Thursday, June 11, 2009

प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक अध्यक्ष रियाज अरशद की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जिसमें प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों की बदहाल स्थिति,सरकारी कार्यालयों में व्याप्त अराजगता, राशन डीलरों की मनमानी जैसे विषयों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल सदस्य के आरोप पर सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्याप्त अराजगता स्वीकारी। वहीं खाद्यान्न एवं किरासन तेल वितरण में हो रही मनमानी पर सदस्यों के आरोपों का जवाब आपूर्ति पदाधिकारी देने में नाकाम रहे।

भाजपा नेता संतोष साह ने तो डीलरों पर कम तेल देने का आरोप लगाया तो प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुश्ताक आलम ने आपूर्ति पदाधिकारी पर डीलरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। संजय पोद्दार ने प्रखंड कार्यालय कर्मियों पर कबीर अंतेष्टी योजना की राशि पर कुंडली मारक बैठने का आरोप लगाया। इस पर बीडीओ श्री पोद्दार ने राशि उपलब्ध न होने की बात कहीं।

बैठक में कई अधिकारी नदारद दिखे। वहीं कल्याण पदाधिकारी, जेपीएस, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सीडीपीओ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं अजय सिन्हा, संजय पोद्दार, विमल सिंह, कुलभुषण सिन्हा, अरुण सिंह, शौकत सरपंच, प्रो। मोहन सिंह, संतोष साह ने बैठक में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment