Tuesday, July 28, 2009

कृषि विज्ञान केन्द्र : संसाधन के लिए राशि की कमी नही, टेंडर प्रकाशित

जिला मुख्यालय में कृषि केन्द्र एवं रिसर्च सेन्टर के लिए लगभग 26 एकड़ भूमि उपलब्ध है। भवन व अन्य सामग्री के लिए राशि की कमी नही है। इस बावत टेंडर भी निकाल दिया गया है। फिर भी कहना चाहूंगा कि इन सभी तथ्यों से महत्वपूर्ण है कृषि वैज्ञानिक किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं के जानकर उसे दूर करने का प्रयास करें। यह बात बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती फरजाना बेगम ने कहीं। वे गोष्ठी में भाग लेन के बाद जागरण से 27 जुलाई को बातचीत कर रही थी।

इससे पहले डायरेक्टर आत्मा केन्द्र डा। ए। के। सिंह ने गत वर्ष के समस्याओं और इस वर्ष पर फोकस करते हुए बताया कि किशनगंज की माटी में जिंक की कमी है। इसके लिए यहां की माटी को टेस्ट के लिये भेजा जाएगा। इससे पहले उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए राशि आवंटित कर दिया है। भवन निर्माण व अन्य संसाधन के लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है, शीघ्र काम शुरू होगा। उन्होंने जागरण के एक सवाल पर बताया कि किशनगंज में कृषि वैज्ञानिकों के पदों को शीघ्र भरा जाएगा।

शुभारंभ में डायरेक्टर कृषि विज्ञान केन्द्र पूसा सह नोडल पदाधिकारी आत्मा किशनगंज ंके.के सिन्हा, डा. मदन सिंह डायरेक्टर एक्सटेंसन इजूकेशन कृषि विश्वविद्यालय पूसा आदि दर्जनों विशेषज्ञों ने कृषि विकास संबंधी जानकारी गोष्ठी में दी। गौरतलब है कि गोष्ठी में डा. भी. के. मिश्रा के साथ गोष्ठी में 16 कृषि वैज्ञानिक भी बतौर सहयोगी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment