Tuesday, May 12, 2009

मुख्यमंत्री शहरी सड़क योजना पर आज तक नही शुरु हुआ कार्य

स्थानीय नगर क्षेत्र में लगभग आठ महीने पहले मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना की राशि से स्वीकृत एक मात्र सड़क पर आज तक कार्य नही शुरु हुआ। यह सड़क फोरलेन से हवाई अड्डा तक बनेगी। कार्य की स्वीकृति जिले के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लगभग छह महीने पहले दी थी। इस सवाल पर नगर परिषद उपाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो गया है। कार्यपालिका अभियंता को टेंडर को ओपेन करना है। उम्मीद है कि आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्य मंत्री शहरी विकास योजना के तहत स्वीकृत सड़क पर कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीआरजीएफ योजना के मद में आवंटित 90 लाख रुपए से प्रत्येक वार्ड में 19-19 शौचालय व मुख्य स्थानों पर यूरिनल का भी निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरु ही होगी। सनद रहे है कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना और बीआरजीएफ मद की राशि से कार्य नही शुरु होने से वार्ड पार्षदों में आक्रोश व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment