Thursday, December 24, 2009

भ्रष्टाचार को ले बीएसपी ने दिया प्रखंड मुख्यालय में धरना

बहुजन समाज पार्टी की ठाकुरगंज इकाई द्वारा बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी ने भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार पर नौकरशाही के चंगूल में घिरे होने का आरोप लगाया तथा कहा कि सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को जीना हराम हो चुका है। वहीं जिला अध्यक्ष दिलीप विद्यार्थी ने लगातार बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की नीतियों को जिम्मेवार ठहराया । प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी, जिलाध्यक्ष दिलीप विद्यार्थी एवं जिला महासचिव पांडव झा के अलावे प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद झा, मंटून पासवान, मंगल राम, मनीष कुमार, राजकुमार, शंकर पासवान, दीपेन्द्र झा, गायत्री देवी, भोवेन लाल गणेश आदि लोगों ने भी धरना को संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment