Tuesday, June 30, 2009

महिला समख्या के शिविर में 11 किशोरियों का चयन

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन महिला समाख्या के शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। जहां प्रखंड के 11 किशोरियों एवं महिलाओं का चयन किया गया। जिला महिला सामख्या के वार्डेन भारती कुमारी, शिक्षिकाद्वय सुनीता कुमारी, बिन्दू शर्मा ने सोमवार को जागरण से बातचीत में बताया कि चयनित किशोरियों एवं महिलाओं को 30 जून को महिला शिक्षण केन्द्र चकला किशनगंज जाना है, जहां ये सभी 15 दिन तक उन्मूखीकरण कार्यशाला में भाग लेगी।

16 जुलाई से सत्र की शुरूआत होगी। जिसमें कैराटे, सिलाई, कढ़ाई, साइकिलींग, जूट प्रशिक्षण एवं पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिले के चार प्रखंड पोठिया, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ एवं कोचाधामन में कार्यक्रम आच्छादित है। महिला सामख्या का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आत्मछवि तथा आत्मबल का विकास करना, महिलाओं को प्रशिक्षित कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़कर संवेदनशील व आत्मनिर्भर बनाना है।

No comments:

Post a Comment