विधान परिषद के चुनाव में राजग प्रत्याशी डा. दिलीप कुमार जायसवाल के जीत आदमियत की जीत है। इस जीत डा. दिलीप जायसवाल पंचायत प्रतिनिधियों और गरीबों को सिपुर्द किया है। यह जानकारी नगर अध्यक्ष भाजपा बरुण सिंह ने दी। बहादुरगंज जासं. के अनुसार गुरुवार को दोपहर समर्थकों ने स्थानीय झांसी रानी चौक पर खुशी के जुनून में पटाखे छोड़े, रंग अबीर उड़ाये एवं एक दूसरे को बधाई दिये। समर्थकों ने कहा कि डा. जायसवाल की आशातीत जीत ने साबित कर दिखाया कि इस सीमांचल में अब अच्छे लोग ही चुनाव जीतेंगे है। इसके लिए वैसे सभी पंचायत/निकाय प्रतिनिधि भी खास धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने जात-पात व दलगत भावना से ऊपर उठकर डा. जायसवाल सरीखे व्यक्तित्व पक्ष में मतदान किये। यह उमंग जताते हुए डा. जायसवाल को पूर्व विधायक अवश बिहारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण दूबे, जदयू नेता प्रो. जमील अख्तर, मुजफ्फर आलम, जहीर आलम, नगर पार्षद बी.एन. झा, एहतशाम अंजूम, अतहर आलम, अंजार आलम, भाजपा नेता उत्तम सिन्हा, जीवन ठाकुर, दिग्विजय सिंह, नवीन झा, उपमुखिया संजय सिन्हा, नगर पार्षद प्रतिनिधि मुसफीक आलम, किशोर सिंह, सत्येन्द्र राय आदि ने राजनीति के क्षेत्र में मील का पत्थर बनने की शुभकामनाएं दी। ठाकुरगंज जाप्र के अनुसार विधान परिषद चुनाव में राजग उम्मीदवार डा. दिलीप जायसवाल की जीत पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। गुरुवार को जीत की घोषणा पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्हे बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमुख नूरजहां बेगम, उपप्रमुख सोगरा नाहीद, नगर पंचायत मुख्य पार्षद नवीन यादव, उपमुख्य पार्षद कृष्णा सिन्हा, बेचन यादव, मुखिया मोहन सिंह, सईदुर रहमान आदि जनप्रतिनिधि के अलावे जदयू के रेयाज अरशद, शिवशंकर महतो, भाजपा के अनिल महाराज, जयंतो गांगुली, लम्बू उर्फ अनवर, खालीक अंसारी, नरेश साह, विद्यार्थी परिषद के सुभाष यादव आदि शामिल है।
Friday, July 17, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment