Wednesday, April 22, 2009

लोकसभा क्षेत्र में महिलाएं करेंगी हार जीत का फैंसला

लोकसभा चुनाव 2009 में हारजीत का निर्णय 35 प्रतिशत महिलाएं करेंगी जिनके पति प्रदेश में है। इस तबके से वर्ष 2004 में संपन्न लोकसभा चुनाव मे ंएक लाख 29 हजार आठ सौ 84 महिलाएं थी। उस समय कुल तीन लाख 71 हजार 99 महिलाएं मतदान में भाग ली, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख आठ हजार नौ सौ 66 था।

लोकसभा चुनाव 2009 में कुल महिला मतदाताओं की संख्या पांच लाख 61 हजार चार सौ 29 है जिसमें से घर और बाहर का कार्य पति के प्रदेश चले जाने कारण महिलाएं संभाल रही हैं,जिनकी संख्या लगभग 35 प्रतिशत है। इसके अलावा परिसीमन का भी प्रभाव उम्मीदवारों पर पडे़गा। जोकीहाट राजद का गढ़ माना जाता था,जो अररिया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बन गया है।

लोकसभा चुनाव 2004 में वहां से केन्द्रीय राज्यमंत्री तस्लीम उद्ीन को जोकी हाट से 83 हजार चार सौ 13 मत मिले थे। इस वोट की क्षतिपूर्ति श्री तस्लीम को बायसी विधानसभा क्षेत्र से करनी होगी। इसी प्रकार सिकटी विधानसभा भी परिसीमन के बाद अररिया में चला गया है। यहां से केन्द्रीय मंत्री तस्लीम को 58 हजार सात सौ 79 मत मिले थे। इसकी भी क्षतिपूर्ति श्री तस्लीम को टेढ़ागाछ प्रखंड जो उस समय सिकटी का हिस्सा था,के अलावा अन्य क्षेत्र से करना पडे़गा । राजग गटबंधन को जोकीहाट विधानसभा से 27 हजार सात सौ 18 मत मिला था। सिकटी से 72 हजार पांच सौ 81 मत जिसकी क्षतिपूर्ति बायसी और टेढ़ागाछ प्रखंड से राजग को करना होगा।

वहीं कांगेस पार्टी के प्रत्यशी श्री असरारुल हक का परिसीमन से विशेष क्षति नही हुई है। राजग और राजद को थोड़ी से राहत गत लोकसभा चुनाव के कुल मतदाताओं में से लगभग 96 हजार मतदाता कम होने से मिलेगी। 2004 में कुल मतदाताओं की संख्या 12 हजार 78 हजार चार सौ 33 थी वहीं 2009 में 11लाख 85 हजार सात सौ 18 हो गई है।

No comments:

Post a Comment