Thursday, September 24, 2009

सामाजिक रिश्तों की मजबूती से देश का चहुंमुखी विकास होगा : सांसद

सामाजिक रिश्ता मजबूत होने से देश का चहुंमुखी विकास होगा। यह विचार स्थानीय सांसद मौलाना असरारुल हक काशमी ने व्यक्त किए। वे ईद मिलन एवं दुर्गापूजा शुभकामना देने हेतु ठाकुरगंज आदर्श मध्य विद्यालय मे आयोजित समारोह में बोल रहे थे। बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में ईद मिलन एवं दूर्गा पूजा शुभकामना हेतु आयोजित मिलन समारोह में किशनगंज कांग्रेसी सांसद मौलाना असरारुल हक काशमी ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने 103 देशों का भ्रमण किया है। सभी देशो में सामाजिक रिश्ता भारत जैसा नहीं दिखा। यह माह दोनों धर्मावलम्बियों हेतु महत्वपूर्ण है।
मुस्लिम तीस दिनों का रोजा रखकर ईद मनाए हैं दूसरी ओर हिन्दुओं का महान धार्मिक पर्व दुर्गापूजा में लोग व्रत रख कर दशमी को उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी भारत में एक दूसरे धर्मालम्बियों को लोग चाचा -दादा के नाम से पुकारते हैं जबकि यह सामाजिक रिश्ता अन्य देशों में नहीं है। हिन्दू -मुसलमान की एकता जब तक देश में बरकरार है भारत पूरे विश्व को पीछे छोड़ आगे बढ़ता रहेगा।

मिलन समारोह में कपिल देवी सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अफाक आलम, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मो. खालिक, उत्तम दास, प्रदीप यादव, सुदामा राय, बेचन यादव, लाल मोहम्मद वकील, काजी अब्दुल गफ्फार, राजकुमार यादव, मो. इद्रीश आलम उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों नागरिक शिरकत किए।

No comments:

Post a Comment