Friday, October 16, 2009

छह माह में 628 शिशुओं का जन्म, 25 की मौत

बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीते छह महीनों के दौरान शिशु जन्म को लेकर 25 परिजनों को शिशु मौत का भारी गम झेलना पड़ा। वहीं मार्च में 120 लड़के का जन्म हुआ और लड़कियों की संख्या मात्र सोलह रही। प्र्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते छह माह में 628 शिशुओं का जन्म हुआ है जिसमें 296 लड़कें व 307 लड़कियां हैं। अप्रैल 09 से सितम्बर तक 14 बालक व ग्यारह लड़कियों की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गयी। वर्ष 09 से माह मार्च लड़कियों के जन्म के लिए अकाल ही साबित हुआ।

मार्च में जहां 120 लड़के का जन्म हुआ वहीं लड़कियों की संख्या मात्र सोलह पर सिमट गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरगंज के परिवार कल्याण प्रतिवेदन के आधार पर अपै्रल 09 में 42 लड़के व 66 लड़कियां, मई में 52 लड़के व 49 लड़की, जून में 41 लड़के व 36 लड़की, जुलाई में 44 लड़के व 36 बालिका, अगस्त में 47 लड़के व 48 लड़की और सितम्बर में 65 लड़का व 49 लड़कियों का जन्म हुआ है। इस प्रकार मार्च के बाद शिशु जन्म अनुपात में लड़के व लड़कियों में करीब-करीब समानता रह। छह माह में प्रसव के दौरान पच्चीस शिशुओं की मृत्यु भी हुई। इस प्रकार स्वास्थ्य केन्द्र पर अपै्रल माह में 108, मई में 101, जून में 77, जुलाई में 76, अगस्त में 95 और सितम्बर में 134 शिशुओं का जन्म सुरक्षित प्रसव के दौरान हुआ है। साथ ही प्रसव के लिए माताओं को सरकारी राशि की सहायता प्रदान की गयी है।

No comments:

Post a Comment