Wednesday, August 12, 2009

अपहरणकर्ता के घर कुर्की जब्ती

स्थानीय पुलिस नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता के घरों को मंगलवार को कुर्की जब्ती की। किशनगंज थाना कांड संख्या 122/09 दिनांक 11.05.09 को अपहरण के मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अपहरणकर्ता लड़की को लेकर फरार हो गया है। पुलिस द्वारा खोजबीन करने के उपरांत भी नामजद अभियुक्त न न्यायालय में आत्मसर्मण किया और नही पुलिस के समक्ष आया। फरारी हालत में अभियुक्त मो. अमजद, नफीश, निखत, नसीम साकिन पीलखाना रोड चूड़ीपट्टी निवासी के खिलाफ माननीय न्यायालय कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया। टाउन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में उक्त अभियुक्तों के घरों की कुर्की जब्ती की। इस मौके पर सअनि सच्चिदानंद सिंह, सअनि भोला सिंह सहित सैप व जिला पुलिस के जवान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment