Wednesday, May 19, 2010

मुख्यमंत्री की विश्वास यात्रा 31 मई को संभावित : डीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वास यात्रा को सफल एवं सार्थक बनाने हेतु जिला पदाधिकारी फेराक अहमद ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अधिकरण के निदेशक, विशेष कार्य पदाधिकारी, योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री की विश्वास यात्रा हो सफल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न बनाने पर विचार किया। उन्होंने बताया कि हम विश्वास यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

 इसके पूर्व उन्होंने जिले के प्राय: सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ खगड़ा स्थित सर्किट हाउस का निरीक्षण किया एवं खामियों को दूर करने हेतु संबंधित विभाग के प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्णिया प्रमंडल की अपनी यात्रा के समापन के क्रम में किशनगंज में विश्राम करेंगे। यह पूछे जाने पर कि वे कब आयेंगे तथा उनके निर्धारित कार्यक्रम क्या क्या है। डीएम श्री अहमद ने बताया कि इस संबंध में अभी तक अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है लेकिन जैसा कि बिहार के मुख्य सचिव ने उन्हें पटना में बताया उसके अनुसार 31 मई को मुख्यमंत्री की यात्रा संभावित है।

No comments:

Post a Comment