Monday, April 27, 2009

चालीस महीने के विकास की मजदूरी अशरफ को आपका वोट : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी महमूद अशरफ के पक्ष में उच्च विद्यालय पोठिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 40 महीना के शासनकाल में प्रदेश का जो सर्वागीण विकास हुआ है उसकी मजदूरी उन्हे दें। वे जनता पर हुकुमत नहीं बल्कि उनकी खिदमत करना चाहते

गर्मी व तेज धूप में अपने मुख्यमंत्री को सुनने आयी अपनी प्यारी जनता को संबोधित करते हुए श्री कुमार विरोधियों पर बरसते हुए कहा कि यह चुनाव बतबनवा बनामं कमासुतवा के बीच लड़ाई है। वे बात बनाने में नहीं काम करने में विश्वास करते है। अपने शासनकाल में विकास की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का चौतरफा विकास हुआ है। आज प्रदेश की छवि बदली है। पहले जहां बिहार हत्या, लूट व अपहरण के लिए जाना जाता था, वही बिहार अब अमन चैन के लिए जाना जाने लगा है।

बिहार के 9 करोड़ लोगों को बाहर वाले अब बड़ी इज्जात की निगाह से देखते है। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कामों की भी चर्चा की। इसमें 8064 कब्रिस्तानों की घेराबंदी व अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ दस सूत्री कार्यक्रम प्रमुख रहा। उन्होंने स्विस बैंक में 25 लाख से 75 लाख करोड़ रुपये होने का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लुटेरे नेताओं का पैसा वहां जमा है उसकी जांच कर उसका भंडाफोड़ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने पर कानून बनाकर यह पैसा विदेशों से यहां लाया जाएगा और उसे देश के विकास में खर्च किया जाएगा। इस मौके पर जद यू प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ,विधायक गोपाल अग्रवाल,भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा.दिलीप जायसवाल,वरीय भाजपा नेता त्रिलोकचंद जैन,पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण दूबे,प्रखंड आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment