Monday, February 8, 2010

राहुल गांधी से जिले के युवकों में चल रही है कांग्रेस की प्रति लहर

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी आश्रम सह जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष बैठक हुई जिसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मुख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शकील अहमद खान, महासचिव बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी किशनगंज मुख्य रुप से मौजूद थे । बैठक का मुख्य विषय युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान था। बैठक को सम्बोधित करते हुए शकील अहमद खान ने कहा कि किशनगंज जिला में हजारों की संख्या में राहुल गांधी के कार्यक्रम के उपरांत युवा सदस्य बनना चाह रहे हैं। हम सभी मिलकर बिना भेदभाव के ज्यादा से ज्यादा युवा कांग्रेस का सदस्य बनाये तभी राहुल गांधी का सपना पूरा हो सकता है। बैठक को संबोधित करने वालों में जाहीदुर्रहमान, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, राजकरण दफ्तरी, सादीक समदानी, इंतखाब आलम , सजल कुमार साहा, प्रो. सफी, प्रो. साबीर, बमभोल झा, अतीबुर्रहमान, मो. नईमुद्दीन, जयप्रकाश गिरी, नुरुल इस्लाम, अरुण कुमार साहा, दुर्गा झा, वंशीधर साहा, मुसब्बिर आलम, विक्रम आदर्श, तौसीफ अंजार आदि मुख्य थे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम. इसहाक आलम ने किया।

No comments:

Post a Comment