Monday, February 15, 2010

कुख्यात मवेशी चोर के घर की थानाध्यक्ष ने किया कुर्क

कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के किसानों के पशुधन का चोरी कर किसानों की नींद हराम करने वाला कुख्यात मवेशी चोर मो. अकालू पिता सिराज अली, गांव गुलशनभीट्टा के घर का न्यायालय द्वारा कुर्की प्राप्त कर शुक्रवार को कुर्की किया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कुर्लीकोर्ट थाना कांड संख्या 34/09 में वह फरार चल रहा था। सीमांचल के अन्य थाना के कई कांडों में भी वह वांछित है। कुर्की के क्रम में चोर के घर से चावल, धान, खाना बनाने का वर्तन, चौकी, टार्च तथा घर का टीन चदरा को कुर्क किया गया है। श्री प्रसाद ने कहा कि मवेशी चोर या अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान जारी रखा जायेगा।

No comments:

Post a Comment