Thursday, April 8, 2010

दोपहिया वाहनों का सघन तलाशी अभियान शुरू

आरक्षी अधीक्षक डा. चौरसिया चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया हैं। इसीक्रम में बुधवार को पोठिया थानाध्यक्ष बिहार-बंगाल के इस्लामपुर के समीप पुरी मुश्तैदी के साथ वाहन तलाशी अभियान चला रखा है। इस अभियान में थानाध्यक्ष मितेश कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विनोद सिंह के अलावे आधा दर्जन सुरक्षा बल शामिल थे। वहीं पौआखाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार और बहादुरगंज थानाध्यक्ष गणेश पासवान द्वारा एलआरपी चौक में वाहन चैकिंग अभियान चला रखा है। समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा तलाशी अभियान जारी है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से असामाजिक तत्वों के अलावे दो पहिया वाहन चोरी पर अंकुश लगेगा।

No comments:

Post a Comment