विधि व्यवस्था व्यवस्थित एवं असामान्य कहीं से कोई विशेष अप्रिय एवं असामान्य घटनाएं नहीं घटी। इसी क्रम में उन्होंने तीन माह पूर्व किशनगंज में एक सरकारी कर्मचारी की बेटी को जिंदा जला देने की बात प्रकाश में आने पर आरक्षी अधीक्षक की अनुपस्थिति में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी कामिनी बाला ने बताया कि अभी जांच जारी है , गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पत्रकारों द्वारा बिजली आपूर्ति की दिनानुदिन बदतर होती स्थिति के संबंध में पूछे जाने पर श्री अहमद ने बताया कि इसके लिए किशनगंज में पदस्थापित विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता जिम्मेवार हैं जो प्राय: गायब रहते हैं। उनके हमेशा गायब रहने के संबंध में अधीक्षण अभियंता को सूचित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने, व्यक्तियों के नाम बंदोबस्त करने, जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए अंचल पदाधिकारी, डीडीसी आर एवं अनुमंडल पदाधिकारी सक्रिय हो गये हैं। गौशाला प्रबंधन ने चाय बागान के नाम पर जिस व्यक्ति को अपनी जमीन 99 वर्षो के लिए दे दी है, वह निर्धारित नियम के विरुद्ध है, इस संबंध में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंध पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उक्त लीज को रद्द करने की सिफारिश के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि जिन कब्रिस्तानों की घेराबंदी नहीं हुई है, उनकी घेराबंदी नरेगा के अंतर्गत की जायेगी।
तस्करों के मनोबल को नहीं तोड़ सकी एसएसबी
सीमा पर से खुलेआम जारी है प्रतिदिन लाखों रुपये के सुपाड़ी तस्करी का धंधा। सुपाडी माफिया बेखौफ होकर सुपाड़ी तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। ठाकुरगंज बस पड़ाव बना है लेन देन कर लाईन पास कराने का अड्डा। जहां खुलेआम वसूला जाता है तस्करों से लाईन देने के नाम पर पैसा। प्रतिदिन किशनगंज एवं इस्लामपुर जाने वाली बसों में सवारी की जगह सुपाड़ी की बोरिया ठूंसी जाती है और जगह नहीं मिलने पर तस्करों बसों के छत पर सुपाड़ी लादने में शर्म नहीं करते हैं।
तस्करों द्वारा सीमा पार नेपाल के भद्रपुर, महेशपुर आदि क्षेत्रों से सीमा पार कर गलगलिया, भक्सरभीट्टा एवं पश्चिम बंगाल के डांगूजोत, कादूमनी जोत आदि क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है। वहां से फिर इससे गिरोह के तस्कर सुपाड़ी को इस्लामपुर एवं किशनगंज जाने वाली बसों में लादकर बेखौंफ होकर गनतव्य तक पहुंचाते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि सीमा पर तैनात एसएसबी एवं कस्टम विभाग की नजर तस्करी के सामानों पर नहीं पड़ती है। हां एसएसबी द्वारा महीने में एक दो बार पांच सात बोरी सुपाड़ी जब्त कर अपने कार्यो की इतिश्री कर दी जाती है। पर सीमा पर तैनात कस्टम विभाग द्वारा तो मानों एसएसबी द्वारा जब्ती सामानों की सीजर लिस्ट बनाना उनकी नियति बन गई है।
गलगलिया से ठाकुरगंज तक रास्ते में गलगलिया, कुर्लीकोर्ट एवं ठाकुरगंज थाना मुख्य मार्ग पर अवस्थित होने के बाद भी इनकी नजर आज तक तस्करी के सामानों पर नहीं है। हालांकि इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा समय समय पर तस्करी के सामानों की जब्ती की जाती है। पर प्रतिदिन तस्करी की सूचना हमें नहीं मिल पाती है। तस्करी के कार्यो में महिलाओं की संलिप्ता होती है यदि समय पर सूचना मिले तो हम महिला जवानों के मदद से नकैल कसने में सफल होंगे।
नौ साल के बच्चे 107 का अभियुक्त
जिले के कोचाधामन पुलिस ने एक नौ वर्षीय बालक पर द।प्र.सं.धारा 107 की कार्रवाई करने का अनुशंसा अनुमंडल दंडाधिकारी से किया है। बुधवार को जब अपने पिता व मां के साथ इंफरान अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित हुए तो दंडाधिकारी पुलिस के करतूत देख एक क्षण के लिए बच्चे की ओर टकटकी लगाकर देखते रह गए। अनुमंडलाधिकारी ने आरक्षी अधीक्षक से अनुसंधानकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
उधर इस संबंध में बाड़ीजान मालटोली निवासी आबीद हुसैन ने बताया कि द्वितीय पक्ष रसूख वाला होने के कारण हमारे पूरे परिवार पर कोचाधामन थाना अप्राथमिकी संख्या 184/09 के तहत अभियुक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि कोचाधामन थाना के अ.नि. अनिल कुमार द्वितीय पक्ष से मिल टेबुल पर ही जांच प्रतिवेदन बनाकर अनुमंडल दंडाधिकारी को सुपुर्द किया। वहीं बगल में खड़ी इन्फरान की मां नजेरा खातून ने कहा कि बाबू कानून गरीबों के लिए है अमीरों के लिए नहीं। कक्षा चतुर्थ में पढ़ने वाला मेरा बेटा को कोर्ट तक पहुंचाने वाला व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस उमर में उसे स्कूल के बदले दबंगों ने कोर्ट के दहलीज तक पहुंचा दिया। क्या गरीब होने का यही सिला है।
सेंट्रल बैंक का ताला तोड़ने वाले गिरोह का पर्दाफांश शीघ्र : एसपी
हैकलबाड़ी स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया चनामाना शाखा का ताला तोड़कर लाकर से राशि चुराने का प्रयास करने वाले गिरोह की पहचान कर ली गई है, जिसका पर्दाफाश यथाशीघ्र किया जायेगा। अपराधी कोई भी और कहीं के भी हो किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। यह बात एसपी चौरसिया डा. चंद्रशेखर आजाद ने कहीं। घटना के बाबत श्री आजाद ने कहा कि वे अपराध को नहीं बल्कि अपराधियों को ही जड़ से खात्मा करने के पक्षधर हैं। फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चूंकि घटना बिहार बंगाल के सीमा पर घटी है और इसमें बंगाल के अपराधियों का हाथ है, इसलिए किसी की गिरफ्तारी होने तक वे कुछ नहीं कहेंगे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बंगाल पुलिस से भी अपेक्षित सहयोग मांगा जाएगा। फिलहाल पुलिस गिरोह के लोगों के नाम तक पहुंच चुकी है। उसका ठौर-ठिकाना तलाश किय जा रहा है। हर हाल में अभियुक्तों की गिरफ्तारी होकर रहेगी।
बकाये दारों के खिलाफ दर्ज होगा सर्टिफिकेट केस : डीएम
व्यक्तिगत सुरक्षा गार्डो के बकायेदारों के खिलाफ होगी विधि सम्मत कार्रवाई, उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है। इसके लिए संबंध पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। आवश्यकता हुई और बकायेदारों ने बकाये का भुगतान नहीं किया तो उनकी सम्पत्ति की भी होगी कुर्की जब्ती। यह जानकारी जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने दी। श्री अहमद 29 दिसम्बर को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बकायेदारों से बकाये की वसूली हेतु की जा रही कार्रवाई में कोई ढील नहीं होगा। वहीं इससे पहले तकनीकी पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने वालों पदाधिकारियों, अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगने भी जानकारी उन्होंने दी और कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं प्राप्त होने वाले वैसे गैर जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार के पास लिखा जायेगा।
पौआखाली प्रस्तावित प्रखंड विकास की सुविधाओं से वंचित
पौआखाली प्रस्तावित प्रखंड पौआखाली हाट विकास की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यही हाल ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के भी हैं। यह जानकारी पौआखाली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेसी नेता अहमद हुसैन उर्फ लल्लू जी ने दी। उन्होंने एक बयान जारी करके मंगलवार को बताया कि परिसीमन के बाद ठाकुरगंज विधानसभा के कई गांव विकास की रोशनी से अब भी दूर हैं जिसमें प्रस्तावित प्रखंड मुख्यालय पौआखाली भी है। उन्होंने विकास कार्य की अनदेखी करने की जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के 68 वर्ष बाद भी पौआखाली पंचायत अंतर्गत अस्पताल व पवनापुल का निर्माण तथा हाईवे सड़क जो अररिया जाने वाले मुख्य मार्ग सिर्फ ताराबाड़ी, उपेक्षित हैं ।
यह तीनों पौआखाली की जीवन रेखा है जिसे जो आज तक सुशासन की सरकार ने उसे अनदेखी कर रही है। उन्होंने इसे लेकर आवाम के अंदर व्याप्त क्षोभ को जताते हुए कहा कि अगर एक माह के अंदर तीनों कार्य को लेकर पहल नहीं हुए तो आने वाले दिनों में ठाकुरगंज विधानसभा के जनता आंदोलन के लिए उतारू हो जायेगी। जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी करेगी। इससे पहले उन्होंने बताया कि इसे लेकर आज बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से अब्दुल गनी, साकिर आलम, अलाउद्दीन, पंचायत समिति असरेफुल हक,नौशाद आलम, पवन लाल राय सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
सीमा क्षेत्र में बीएसएफ ने लगाया मुफ्त चिकित्सा कैंप
Tuesday, December 29, 2009
मुहर्रम की दसवीं तिथि पर याद आई हजरत हुसैन की कुर्बानी
स्थानीय शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम की दसवीं तिथि पर सोमवार को हजरत हुसैन की शहादत को याद किया गया। सैकड़ों स्थानों पर भारी भीड़ जमा होने के बावजूद माहौल शांति पूर्ण रहा। इस दौैरान नगर क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय रहे। विधायक अख्तरुल ईमान , नगर परिषद प्रतिनिधि देवेन यादव, नप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता त्रिलोक चन्द्र जैन , जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मो. इसहाक आलम, प्रखंड प्रमुख कमरूल होदा, वार्ड पार्षद मुकेश गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हाजी अब्दुस सुभान,लोजपा के जिलाध्यक्ष कलीमु्दीन, मुखिया इलियास रहमानी, मुखिया अवधेश दत्ता, मुखिया सुबोल हरिजन आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में मुहर्रम शांति पूर्वक बनाया गया। इससे पहले जिला पदाधिकारी फेराक अहमद और पुलिस अधीक्षक डा.चौरसिया चन्द्र शेखर आजाद ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का दसवीं तिथि को याद करने के लिए आम जनों से लेकर पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्यों , जिला पार्षदों, पुलिस के जवानों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि अमन-चैन के लिए ख्यातिलब्ध जिला किशनगंज इसके लिए सदैव याद किया जाएगा ं। ठाकुरगंज जाप्र के अनुसार पैगम्बर मोहम्मद साहेब के नवासे हजरत इमाम हुसैन का पूरे खानदान के साथ धर्म और समाज के हित में दी गई कुर्बानी को याद करते मुहर्रम की दसवीं तिथि सोमवार को शांति पूर्ण माहौल में मनाई गयी। इस दौरान ताजिया कर्बाला के लिए रवाना हुआ जिसमें मुस्लिम धर्मावलम्बियों के साथ समाज के सभी तबके लोग, मुख्य रुप से बच्चे शामिल हुए। ताजिया के साथ शहर में भ्रमण के दौरान युवा, बच्चे, बूढ़े, सभी हजरत हुसैन की कुर्बानी को याद कर रहे थे जिससे पूरा माहौल मातम में डूबा हुआ था। इसी प्रकार गलगलिया बाजार में भी शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाया गया । इस दौरान गांव से लेकर नगर तक पूलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकस दिखी । इससे पहले प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुस्ताक आलम और उप प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम हसनैन विभिन्न अखाड़ों में जाकर विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे थे। दिघलबैंक निप्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में हजरत हुसैन की कुर्बानी को याद करते समय लोग गम में डूब गए । इस दौैरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रखंड प्रमुख इम्तियाज आलम ने बताया कि हजरत हुसैन लोकतंत्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे । उस दिन मुहर्रम की दसवीं तिथि थी । कन्हैयाबाड़ी निस. के अनुसार क्षेत्र में मुहर्रम की दसवीं तिथि पर हजरत हुसैन की शहादत को याद किया गया। इस दौरान लोगों की आंखे गम में डूब गई थी। पहाड़कंट्टा निप्र के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में मुहर्रम की दसवीं तिथि मनाने के दौैरान मेला लग गया । बच्चे गुब्बारे और जलेबी खा रहे थे,तो बड़े बुजुर्ग हजरत हुसैन को याद कर रहे थे। जिप पार्षद प्रतिनिधि सह कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया छतरगाछ मो. सलामान और पूर्व मुखिया शमीम रब्बानी, दामलबाड़ी के मुखिया प्रतिनिधि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस थे। छतरगाछ और दामलबाड़ी में इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। पोठिया निस के अनुसार पूरे क्षेत्र में हजरत हुसैन को याद करते हुए लोगों की आंखे आज नम हो गई। जिप पार्षद प्रतिनिधि सह राजद नेता तजीरूद्दीन विभिन्न क्षेत्रों के दौैरा किए। टेढ़ागाछ निस. के अनुसार आज प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अखाड़ों को एक स्थान पर एकत्र होने से मेला लग गया था जिसमें हिन्दू-मुस्लिम सभी शामिल होकर हजरत हुसैन की कुर्बानी को याद किए । इस दौैरान हाय हुसैन-हाय हुसैन से पूरा माहौल गम में डूब गया। फुलवाड़ी कर्बला और ढवेली कर्बला में हजारों की भीड़ देखी गई। जिप पार्षद इफ्तारखार आलम , जिप पार्षद मो शौकत अली और प्रखंड प्रमुख इस्माइल आजाद, मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज आलम, जगदीश प्रसाद साह, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष पंडित , बीडीओ नारेन्द्र नात, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विभूति कुमार, अंचल निरीक्षण समीर कुमार व थानाध्यक्ष मन्नु प्रसाद आदि ने बताया क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया। एसएसबी और पुलिस के जवान क्षेत्र में चौकस थे। बहादुरगंज जाप्र के अनुसार मुहर्रम की दसवीं प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल मनाया गया। इस दौरान विधायक तौसीफ आलम, जिप अध्यक्ष फैयाज आलम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सपन सिन्हा आदि विभिन्न आखाड़ों में जाकर शांति व्यवस्था का जायजा लिए। विशनपुर निप्र के अनुसार विशनपुर, हल्दीखोड़ा, मचकुरी, बलिया, सोन्था, कोचाधामन में शांति पूर्ण माहौल में मुहर्रम की दसवीं तिथि याद की गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनों को देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा थी। विधायक अख्तरुल ईमान, मास्टर मुजाहिद और मुखिया पिन्टू चौधरी आदि विभिन्न अखाड़ों में जाकर शांति व्यवस्था का हालचाल लिए।
सुरक्षा गार्ड के बकायेदारों की संपत्ति की जाए कुर्क
भारत-नेपाल सीमा पर परवान चढ़ी माओवादी गतिविधि
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी हुई एक सौ पच्चीस वर्ष की
आज से 125 वर्ष पहले 28 दिसम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का जन्म हुआ था। इस उपलक्ष्य में सोमवार को दिन के 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सजल कुमार साहा ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ सजल कुमार साहा ने झंडोत्तोलन से करते हुए कांग्रेस की मुख्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 में डा। ए.ओ.ह्यूम ने की। उस वक्ता हमारा देश गुलामी के शिकंजे में एवं जातिवाद में जकड़ा हुआ था।
उस समय कांग्रेस ने ही स्थापना का हक की लड़ाई की शुरूआत की जिसमें सभी जाति को बराबर का हक मिले। इससे पहले कांग्रेस सेवादल की भी 86 वीं स्थापना दिवस मनाई गई जिसमें सेवादल के मुख्य संगठन विक्रम आदर्श एवं सेवादल अध्यक्ष पंकज राय ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम का संचालन करते हुए सेवादल के उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवादल की स्थापना डा. नारायण राव सुब्बाराव हार्डेकर ने सन 1923 में किया था जिसका उद्देश्य आजादी की लड़ाई लड़ने में विचारों का आदान प्रदान था। इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों में वंशीधर साहा, चंद्रकांत झा, बिन्दु लाहौरी, अरुण साहा, अभय वैद, नीरज कुमार, मो. नवाब, मनोज ठाकुर, मो. आफताब, मो. तौसीफ, मो. आमिर, मो. जावेद, बलदेव साहा, गौतम साहा, विकास सुत्रधर, चंदन मोदल, मो. करीम, फरीद खान, मो. जावेद, अजमल हुसैन, एम.डी. लिगाकत आदि थे। कार्यक्रम का समापन बंदेमातरम के उद्घोष से हुआ।
Monday, December 28, 2009
सरकारी संरक्षण नहीं मिला तो चाय उद्योग हो जाएगा चौपट
घनी आबादी के बीच अपराधियों की हिमाकत से पुलिस हतप्रभ
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया चनामना की शाखा से लाकर तोड़कर राशि निकालने की घटना पर पुलिस प्रशासन हतप्रभ है। घनी आबादी वाले इस इलाके में अपराधियों ने इसकी हिमाकत कैसी की, यह सवाल पुलिस के जेहन में गौज रहा है। घटना के बाद पूर्णिया से सेंट्रल बैंक के रिजनल मैनेजर एन.के. प्रसाद भी पहुंचे तथा इस बाबत पुलिस पदाधिकारियों के साथ दिन भर गुफ्तगू करते रहे। फिलहाल शाखा प्रबंधक बालवृंद प्रसाद के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध धारा 457 तथा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सत्यनारायण सिंह तथा पोठिया थानाध्यक्ष एस.एन. चौधरी दिनभर स्थल पर कैंप कर मंत्रणा करते रहे। फिलहाल पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष रच्ेश जमादार छुट्टी पर हैं और वहां के सअनि भुवनेश्वर दूबे थाना के प्रभार में हैं।
मुख्यमंत्री सेतु का शिलान्यास
स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ स्थित मरियागुणा नदी के धार पर शनिवार को मुख्यमंत्री सेतु योजना अंतर्गत पच्चीस लाख की राशि से बनने वाले पुल की आधारशिला विधायक तौसीफ आलम ने रखी। शिलान्यास के उपरांत विधायक श्री आलम ने कहा कि पुल के निर्माण से नगर पंचायत क्षेत्रवासियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी । साथ ही वार्ड आठ एवं सात में आने जाने हेतु लोगों को लम्बी दूरी तथा सड़क जाम से निजात मिल जायेगा। इस दौरान उपस्थित वार्ड वासियों ने दोनों वार्डो के सीधे संपर्क हो जाने पर खुशी का इजहार किया।
सरकारी लाभ से वंचित महिला ने सचिव को सुनाई आपबीती
'हमरा कुछौ नैय मिले छै हो सरकार, वृद्धापेंशनों नैय।' यह दु:खड़ा सुना रही थी एक 60 वर्षीय दलित विकलांग वृद्ध लक्ष्मी पासवान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सह राज्य महादलित आयोग के सचिव के.पी.रमैया एवं राज्य दलित आयोग के वरीय सदस्य बबन रावत को। शनिवार को किशनगंज शहर के विभिन्न महादलित बस्तियों के निरीक्षण के क्रम में जब आदर्श नगर कालनी वार्ड संख्या 14 में पहुंचे तो उक्त वृद्ध व्यक्ति ने अपना दु:खड़ा सुनाया। श्री रमैया ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं बीडीओ को तत्काल लक्ष्मी पासवान को वृद्धापेंशन के लिए नाम अनुशंसित करने का आदेश दिया। श्री रमैया ने जिला कल्याण पदाधिकारी को महादलितों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को और तेजी चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने महादलित बस्तियों के निरीक्षण के क्रम में शिक्षित बेरोजगार युवकों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से फायदा उठाने को कहा। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भरने की नसीहत दी। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हाजी अब्दुस सुभान, मुकेश मल्लिक, शिवनाथ मल्लिक आदि मौजूद थे।
नि:शुल्क मदरसा चला रहे ग्रामीण
संकल्प से मिलती है डगर और डगर से मिलती है मंजिल। किशनगंज प्रखंड क्षेत्र के दौला पंचायत में स्थित मदरसा मोआदुल होदा अल इस्लामी तुबानगर पोरलाबाड़ी इसी डगर पर दो वर्ष से चल रहा है। दुकान चलाकर गुजारा कर रहे इस मदरसा के नाजिम दो वर्ष पूर्व से नि:शुल्क आवासीय मदरसा चल रहे हैं जिसमें इस समय 390 बच्चे पढ़ रहे हैं। इस मदसरा की अनुकरणीय व्यवस्था यह है कि दूरदराज के 90 बच्चों को आवासीय शिक्षा दी जा रही है जिनके लिए भोजन की व्यवस्था पोरलाबाड़ी के ग्रामीण करते हैं। नाश्ता से लेकर भोजन तक वे लोग अपने-अपने घरों से बनाकर पहुंचाते हैं। वहीं अन्य तीन सौ बच्चे भी हैं, जो प्रतिदिन अपने घर से मदरसा में आते-जाते हैं। समाज के सहयोग से जो राशि मिलती है,उसे छह शिक्षकों में मानदेय के रूप बांट यिदा जाता है। इससे किसी महीने में दो हजार और किसी महीने में तीन हजार रुपए शिक्षकों मिल जाते हैं। इस बाबत सरपंच मो. सैफूल्लाह और नाजिम मो. रिजवान के पिता सह सेवानिवृत्त मुदर्रिश अब्दुल कुद्दुश ने बताया कि मदरसा में वर्ग पांच की शिक्षा दी जा रही है जिसमें अरबी, फारसी, हिन्दी ,हिसाब और अंग्रेजी विषय शामिल है।
बहुरेंगे नेहरू शांति पार्क के दिन
57 लाख रुपयों की राशि से नेहरू शांति पार्क का जीर्णोद्धार होगा। यह जानकारी किशनगंज नगर परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने दी। श्री जैन 25 नवम्बर को नेहरू शांति पार्क में आयोजित आनंद वाटिका मेला के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि नेहरू शांति पार्क के साथ-साथ वहीं पर स्थित तालाब का भी जीर्णोद्धार होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक डा. चौरसिया चंद्रशेखर आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन करने के बाद बताया कि जीवन में मनोरंजन का महत्वपूर्ण स्थान है। वहीं पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी कामिनी बाला ने नागरिकों को आह्वान किया कि वे राष्ट्र में हरित क्रांति लाने हेतु एक एक वृक्ष लगाएं। मंच संचालन देवेन यादव ने किया। बाद में वरिष्ठ कलाकार ललन तिवारी के नेतृत्व में आर्केस्ट्रा एवं अन्य कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।