Monday, April 26, 2010

मनबढ़ युवकों ने की पुलिसकर्मी की पिटाई, गिरफ्तार

चार मनबढ़ युवकों ने गुरूवार की रात को कैलटैक्स चौक समीप एक खाकीधारी की जमकर धुनाई कर दी और घंटों बांधे रखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पुलिसकर्मी को मुक्त कराते हुए दोषी चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया। पीड़ित पुलिस कर्मी राम सुभक सिंह ने टाउन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। कांड संख्या 111/10 भादवि धारा 341, 342, 323, 353, 307, 379, 384, 504, 506, 120 के तहत चार युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें चिन्टू त्रिपाठी उर्फ अमित त्रिपाठी, आश्रय कश्यप, दानिश खान, सुभम को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी राम सुभक सिंह शाम को थाना आ रहा था कि कैलटैक्स के समीप कुछ युवकों ने फबतियां कसी और गाली देने लगे। इतना से मन जब नहीं भरा तो उसका हाथ पैर बांध दिया और पिटाई करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना थाना को मिली तो पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो उक्त चारों युवकों ने उठापटक करने लगा। काफी गुत्थम-गुत्थी के बाद पुलिस के वश में आया। उधर पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोषी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment